होम / एक्सप्लेनर / घरेलू क्रूड उत्पादन पर फिर बढ़ा विंडफॉल टैक्स, क्या पेट्रोल-डीजल के दामों पर होगा असर?

घरेलू क्रूड उत्पादन पर फिर बढ़ा विंडफॉल टैक्स, क्या पेट्रोल-डीजल के दामों पर होगा असर?

भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर क्रूड इंपोर्ट करता है. लेकिन कई कंपनियां देश में ही कच्चे तेल का उत्पादन करती हैं और देश में ही बेचती हैं. लेकिन ये कंपनियां देश में भी तेल अंतरराष्ट्रीय भाव पर बेचती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: सरकार ने लगातार दूसरी बार घरेलू क्रूड उत्पादन पर विंडफॉल टैक्स (windfall tax) बढ़ा दिया है. मंगलवार दे रात को  सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स (CBIC) की ओर से इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है. नोटिफिकेशन के मुताबिक डीजल और एविएश टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट टैक्स को कम किया गया है. 

फिर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स 
सरकार ने घरेलू क्रूड उत्पादन पर पर विंडफॉल टैक्स को 17,000 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 17,750 रुपये प्रति टन कर दिया है. इसका असर ONGC, Vedanta और Reliance 
जैसी कंपनियों पर होगा. जो कि देश में क्रूड का उत्पादन करती हैं. 

क्यों बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर क्रूड इंपोर्ट करता है. लेकिन कई कंपनियां देश में ही कच्चे तेल का उत्पादन करती हैं और देश में ही बेचती हैं. लेकिन ये तेल उत्पादक कंपनियां देश में भी तेल अंतरराष्ट्रीय भाव पर बेचती हैं, जो कि इस वक्त काफी ज्यादा है. जिससे इन कंपनियों को मोटा मुनाफा होता है. जैसे मान लीजिए कि घरेल क्रूड के उत्पादन का खर्च 70 डॉलर है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ये 100 डॉलर है तो ये कंपनियां देश में भी 100 डॉलर में ही क्रूड बेचती हैं, जिससे उन्हें 30 डॉलर प्रति बैरल का मोटा मुनाफा होता है. इसी मुनाफे को करने के लिए सरकार इन कंपनियों पर विंडफॉल टैक्स लगाती है. क्योंकि इस मुनाफे को कमाने में कंपनियों की अपनी कोई रणनीति या कोशिश नहीं होती है, उन्हें तो मुनाफा अंतरराष्ट्रीय हालातों की वजह से मिल जाता है. 

डीजल, ATF पर एक्सपोर्ट टैक्स घटाया
इसके अलावा सरकार ने एक और कदम उठाया है. डीजल पर एक्सपोर्ट टैक्स को घटाकर 5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है जो कि पहले 11 रुपये प्रति लीटर था. इसके अलावा एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी विमानों में भरे जाने वाले ईंधन पर लगने वाले 4 रुपये प्रति लीटर के एक्सपोर्ट टैक्स को भी खत्म कर दिया है. पेट्रोल पर पहले से ही एक्सपोर्ट टैक्स जीरो है. 
 
कब टैक्स लगाया, कब हटाया
सरकार ने सबसे पहले 1 जुलाई को घरेलू क्रूड उत्पादन पर 23,250 रुपये प्रति टन विंडफॉल टैक्स लगाया था. फिर 20 जुलाई को इसे घटाकर 17,000 रुपये प्रति टन कर दिया, और आज फिर से इसमें बढ़ोतरी कर दी है. 1 जुलाई को पेट्रोल और ATF पर 6 रुपये प्रति लीटर एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी, जबकि डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर टैक्स लगाया था. इसके बाद 20 जुलाई को पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को खत्म कर दिया गया. ATF और डीजल की ड्यूटी में 2 रुपये की कटौती की गई और ये 11 रुपये और 4 रुपये हो गए. आज इसमें फिर से कटौती की गई है. 

क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे
विंडफॉल टैक्स का इस्तेमाल सरकार सिर्फ तेल कंपनियों के हद से ज्यादा मुनाफे को कम करने के लिए करती है और उसमें से अपना हिस्सा लेती है. इसका देश में बिक रहे पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई असर नहीं होता, ये जिस भाव पर बिक रहे हैं, उसी भाव पर बिकते रहेंगे. जब पहली बार 1 जुलाई को विंडफॉल टैक्स लगाया गया था तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 120 डॉलर के उफान पर था, जिसका फायदा घरेलू तेल कंपनियों ने उठाया. जब दूसरी बार 20 जुलाई को जब कच्चा तेल थोड़ा नरम हुआ और 100 डॉलर के आस-पास आया तो विंडफॉल टैक्स में कटौती की गई. 

VIDEO: जुलाई में जमकर बिकीं कारें, जानें किस कंपनी को मिला सबसे ज्यादा प्यार?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago