होम / एक्सप्लेनर / क्या करती हैं OYO वाले रितेश अग्रवाल की Wife गीतांशा सूद? जानें यहां 

क्या करती हैं OYO वाले रितेश अग्रवाल की Wife गीतांशा सूद? जानें यहां 

OYO के मालिक रितेश अग्रवाल ने 7 मार्च को गीतांशा सूद से शादी की थी. उनके रिसेप्शन में कई नामी हस्तियां शामिल हुईं थीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सस्ते होटल रूम उपलब्ध कराने के लिए फेमस हॉस्पिटैलिटी फर्म ओयो (OYO) के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने शादी कर ली है. उनकी वाइफ का नाम गीतांशा सूद है. दिल्ली के एक 5 स्टॉर होटल में हुए शादी के रिसेप्शन में Paytm के सीईओ विजय शेखर और सॉफ्टबैंक के प्रमुख मासोयोशी सोन सहित कई नामी हस्तियां शामिल हुईं थीं. रितेश ने PM मोदी को भी अपनी शादी का आमंत्रण दिया था. 

इस शहर से है नाता
रितेश अग्रवाल ने 2013 में ओयो की शुरुआत की थी. उनकी गिनती देश के सबसे युवा अरबपतियों में होती है. चलिए अब उनकी पत्नी गीतांशा सूद के बारे में जानते हैं. हालांकि, उनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गीतांशा सूद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहती हैं. वह फार्मेशन वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक हैं. यह एक निजी कंपनी है और 22 अगस्त 2020 को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, कानपुर के साथ पंजीकृत है. 

80 देशों में कर रही काम
गीतांशा सूद की नेटवर्थ कितनी है, इसके बारे में कोई सही जानकारी मौजूद नहीं है. हालांकि, उनके पति रितेश अग्रवाल अरबपतियों में शुमार हैं. 2020 के डेटा के अनुसार, 1 बिलियन डॉलर थी. जाहिर है अब तक इसमें अच्छी खासी बढ़ोत्तरी हो गई होगी. रितेश की कंपनी ओयो रूम्स 80 देशों के 800 से ज्यादा शहरों में काम कर रही है. यह बजट यानी सस्ते होटल रूम्स उपलब्ध कराने के लिए फेमस है.

आईपीओ में हो रही देरी
बता दें कि रितेश अग्रवाल OYO का आईपीओ भी लेकर आना चाहते हैं. हालांकि, इसमें लगातार देरी हो रही है. इसी साल जनवरी में खबर आई थी कि बाजार नियामक सेबी ने कंपनी के आईपीओ संबंधी आवेदन को खारिज कर दिया था. सेबी ने नए अपडेट के साथ दोबारा आवेदन करने को कहा था. ओयो ने सितंबर 2021 में सेबी के पास शुरुआती डाक्यूमेंट्स जमा किए थे. यह आवेदन 8430 करोड़ रुपए का IPO लाने के लिए था. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

12 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

12 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

13 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

16 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

18 hours ago