होम / हेल्थ / देश में मंकीपॉक्स वायरस का दूसरा मामला, इससे बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

देश में मंकीपॉक्स वायरस का दूसरा मामला, इससे बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

देश में मंकीपॉक्स का यह दूसरा मामला है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 13 जुलाई को केरल पहुंचा मरीज कुन्नूर का रहने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

तिरुवनंतपुरम: केरल में मंकीपॉक्स वायरस का दूसरा मामला सामने आया है. इसकी पुष्टि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने की है. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति में मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि हुई है, वो दुबई से पिछले हफ्ते ही आया है. संक्रमित व्यक्ति की उम्र 31 वर्षीय है.

मंकीपॉक्स का दूसरा मामला
बता दें कि राज्य के साथ-साथ देश में मंकीपॉक्स का यह दूसरा मामला है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 13 जुलाई को केरल पहुंचा मरीज कुन्नूर का रहने वाला है. वायरस की पुष्टि होने के बाद उसे परियाराम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल संक्रमित व्यक्ति की स्थिति स्थिर है. मंत्री ने अपने बयान में कहा कि जो लोग मरीज के संपर्क में थे, उन सभी पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

केंद्र सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस
मंकीपॉक्स वायरस का पहला केस सामने आते ही केंद्र सरकार ने गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मंकीपॉक्स को लेकर नए निर्देश जारी कर दिए थे. सभी राज्यों से मंकीपॉक्स की निगरानी बढ़ाने के लिए कहा गया है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि संदिग्ध मामलों की जल्द पहचान और अलगाव के लिए प्रवेश के सभी बिंदुओं पर कड़ी निगरानी प्रणाली होनी चाहिए.

केंद्र सरकार ने जो सावधानियां बताई हैं, वो इस प्रकार हैं
- बीमार लोगों के साथ निकट संपर्क से बचें
- त्वचा या जननांग घावों वाले लोगों के साथ निकट संपर्क ना रखें
- मृत या जीवित जानवरों के साथ संपर्क में ना रहें
- चूहे, गिलहरी और बंदरों के साथ भी संपर्क ना रखें
- अफ्रीका के जंगली जानवरों से बनाए गए उत्पादों (क्रीम, लोशन, पाउडर) का उपयोग ना करें
- बीमार लोगों द्वारा उपयोग की जाने वाली दूषित सामग्री (जैसे कपड़े, बिस्तर, या स्वास्थ्य देखभाल उपयोग किया जाने वाला सामान) या संक्रमित जानवरों के संपर्क में ना आएं

WHO के अनुसार मंकीपॉक्स वायरल जूनोसिस है, जिसमें चेचक के समान लक्षण होते हैं. हालांकि चिकित्सकीय दृष्टि से यह कम गंभीर है. जानवरों से इंसानों में प्रसारित होने वाला वायरस को जूनोसिस कहते हैं.

VIDEO: मंकीपॉक्स से बचने के लिए क्या करें, जानिए उपाय और सावधानी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

32 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago