✕

होम / B टाउन / अब OTT पर पार्टी करने आया ‘पठान’, इन 5 वजहों से देख सकते हैं Blockbuster

अब OTT पर पार्टी करने आया ‘पठान’, इन 5 वजहों से देख सकते हैं Blockbuster

घरेलु बॉक्स ऑफिस पर जहां फिल्म ने 540 करोड़ रुपयों की कमाई की है वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यशराज फिल्म्स की सबसे नई फिल्म ‘पठान’ ने बहुत से रिकॉर्ड तोड़े हैं और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गयी है. घरेलु बॉक्स ऑफिस पर जहां फिल्म ने 540 करोड़ रुपयों की कमाई की है वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपयों का आंकड़ा पार कर लिया है. हाल ही में फिल्म ने 50 दिनों का अपना थिएट्रिकल-रन पूरा किया है और फिल्म US, कनाडा, UAE, इजिप्ट, UK ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों के थिएटर्स में अभी भी बनी हुई है. 
लेकिन बहुत से लोग इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं देख पाए थे और ऐसे लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राईम विडियो पर रिलीज होने जा रही है. आप पठान को 22 मार्च से अमेजन प्राईम विडियो पर देख सकते हैं. हम आपके लिए लेकर आये हैं 5 ऐसे कारण जो इस फिल्म को बहुत खास बनाते हैं. 

1.    एक्शन: फिल्म में जबरदस्त एक्शन है और बहुत से एक्शन सिक्वेंस तो खुद शाहरुख खान ने खुद ही परफॉर्म किये हैं. इतना ही नहीं इस फिल्म की शूटिंग रूस और दुबई जैसे देशों में हुई है और इसमें बहुत जबरदस्त एक्शन सीन्स की भरमार है. 

2.    फिल्म की कास्ट भी है बहुत खास: शाहरुख खान के साथ-साथ फिल्म पठान में बहुत मजबूत और सपोर्टिंग कास्ट भी मौजूद है. फिल्म में शाहरुख के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिकाओं में हैं और शाहरुख के साथ-साथ इन दोनों एक्टरों के एक्शन सीन्स भी आपको चौंका देते हैं. 

3.    शानदार विजुअल्स: इस फिल्म को बहुत ही बड़े स्तर पर शूट किया गया है और फिल्म में बहुत ही शानदार विजुअल्स हैं जो अलग-अलग देशों की जबरदस्त लोकेशंस पर फिल्माए गए हैं. 

4.    ओटीटी पर देखने को मिलेगा डिलीटेड सीन: डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इशारों-इशारों में बताया कि फिल्म के ओटीटी  वर्जन पर आपको एक देलेतेद ससेने भी देखने को मिल सकता है जो शाहरुख खान के कैरेक्टर पठान की बैक-स्टोरी और धर्म के बारे में बता सकता है. एक अन्य डिलीट किये गए सीन में पठान के बनने के बारे में भी बताया गया है.

5.    शाहरुख खान: शाहरुख खान तीन सालों के लम्बे इन्तजार के बाद पठान के साथ थिएटर्स में आये थे जो इस फिल्म को और खास बना देते हैं. इतना ही नहीं, फिल्म में उनकी एक्टिंग और उनके एक्शन को भी खूब सराहा गया है. साथ ही कई दशकों के बाद 2023 में यह शाहरुख की पहली एक्शन फिल्म है. इन सभी वजहों से यह फिल्म शाहरुख खान के फैन्स को पठान देखने के लिए और ज्यादा मजबूर कर देती है.
 

यह भी पढ़ें: MX प्लेयर के बिकने से किस को हो रहा है सबसे बड़ा फायदा?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago