होम / एक्सप्लेनर / एक सेलिब्रिटी CEO की कहानी, जिसने अपनी हरकतों से बर्बाद कर दी कंपनी!

एक सेलिब्रिटी CEO की कहानी, जिसने अपनी हरकतों से बर्बाद कर दी कंपनी!

जिलिंगो के कई कर्मचारियों ने स्वीकार है कि अंकिती बोस के नेतृत्व में कंपनी कई साल से खराब प्रदर्शन में चल रही थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

सिंगापुर की एक फैशन कंपनी जिलिंगों (Zilingo) आजकल चर्चा में है. इसकी वजह है कि कंपनी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है और उसमें निवेश करने वालों ने अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए हैं. जिलिंगो ने कई बड़े निवेशकों से करीब 30 करोड़ डॉलर जुटाए थे. इतनी बड़ी रकम तुरंत वापस करना उसके लिए संभव नहीं है. ऐसे में कंपनी का अस्तित्व संकट में आ गया है. उसके कर्मचारियों की नौकरी पर भी तलवार लटक रही है. 

लगे हैं गंभीर आरोप 
इस अच्छी-खासी कंपनी को बर्बादी के कगार पर लाने में उसकी पूर्व सेलिब्रिटी सीईओ रहीं भारतीय मूल की अंकिती बोस (Ankiti Bose) को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों के चलते कंपनी ने अंकिती को मार्च में सस्पेंड कर दिया था और बाद में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया. अंकिती बोस जिलिंगो की को-फाउंडर भी हैं. उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है. अंकिती के कंपनी से बाहर होते ही जिलिंगो में निवेश करने वालों ने पैसे मांगने शुरू कर दिए थे. इतना ही नहीं, करीब 100 कर्मचारियों ने भी नौकरी छोड़ दी थी. 

काम के तरीके पर सवाल
कहा जाता है कि अंकिती का काम करने का तरीका ऐसा हो गया था कि कंपनी लगातार नुकसान में जाने लगी. हालांकि, ये बात अलग है कि 2019 में जिलिंगों की वैल्युएशन जब 97 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया था, तब अंकिती के काम को खूब सराहा गया. यह भी कहा जाने लगा था कि जिलिंगों 1 अरब डॉलर की वैल्युएशन को हासिल कर यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो जाएगी. वैसे, कंपनी के लिए कोरोना महामारी भी बुरे सपने की तरह साबित हुई. इससे उसके परिचालन पर काफी असर पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिलिंगो के कई कर्मचारियों ने स्वीकार है कि अंकिती बोस के नेतृत्व में कंपनी कई साल से खराब प्रदर्शन में चल रही थी. बोस के काम करने का तरीका ऐसा था कि कंपनी के अधिकांश कर्मचारी खुद को अलग-थलग महसूस करने लगे थे. बोस ने बिजनेस को पूरी तरह से नजरंदाज कर दिया था और उनका पूरा फोकस सिर्फ अपने ऊपर था.

बदलनी पड़ी रणनीति
अंकिती बोस के रहते स्थिति ये हो गई थी कि कंपनी को सेल बढ़ाने के लिए समय-समय पर अपनी रणनीति बदलनी पड़ी. इसमें कई लुभावन ऑफर जैसे कि 10 लाख डॉलर के मोरक्को का प्रमोशनल टूर, ग्राहकों को लोन और अमेरिका में छुट्टी आदि शामिल थे. अंकिती का जन्म 1992 में भारत में हुआ. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन मुंबई से किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मैकेन्जी एंड कंपनी से की. इसके बाद वह सिकोइया कैपिटल से जुड़ गईं.

रिश्तों में खटास भी वजह
कहा यह भी जाता है कि जिलिंगो को बर्बादी के कगार पर लाने के पीछे अंकिती बोस और शैलेंद्र सिंह के बीच पनपा विवाद भी जिम्मेदार है. पहले इन दोनों के बीच अच्छा रिश्ता था, लेकिन बाद में संबंधों खटास आ गई. शैलेंद्र सिंह सिकोइया इंडिया के प्रमुख हैं. अंकिती को फैशन कंपनी शुरू करने का आईडिया बैंकॉक में छुट्टियां बिताते समय आया था. इसके बाद उन्होंने 2014 में अपने पड़ोसी ध्रुव कपूर से इस बारे में चर्चा की. उस समय ध्रुव कपूर गेमिंग स्टूडियो 'कीवी इंक' में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. कुछ महीनों की चर्चा के बाद दोनों ने नौकरी छोड़ कर जिलिंगो की शुरुआत की. इसके लिए उन्होंने अपनी 30000 डॉलर की सेविंग्स लगाई. जिलिंगो का मकसद दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के छोटे व्यवसायों को अपना सामान ऑनलाइन बेचने में मदद करना था. इस कंपनी का हेडक्वॉर्टर सिंगापुर में है और इसकी एक टीम बेंगलुरु में बैठती है.

मिले थे कई पुरस्कार
2016 में बोस सिंगापुर चली गईं, जहां उन्होंने जिलिंगो सॉफ्टवेयर और सप्लाई चेन सॉल्युशंस को शुरू किया. अंकिती बोस ने थोड़े से समय में ही काफी नाम कमा लिया था. 2018 में अंकिती का नाम फोर्ब्स एशिया की 30 अंडर 30 लिस्ट में आया. 2019 में उन्हें फॉर्च्यून की 30 अंडर 30 और ब्लूमबर्ग 50 में जगह मिली. इतना ही नहीं, 2019 में ही उन्हें बिजनेस वर्ल्डवाइड मैगजीन मोस्ट इनोवेटिव सीईओ ऑफ द ईयर-सिंगापुर का अवॉर्ड मिला. 2020 में उन्हें सिंगापुर 100 वुमन में जगह मिली. लेकिन आज उनका नाम अलग ही वजह से चर्चा में है. उन पर वित्तीय गड़बड़ी के गंभीर आरोप हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago