होम / एक्सप्लेनर / Yogi 2.0: इन्वेस्टमेंट से लेकर जॉब्स तक...यूपी को नंबर 1 बनाने में जुटे योगी

Yogi 2.0: इन्वेस्टमेंट से लेकर जॉब्स तक...यूपी को नंबर 1 बनाने में जुटे योगी

योगी राज में सड़कों का जाल भी तेजी से बिछ रहा है. साथ ही सरकार ने युवाओं को जॉब्स देने की दिशा में भी कई कदम उठाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

योगी आदित्यनाथ यूपी को देश का नंबर वन राज्य बनाना चाहते हैं और इस दिशा में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. यूपी में निवेश लाने के लिए जिस तरह से टीम योगी काम कर रही है, उसने विरोधियों को भी प्रभावित किया है. यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले प्रदेश सरकार के अधिकारी-मंत्रियों ने घूम-घूमकर निवेशकों को यूपी के विकास से अवगत कराया. CM योगी खुद मॉनिटरिंग करते रहे, जिसका परिणाम यह रहा कि 34 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव में समिट में मिले. 

मिला उम्मीद से कहीं ज्यादा
ऐसा नहीं है कि योगी सरकार से पहले प्रदेश में निवेश लाने के प्रयास नहीं हुए, जरूर हुए, लेकिन उनकी रफ्तार इतनी तेज नहीं रही. डबल इंजन की सरकार में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए हर अधिकारी, नेता, मंत्री ने अपना योगदान दिया. पहली बार 25 करोड़ की आबादी वाले इस प्रदेश में दुनियाभर के निवेशकों ने इतने बड़े पैमाने पर निवेश की तैयारी दर्शाई. सरकार 20 लाख करोड़ के निवेश की उम्मीद लगाए बैठी थी और झोली में आए 35 लाख करोड़ से ज्यादा के करार. 

हर काम फुल स्पीड में
योगी सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर टेक्सटाइल तक लगभग हर सेक्टर के लिए निवेश हासिल करने में कामयाब रही. अब सरकार निवेश परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी में भी जुट गई है. लगभग 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों की नींव अगस्त-सितंबर में रखी जाएगी. यानी निवेश जुटाने से लेकर उसे धरातल पर लाने तक का हर काम पूरी स्पीड में हो रहा है. 

नौकरियों के खोले दरवाजे
यूपी में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. उदाहरण के तौर पर अगले साल सितंबर तक यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे तैयार हो जाएगा. जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पहले चरण का कम भी अगले साल पूरा होने की उम्मीद है. योगी राज में सड़कों का जाल भी तेजी से बिछ रहा है. साथ ही सरकार ने युवाओं को जॉब्स देने की दिशा में भी कई कदम उठाए हैं. योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर यदि सरकारी नौकरियों की बात करें, तो आयोगों और बोर्ड्स द्वारा 36,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है. सबसे ज्यादा नौकरियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (1200) और पुलिस भर्ती बोर्ड (12000) ने दी हैं.

ऐसे बदल रहा यूपी    
सरकार की मानें तो बीजेपी के संकल्प-पत्र के 130 में से 110 वादे या तो पूरे कर दिए गए हैं या उन पर अमल के लिए निर्णय हो चुका है. 33.50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव लाने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन और G-20 समिट ने योगी की छवि वैश्विक स्तर की बना दी है. साथ ही आगरा, लखनऊ, वाराणसी और गौतमबुद्धनगर में G-20 की बैठकों से प्रदेश के विकास, बुनियादी ढांचे, संस्कृति और विरासत को वैश्विक समुदाय के सामने पेश करने का मौका मिला है. प्रदेश के समग्र विकास के लिए 10 मुख्य सेक्टर चिह्नित किए गए हैं और हर सेक्टर की जिम्मेदारी एक अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है. लखनऊ-हरदोई के बीच 1000 एकड़ भूमि पर 1200 करोड़ की लागत से पीएम-मित्र टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की जानी है. साथ ही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाना है. कुल मिलाकार कहें तो प्रदेश को पूरी तरह बदलने की योजना फास्ट ट्रैक में है और आने वाले समय में योगी UP को एक नई पहचान देने में कामयाब होंगे. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

3 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

4 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

4 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

7 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

9 hours ago