होम / एक्सप्लेनर / कामसूत्र-Park Avenue खरीदने वाली कंपनी की मालकिन Nisaba के बारे में कितना जानते हैं आप?

कामसूत्र-Park Avenue खरीदने वाली कंपनी की मालकिन Nisaba के बारे में कितना जानते हैं आप?

निसाबा, गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन Adi Godrej की बेटी हैं. उन्होंने 2017 में कंपनी की जिम्मेदारी संभाली थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रेमंड (Raymond) और गोदरेज (Godrej) समूह में हाल ही में एक बड़ी डील हुई है. इस डील के तहत रेमंड के कामसूत्र, KS और पार्क एवेन्यू जैसे ब्रैंड  गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Godrej Consumer Products) का हिस्सा बन गए हैं. सीधे शब्दों में कहें तो रेमंड ने अपना FMCG बिजनेस गोदरेज को बेच दिया है. 2825 करोड़ रुपए की इस डील से गोदरेज कंज्यूमर का पोर्टफोलियो मजबूत होगा. गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (GCPL) की कमान निसाबा गोदरेज (Nisaba Godrej) संभाल रही हैं.  

2017 में संभाली थी कमान
निसाबा, गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन Adi Godrej की बेटी हैं. उन्होंने 2017 में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) की जिम्मेदारी संभाली थी, तब से अब तक वह कंपनी को नई ऊंचाई पर ले आई हैं. गोदरेज कंज्यूमर FMCG सेक्टर में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना चाहती है और रेमंड से डील करके उसने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. डियोडरेंट और सेक्सुअल वेलनेस कैटेगरी में जबरदस्त डिमांड वाले रेमंड के प्रोडक्ट्स अब उसकी झोली में है, जिसका फायदा अब गोदरेज को मिलेगा. रेमंड के साथ डील फाइनल करने में निसाबा की अहम भूमिका रही है.

कंपनी को किया मजबूत
अपने पिता से गोदरेज कंज्यूमर की कमान लेने के बाद निसाबा ने कंपनी में कई बदलाव किए और उसके प्रॉफिट को बढ़ाया. वह तेजी से एक बिजनेस टाइकून के रूप में उभर रही हैं. Forbes के अनुसार, निसाबा ने जब GCPL की चेयरमैन की कुर्सी संभाली, उस समय कंपनी का सालाना रिवेन्यु 1.6 बिलियन डॉलर (लगभग 9,600 करोड़ रुपए) था, जो अब बढ़कर 42,500 करोड़ रुपए हो गया है. निसाबा का जन्म 1978 में हुआ था. शुरुआती पढ़ाई मुंबई में करने के बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया से BSC और फिर हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से MBA की डिग्री हासिल की.

1200 करोड़ की संपत्ति
Adi Godrej की बेटी निसाबा ने 2013 में Tribeca Developers के फाउंडर कल्पेश मेहता से शादी की थी. साल 2008 में उनकी Godrej Agrovet बोर्ड में एंट्री हुई और 2017 में उन्होंने गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (GCPL) की कमान संभाली. उनकी दौलत की बात करें, तो एक रिपोर्ट बताती है कि निसाबा की नेटवर्थ 1200 करोड़ रुपए है और उन्हें बतौर सैलरी 1.70 करोड़ मिलते हैं. निसाबा के पास गोदरेज की 4 कंपनियों में शेयर हैं. निसाबा का पूरा ध्यान कंपनी के प्रॉफिट को बढ़ाने पर है. इसके लिए उन्होंने प्रोडक्ट लाइन को व्यापक बनाने दूसरे ब्रैंड का अधिग्रहण जैसे कई कदम उठाए हैं. 

कर्मचारियों का भी ख्याल
कंपनी की आर्थिक सेहत सुधारने के साथ ही निसाबा कर्मचारियों का ख्याल रखने में भी आगे हैं. उन्होंने वर्कप्लेस को महिलाओं के अनुकूल बनाने की दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं. कंपनी वर्क फ्रॉम होम और कामकाजी समय में लचीलेपन जैसे विकल्प तो कर्मचारियों को देती ही है, साथ ही उसने कमबैक करने वाली महिलाओं की सहायता की नीति भी बनाई है. निसाबा गोदरेज ग्रुप की CSR एक्टिविटी की कमान भी संभालती हैं. जानकार मानते हैं कि रेमंड के साथ डील का फायदा निसाबा को अपने लक्ष्य प्राप्त करने में जरूर मिलेगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

8 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

8 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

8 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

13 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

10 hours ago