होम / BW HealthCare / Paracetamol समेत 53 दवाई क्वालिटी टेस्ट में फेल, अगर आप भी ले रहे तो हो जाएं सावधान

Paracetamol समेत 53 दवाई क्वालिटी टेस्ट में फेल, अगर आप भी ले रहे तो हो जाएं सावधान

लिस्ट में पैरासिटामोल के अलावा कैल्शियम और विटामिन डी3 सप्लीमेंट्स के अलावा हाई बीपी और डायबिटीज की दवाएं भी शामिल हैं, जो क्वालिटी स्टैंडर्ड पर खरी नहीं उतरी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी बुखार, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की दवाई खाते हैं तो सावधान हो जाएं. आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली कई दवाईयां क्वालिटी टेस्ट में फेल पाई गई हैं. ड्रग रेगुलेटर ने कुल 53 दवाओं को गुणवत्ता टेस्ट में फेल कर दिया है. इसमें बुखार के लिए इस्तेमाल होने वाली पैरासिटामोल (Paracetamol) से लेकर विटामिन और कैल्शियम के सप्लीमेंट भी शामिल हैं. इतना ही नहीं डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गई हैं. इन दवाओं की लिस्ट इंडियन ड्रग्स रेग्युलेटर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की है.

कौन सी दवाएं क्वालिटी टेस्ट में हुईं फेल?

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की ओर से हाल ही में कई दवाओं की गुणवत्ता की परीक्षण किया गया है. इन दवाओं में पैरासिटामोल, कैल्शियम, विटामिन डीउ सप्लीमेंट शामिल हैं. इन दवाओं में विटामिन सी और डीउ की टैबलेट्स शेल्कल, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी सॉफ्टजेल, एंटीएसिड पैन-डी, पैरासिटामोल आईपी 500 एमजी, डायबिटीज की दवा ग्लिमेपिराइड, हाई ब्लड प्रेशर की दवा टेल्मिसर्टन आदि शामिल हैं.

बच्चों को दी जाने वाली दवाएं भी शामिल

जो दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल हुई हैं उनमें बच्चों को दी जाने वाली दवाएं भी शामिल हैं. सेपोडेम एक्सपी 50 ड्राई सस्पेंशन को भी टेस्ट में फेल पाया गया है. ये दवा बच्चों को बैक्टीरियल इंफेक्शन में दी जाती है. भारत के ड्रग कंट्रोलर ने क्वालिटी टेस्ट में फेल होने वाली दवाओं की दो लिस्ट जारी की हैं. एक लिस्ट में 48 प्रसिद्ध दवाएं हैं, जबकि दूसरी लिस्ट में 5 और दवाओं के साथ-साथ टेस्ट में फेल होने वाली दवा कंपनियों के जवाब भी हैं.

क्या है CDSCO?

इंडियन ड्रग्स रेग्युलेटर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) देश में दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के नियमन और मानकों के लिए जिम्मेदार प्रमुख संस्था है. भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन काम करने वाली यह संस्था रेग्युलेटरी ऑर्गनाइजेश की तरह काम करता है जो कि देश में उपलब्ध दवाएं, चिकित्सा उपकरण और सौंदर्य प्रसाधन के लिए सुरक्षा और क्वालिटी स्टेंडर्ड तय करता है.

दवाएं खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

•    केवल लाइसेंस वाले फार्मेसियों से दवाएं खरीदें और बिल मांगें। खुले बाजार से दवाएं न खरीदें.
•    फार्मासिस्ट से पूछें कि क्या दवा में वो सभी इंग्रेडिएंट्स हैं, जो दवा आप इस्तेमाल कर रहे हैं. यदि संभव हो तो अपनी दवा अपने साथ फार्मेसी में लाएं.
•    सुनिश्चित करें कि दवा अपनी मूल पैकेजिंग में है.
•    पैकेजिंग को ध्यान से देखें, खराब गुणवत्ता का प्रिंटिंग या पैकेजिंग नकली उत्पाद का संकेत हो सकता है.
•    यदि आप ऑनलाइन दवाएं खरीदते हैं, तो सुरक्षित रूप से खरीदने के तरीके जानने के लिए इंटरनेट पर दवा खरीदने के लिए बताए टिप्स फॉलो करें.
•    दवाएं खरीदने के बाद अपने उन्हें अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago