होम / एक्सप्लेनर / भारत ने अमेरिका को दिया तगड़ा जवाब, जानिए RBI के इस फैसले से क्या होगा फायदा

भारत ने अमेरिका को दिया तगड़ा जवाब, जानिए RBI के इस फैसले से क्या होगा फायदा

भारत यदि रुपये में इंटरनेशनल बिजनेस करेगा तो उन देशों के साथ भी व्यापार कर सकता है, जिनपर अमेरिका ने कई प्रतिबंध लगा रखे हैं.

चंदन कुमार 4 years ago

नई दिल्ली: अमेरिकी दबदबा को कम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जबरदस्त तोड़ निकाला है. अब इंटरनेशनल ट्रेड सेटलमेंट यानी आयात और निर्यात भी रुपये में ही होगा. फिलहाल इस तरह के सभी सौदे अमेरिकी डॉलर में होते हैं. RBI ने इस बारे में बैंकों को व्यवस्था बनाने के लिए कहा है. बैंकों को यह व्यवस्था लागू करने के पहले उसके विदेशी मुद्रा विभाग से अनुमति लेनी होगी.

इस फैसले से क्या होगा फायदा
भारत यदि रुपये में इंटरनेशनल बिजनेस करेगा तो उन देशों के साथ भी व्यापार कर सकता है, जिनपर अमेरिका ने कई प्रतिबंध लगा रखे हैं. बैन के कारण प्रतिबंधित देश अमेरिकी डॉलर जैसी ग्लोबल करेंसी में व्यापार नहीं कर पा रहे. RBI के इस फैसले के बाद भारत उन प्रतिबंधित देशों के साथ भी रुपये में व्यापार कर सकता है.

इसे ऐसे आसानी से समझें
आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं. रूस अभी कई पश्चिमी देशों का प्रतिबंध झेल रहा है. यूक्रेन पर हमला करने के कारण कई देशों ने उससे संबंध तोड़ दिए हैं और बैन लगा दिया है. इसके कारण रूस दूसरे देशों से डॉलर में डील नहीं कर पा रहा है. RBI के इस फैसले से भारत रूस के साथ आसानी से व्यापार कर सकता है. उसपर अमेरिकी प्रतिबंधों का कोई असर नहीं पड़ेगा.

क्या होगा प्रॉसेस
रिजर्व बैंक के अनुसार, संबंधित बैंकों को भारत में रुपया वॉस्ट्रो खाते खोलने के लिए कहा गया है. रिजर्व बैंक ने इस संबंध में कहा कि इस व्यवस्था के जरिए भारतीय इंपोर्टर को विदेशी सेलर्स से वस्तुओं को मंगवाने के लिए भारतीय रुपये में ही भुगतान करना होगा. बिल भी भारतीय रुपये में ही बनाना होगा. इसके बाद जितनी रकम होगी, उसे उस देश के संबंधित बैंक के वॉस्ट्रो खाते में डाले जाएंगे.

क्या होता है वॉस्ट्रो खाता
वोस्ट्रो खाता एक ऐसा खाता है जिसे एक विदेशी बैंक द्वारा घरेलू मुद्रा में खोला जाता है और उसी मुद्रा में इस खाते का रखरखाव किया जाता है. भारत के संदर्भ में यदि इसे ऐसे समझा सकता है. यदि बैंक ऑफ अमेरिका भारतीय रुपये में किसी भारतीय बैंक के साथ अपना खाता खोलता है तो उसे उस संबंधित बैंक के लिए वॉस्ट्रो खाता कहा जाएगा.

RBI ने क्या कहा
RBI ने इसे फैसले के बारे में विस्तार से कहा कि वैश्विक कारोबारी समुदाय की भारतीय रुपये में दिलचस्पी बढ़ी है. इसे ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है. इसके अलावा भारत निर्यात बढ़ाने पर जोर देना चाहता है. दुनिया में व्यापार को बढ़ाने के लिए यह तय किया गया है कि बिल बनाने, भुगतान और रुपये में आयात/निर्यात के भुगतान के लिए अलग से इंतजाम किए जाएं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

14 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago