होम / एक्सप्लेनर / Yogi 2.0: CM योगी ने बताया कैसे छह सालों में बदल गया यूपी का परसेप्शन

Yogi 2.0: CM योगी ने बताया कैसे छह सालों में बदल गया यूपी का परसेप्शन

कानून व्यवस्था की बात करते हुए योगी ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर लोग कहते थे कि यह असंभव है, लेकिन हमने संभव कर दिखाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने का जश्न मना रही है. इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सत्ता में अपने 6 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर लोकभवन में एक कार्यकम आयोजित किया गया. इस दौरान, CM योगी ने अपने छह सालों की उपलब्धियों को दर्शाने वाली पुस्तिक एवं पोस्टर का विमोचन किया. साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह से पिछले छह सालों में प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है.

6 सालों में दंगा मुक्त हुआ प्रदेश
योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की छवि एक बीमारू और अशांत प्रदेश के रूप में होती थी, लेकिन अब यह देश के सबसे अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर वाले राज्यों में शुमार है. इन छह सालों में प्रदेश दंगा मुक्त हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि यूपी के अंदर परंपरागत जाति मजहब, भ्रष्टाचार, परिवारवाद के नाम पर जो राजनीति होती थी, उससे अलग हटकर यूपी की पहचान बनाई गई है. हमने 10 सेक्टर चिह्नित किए हैं, जिन पर पूरी टीम काम कर रही है. CM ने कहा कि 6 में से 3 साल तो कोरोना से लड़ते हुए बीते और उसी में हमने राह भी निकाली. यूपी ने इस दौरान अनेक उपलब्धियां हासिल कीं.

ऐसा करने वाला पहला राज्य
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वही यूपी है, जहां तमाम अभिभावक चिंतित रहते थे कि बेटी को कैसे पढ़ाएंगे, विवाह कैसे करेंगे. आज 14 लाख से ज्यादा बेटियों को कन्या सुमंगला योजना के तहत लाभ पहुंचाया गया है. बिटिया की पढ़ाई पूरी होगी तो सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटियों की शादी भी यूपी सरकार कराएगी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं की नौकरी का भी ख्याल रख रही है. 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट स्मार्टफोन देने वाला यूपी पहला राज्य है. मैं कह सकता हूं कि यूपी में कोई जिला ऐसा नहीं होगा, जहां के युवाओं को सरकारी नौकरी न मिली हो.

असंभव को संभव बनाया
कानून व्यवस्था की बात करते हुए योगी ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर लोग कहते थे कि यह असंभव है, लेकिन हमने संभव कर दिखाया है. पारदर्शी तरीके से पुलिस की भर्ती हुई. न परिवारवाद और न जातिवाद. यूपी का हर नौजवान हमारे परिवार का हिस्सा है. हमारी सरकार में पुलिस रिफॉर्म के लिए प्रयास किए गए. सात पुलिस कमिश्नरेट यूपी में बने. तहसील स्तर पर फायर टेंडर की स्थापना हुई और पुलिस कार्मिकों के लिए अच्छे बैरक बने. यूपी में अपना खुद का साइबर और फरेंसिक इंस्टिट्यूट हो उसकी भी स्थापना हो रही है.  

महिला सशक्तीकरण पर जोर
CM ने बताया कि यूपी पुलिस बल में महिला कार्मिकों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 40 हजार किया गया है. यह अपने आप में महिला सशक्तीकरण का एक उदाहरण भी है. यहां प्रशासन में भी स्थायित्व आया है. दशकों के बाद देखा होगा कि कोई जिलाधिकारी यूपी में अपना पूरा टेन्योर पूरा कर रहा है. विकास योजनाओं की बात करते हुए योगी ने कहा की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से पूर्वी उत्तर प्रदेश विकास के साथ जुड़ चुका है. गंगा एक्सप्रेसवे पर काम युद्धस्तर पर चल रहा है. कुंभ 2025 से पहले गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा करने का प्रयास है, ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग कुंभ में हिस्सा ले सकें और गंगा एक्सप्रेसवे उनका स्वागत कर सके. हर जिला मुख्यालय को फोरलेन से जोड़ने का काम भी जारी है.

यूपी के पांच शहरों में मेट्रो 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा यूपी के पांच शहरों में मेट्रो चल रही है. 2023 तक आगरा के पहले फेज का कार्यक्रम भी पूरा कर लिया जाएगा. रैपिड रेल का काम भी लगभग पूरा हो चुका है. 2017 में जब हम सत्ता आए थे, तब यूपी में दो एयरपोर्ट (लखनऊ-वाराणसी) क्रियाशील थे. दो (गोरखपुर-आगरा) आंशिक क्रियाशील थे, लेकिन आज हमारे पास 9 एयरपोर्ट पूरी तरह क्रियाशील हैं. 12 एयरपोर्ट पर हम काम कर रहे हैं. अगले कुछ सालों में यूपी 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य होगा. उन्होंने आगे कहा कि इन 6 सालों में यूपी ने अपना परसेप्शन बदला है. आज यूपी के बारे में कोई नकारात्मक नहीं सोचता. यूपी का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर चमक आती है. हमारे नौजवानों के सामने पहचान का संकट नहीं है. आज यूपी माफिया नहीं बल्कि महोत्सव का प्रदेश बन गया है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

2 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

3 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

3 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

6 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

8 hours ago