होम / एक्सप्लेनर / झटका! SBI समेत कई बैंकों ने महंगा किया लोन, इसी महीने से लागू हुई नई दरें

झटका! SBI समेत कई बैंकों ने महंगा किया लोन, इसी महीने से लागू हुई नई दरें

Punjab National Bank, ICICI Bank, Yes Bank, HDFC Bank, Bank of Baroda उन बैंकों में हैं जिन्होंने पहले ही MLCR की दरों में इजाफा कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: महंगाई को काबू करने के लिए रिजर्व बैंक ने लगातार चार बार रेपो रेट में इजाफा किया है, जिससे रेपो रेट 1.09 परसेंट बढ़कर 5.90 परसेंट हो चुका है. रिजर्व बैंक जब रेपो रेट बढ़ाता है तो बैंक भी अपना लोन महंगा करते हैं. 

अबतक कई बैंक बढ़ा चुके हैं दरें 
कई बैंक RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद अपनी होम लोन की दरें बढ़ा चुके हैं. अब इसी कड़ी में देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - SBI,  Kotak Mahindra Bank और Federal Bank ने भी अपनी MCLR (marginal cost of funds based lending rates) की दरों में इजाफा कर दिया है.

SBI ने बदलीं MCLR की दरें  
 दरअसल, 30 सितंबर को जब रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 0.50 परसेंट बढ़ाया था, तो बैंकों ने कदमताल करते हुए करीब इतना ही अपना रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट भी बढ़ा दिया था. धीरे-धीरे बैंकों ने MCLR (marginal cost of funds based lending rates) भी बढ़ा दिया है. देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने बेंचमार्क एक साल की अवधि के लिए MCLR को बढ़ाकर 7.95% कर दिया है, जो पिछली दर से 0.25 % ज्यादा है, जो 15 अक्टूबर, 2022 से प्रभावी हो चुका है. एक साल की अवधि वाला MLCR वह दर है, जिस पर ज्यादातर कंज्यूमर लोन जुड़े होते हैं. इसके अलावा SBI ने 2 और 3 साल की अवधि के MLCR को बढ़ाकर 8.15% और 8.25% कर दिया है, जबकि यह 7.9% और 8% था. ओवरनाइट, 1, 3 और 6 महीने की दरों को 7.60-7.90% की रेंज में बढ़ा दिया गया है.

इन बैंकों ने भी बदलीं MCLR की दरें
कोटक महिंद्रा बैंक ने कहा कि अलग अलग अवधि के लिए MLCR 16 अक्टूबर, 2022 से 7.70-8.95% की रेंज में निर्धारित किया गया है. इसकी संशोधित एक साल की MLCR दर 8.75% है. दक्षिण भारत के बैंक Federal Bank ने भी MLCR की दरों में बदलाव किया है. लोन और एडवांस पर एक साल का MCLR संशोधित करके 8.70% कर दिया गया है, जो 16 अक्टूबर से प्रभावी है. 

इसके पहले Punjab National Bank, ICICI Bank, Yes Bank, HDFC Bank, Bank of Baroda उन बैंकों में हैं जिन्होंने रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाने के तुरंत बाद ही MLCR की दरों में इजाफा कर दिया है. 

दरअसल, रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट ज्यादा तेज और पारदर्शी है, क्योंकि रिजर्व बैंक जैसे ही रेपो दरों में बदलाव करता है, बैंक भी उसी हिसाब से RLLR में बदलाव करते हैं, और ये उपभोक्ताओं को तुरंत ट्रांसफर हो जाता है. लेकिन MCLR एक पुरानी पद्धति है, जिसमें दरों का ट्रांसफर उतना तेज नहीं होता है. इसलिये जब रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा करता है तो बैंक भी तुरंत ही RLLR बढ़ा देते हैं, लेकिन MLCR वाले ग्राहकों को इसे बाद में बढ़ाया जाता है. 1 अक्टूबर, 2019 से, सभी बैंक एक एक्टर्नल बेंचमार्क से जुड़ी ब्याज दर पर चले गए.

VIDEO: Hyundai का दिवाली धमाका! सिर्फ इस तारीख तक कारों पर मिल रही बंपर छूट
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

11 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

19 hours ago