होम / हेल्थ / AIIMS में शुरू हुई एक ऐसी आधुनिक फैसिलिटी, जिसे कोई भी कर सकेगा इस्तेमाल

AIIMS में शुरू हुई एक ऐसी आधुनिक फैसिलिटी, जिसे कोई भी कर सकेगा इस्तेमाल

इस सेवा का फायदा यहां के अस्‍पताल प्रबंधन के अलावा यहां आने वाले आम आदमियों को भी मिलेगा. केन्‍द्र सरकार की योजना है कि आने वाले समय में देश के सभी एम्‍स में वाई फाई सेवा की शुरूआत की जाए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केन्‍द्र सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने एम्‍स भोपाल में वाई फाई सेवा की शुरूआत कर दी है. इस सेवा का फायदा यहां के अस्‍पताल प्रबंधन के अलावा यहां आने वाले आम आदमियों को भी मिलेगा. केन्‍द्र सरकार की योजना है कि आने वाले समय में देश के सभी एम्‍स में वाई फाई सेवा की शुरूआत की जाए.


फ्री होगा वाई फाई का एक्‍सेस
एम्‍स भोपाल में शुरू हुई ये वाई फाई सेवा अस्‍पताल के साथ-साथ मरीज़ों के लिए भी फ्री में उपलब्‍ध रहेगी, जिससे वो अस्‍तपाल में इंटरनेट सेवा का आनंद ले सकेंगें. इस सेवा को शुरू करने वाला एम्‍स भोपाल देश का पहला एम्‍स अस्‍पताल बन गया है. जो अस्‍पताल और मरीज़ों के लिए इस सेवा की शुरूआत कर रहा है.


कैसे ले सकेंगे आनंद
एम्‍स भोपाल में आने वाले मरीज़ या उनके तिमारदार जैसे ही इस नेटवर्क को अपने मोबाइल में सर्च करेंगे वैसे ही उनके फोन में नया विंडो खुल जाएगा. उसके बाद उसमें अपनी जानकारी देने के बाद मरीज़ या तिमारदार इसका इस्‍तेमाल कर पाएंगे. एम्‍स भोपाल में शुरू हुई ये सेवा कैसा काम करती है ये आने वाले दिनों में पता चलेगा.


पीएम वाणी के तहत की गई सेवा की शुरूआत
एम्‍स में वाई फाई देने की इस सेवा को पीएम वाणी के तहत शुरू किया गया है. इसके तहत सरकार की योजना है कि देश के हर एम्‍स में अब वो भले ही उत्‍तर प्रदेश हो, उत्‍तराखंड हो, राजस्‍थान या गुजरात देश में जहां जहां भी एम्‍स बनाए जा रहे हैं उन सभी में इस सेवा को शुरू करने का लक्ष्‍य है, जिससे वहां आने वाले मरीज़ इसका लाभ उठा सकें.


सरकार बढ़ा रही है इंटरनेट का दायरा
केन्‍द्र सरकार लगातार सभी सरकारी प्रति‍ष्‍ठानों से लेकर आम आदमी के उपयोग की जगहों पर इंटरनेट की सेवा का दायरा बढ़ा रही है.  इससे पहले भारतीय रेलवे कई रेलवे स्‍टेशनों पर वाई फाई की सेवा की शुरूवात कर चुकी है, जिससे वहां आने वाले यात्रियों को उसका फायदा दिया जा सके.सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इस इंटरनेट का इस्‍तेमाल भी ज्‍़यादा से ज्‍़यादा लोग करते हैं. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 minute ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

8 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

16 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago