होम / हेल्थ / जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहे रिजल्ट? इस एडवाइज से बन जाएगा काम

जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहे रिजल्ट? इस एडवाइज से बन जाएगा काम

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पहले यह तय करना चाहिए कि वजन कम करना है या बॉडी बनानी है, क्योंकि यहीं से रास्ते अलग हो जाते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ज्यादातर युवा जिम में घंटों पसीना बहाते हैं. मंडे-चेस्ट, ट्यूसडे-बैक, वेडनस्डे-शोल्डर, थर्सडे-थाईज़ का फ़ॉर्मूला अपनाते हैं, लेकिन फिर भी मनमाफिक रिजल्ट नहीं मिल पाते. इसकी सबसे बड़ी वजह है जानकारी का अभाव. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पहले यह तय करना चाहिए कि वजन कम करना है या बॉडी बनानी है, क्योंकि यहीं से रास्ते अलग हो जाते हैं.

जिम में बीत रहा ज्यादा समय
आगरा की विख्यात डायटीशियन डॉक्टर रेणुका डंग के पास 18 से 30 साल के ऐसे युवा पहुंच रहे हैं, जो मोटापे से परेशान हैं. लाख जतन किए, लेकिन एक इंच भी कम नहीं हुआ. किसी ने सलाह दी तो जिम ज्वाइन कर ली. अब घंटों जिम में पसीना बहा रहे हैं, हार्ड वर्कआउट कर रहे हैं, लेकिन वजन पर भी कम नहीं हो रहा. परेशान होकर ज्यादा एक्सरसाइज कर रहे हैं, जिम में ज्यादा समय बिता रहे हैं, मगर मोटापा जस का तस है. 

अलग-अलग एक्सरसाइज प्लान
डॉक्टर रेणुका डंग युवाओं को एडवाइज देते हुए कहती हैं कि एक्सरसाइज प्लान मसल्स बिल्डिंग, फैट/वेट लॉस और स्ट्रेंथ वर्कआउट के हिसाब से होता है, लिहाजा आप क्या करना चाहते हैं ये महत्वपूर्ण है और उसी के हिसाब से अपना प्लान चुनना चाहिए. उन्होंने कहा कि अच्छी फिटनेस के लिए डाइट प्लान और सटीक एक्सरसाइज काफी मायने रखती है. यदि आप ऐसा करते हैं, तो आधे घंटे की एक्सरसाइज भी अच्छे रिजल्ट देगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो घंटों वर्कआउट के बाद भी कुछ हासिल नहीं होगा. इसीलिए जिम में वर्कआउट के संबंध में फिटनेस और डाइट के एक्सपर्ट्स से सलाह लेना जरूरी है.

इन बातों का रखें ध्यान
डॉक्टर डंग के अनुसार, उनके पास कई ऐसे युवा आ रहे हैं, जो मोटापे से परेशान हैं. वे जिम जा रहे हैं और कार्डियो के बाद सीधा वेट ट्रेनिंग करने लगते हैं. यह एक बड़ी गलती है. अगर आपका टारगेट बड़ा वेट लॉस है, तो आपको सिर्फ कार्डियो करना है. जिम में कार्डियो हमेशा एक्सपर्ट की देखरेख और डॉक्टर की सलाह के साथ करना चाहिए. फिर आपको वेट ट्रेनिंग बिलकुल भी नहीं करनी है. अगर आप केवल फिटनेस के लिए जिम जा रहे हैं और आपका वेट नॉर्मल है तब आप वेट ट्रेनिंग करके मसल्स बना सकते हैं. वर्कआउट प्लान सही और बैलेंस हो तो आपको रिजल्ट जल्दी और अच्छे मिल सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

9 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

17 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago