होम / BW HealthCare / मुंबई में हुआ 16वें डॉ. बत्रा पॉजिटिव हेल्थ अवार्ड्स का आयोजन, इन्हें मिला सम्मान

मुंबई में हुआ 16वें डॉ. बत्रा पॉजिटिव हेल्थ अवार्ड्स का आयोजन, इन्हें मिला सम्मान

इस अवॉर्ड शो में उन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने गंभीर बीमारियों और विकलांगताओं को मात देकर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. कार्यक्रम को एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने होस्ट किया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के सहयोग से डॉ. बत्रा पॉजिटिव हेल्थ अवार्ड्स (Dr batra’s Positive Health Award) के 16वें संस्करण का आयोजन मुंबई के टीएटीए थिएटर, एनसीपीए में हुआ. इस कार्यक्रम को एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने होस्ट किया. इस मौके पर उन लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने गंभीर बीमारियों और विकलांगताओं को मात दी है और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

इन लोगों को मिला अवॉर्ड 
सत्यम को ‘पीपल्स चॉइस’ अवार्ड विजेता के रूप में चुना गया, जिन्होंने 4 लाख से अधिक वोट प्राप्त किए, जबकि सुवर्णा राज और आनंद अर्नोल्ड ने क्रमशः 3 लाख और 2 लाख वोट प्राप्त किए. प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता को 'पॉजिटिव हेल्थ हीरो 2024' के रूप में सम्मानित किया गया और उन्हें एक ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और 1 लाख रुपये का चेक दिया गया, ताकि वे दूसरों को प्रेरित करने और समाज में योगदान करने के अपने प्रयासों को जारी रख सकें. 

दर्शकों ने सांसकृतिक कार्यक्रमों का लिया आनंद 
इस दौरान दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया. इसमें दृष्टिहीन प्रतिभागियों द्वारा ऑर्केस्ट्रा 'स्वरांग' द्वारा संगीत प्रस्तुति दी. वहीं, बेंगलुरु से आए 'पाशा डांस ग्रुप' ने कत्थक और भरतनाट्यम का संगम एक फ्यूजन डांस का प्रदर्शन किया. 

जूरी में शामिल हुए ये सेलिब्रिटी
अवॉर्ड शो में जूरी के रूप में बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक (MD) राजीव बजाज, बत्रा के समूह के संस्थापक  पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा, डॉ. मेनका संजय गांधी, एक्टर सोनू सूद और फिल्म निर्माता आर. बाल्की शामिल हुए. इन सभी ने मिलकर देश भर से प्राप्त प्रेरणादायक आवेदन पत्रों में से विजेताओं का चयन किया. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के 1,000 से अधिक लीडर्स ने भाग लिया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बु अब्दुल्ला ग्रुप (UAE) के चेयरमैन डॉ. बु अब्दुल्ला शामिल हुए. 

पॉजिटिव हेल्थ हीरोज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा
डॉ. मुकेश बत्रा ने सम्मानित व्यक्तियों की सराहना करते हुए कहा कि पॉजिटिव हेल्थ हीरोज उन लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं, जो किसी न किसी बीमारी से लड़ रहे हैं. एक होम्योपैथी प्रैक्टिस करने वाले ब्रैंड के रूप में हम उनकी असाधारण कहानियों को साझा करने पर गर्व महसूस करते हैं और हमारे प्रायोजकों का उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं. एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. बत्रा फाउंडेशन विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को पहचानकर अद्वितीय काम कर रहा है. उनकी कहानियां प्रेरणादायक हैं और मैं डॉ. बत्रा का होम्योपैथी के माध्यम से उपचार के प्रति समर्पण की सराहना करता हूं. वहीं, राजीव बजाज ने कहा कि होम्योपैथी में विश्वास रखने हुए मैंने इसकी उपचार शक्ति को महसूस किया है. डॉ. बत्रा ने इस प्रैक्टिस को आधुनिक बनाया है और इसे वैश्विक स्तर पर फैलाया है. 
 


टैग्स   Dr Batra’s Positive Health Awards
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago