होम / एक्सप्लेनर / अब हाउस रेंट पर भी देना होगा GST! जानें इस दावे की सच्चाई 

अब हाउस रेंट पर भी देना होगा GST! जानें इस दावे की सच्चाई 

जीएसटी काउंसिल की पिछले महीने हुई बैठक में GST नियमों में कई बदलाव किए गए थे, जो 18 जुलाई से लागू हो गए हैं. इनमें किराए पर जीएसटी से जुड़ा नियम भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

GST को लेकर मीडिया में कुछ ऐसी खबरें चल रही हैं, जिनसे लोगों की चिंता बढ़ गई है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हाउस रेंट पर अब GST देना होगा. दरअसल, जीएसटी काउंसिल (GST Council) की पिछले महीने हुई बैठक में GST नियमों में कई बदलाव किए गए थे, जो 18 जुलाई से लागू हो गए हैं. इनमें किराए पर जीएसटी से जुड़ा नियम भी शामिल है. यही नियम अब टेंशन बढ़ा रहा है, क्योंकि इसे लेकर जो खबरें आई हैं उनमें अलग ही दावे किए गए हैं. 

किया गया ये दावा
जीएसटी काउंसिल की सिफारिशों के बाद जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि किराए पर टैक्स कुछ खास परिस्थितियों में ही लगेगा. जबकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सभी किरायेदारों को हाउस रेंट पर 18% जीएसटी देना होगा. पीआईबी की फैक्ट चेकिंग आर्म ने अब इस पर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है.

PIB ने बताई सच्चाई
PIB ने एक ट्वीट में कहा कि इस तरह की खबरें गुमराह करने वाली हैं. ट्वीट में आगे कहा गया है कि रेजिडेंशियल यूनिट पर केवल तभी GST लगेगा जब इसे किसी बिज़नेस एंटिटी यानी व्यावसायिक इकाई को किराए पर दिया जाता है. अगर कोई व्यक्ति किसी को व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए मकान किराए पर देता है,तो इस पर जीएसटी नहीं लगेगा. 

केवल इन्हें देना होगा
इसी तरह, यदि मकान मालिक या किसी फर्म का पार्टनर घर को व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए किराए पर देता है तो उस सूरत में भी जीएसटी नहीं लगेगा. सीधे शब्दों में कहें तो जीएसटी उन लोगों को देना होगा, जो किराए के मकान का इस्तेमाल अपने बिज़नेस से जुड़े काम के लिए करते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago