होम / एक्सप्लेनर / क्या है GTL Scam और कैसे दिया गया 4,760 करोड़ के घोटाले को अंजाम?, जानें सबकुछ

क्या है GTL Scam और कैसे दिया गया 4,760 करोड़ के घोटाले को अंजाम?, जानें सबकुछ

GTL लिमिटेड का घोटाला चर्चा में है. सीबीआई ने हाल ही में इस मामले में कंपनी के निदेशकों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (CBI) ने हाल ही में GTL लिमिटेड के निदेशकों और कुछ अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है. यह मामला 4,760 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले से जुड़ा है. इस स्कैम को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था. आरोपियों ने पहले फर्जी कंपनियों का मायाजाल बुना और फिर बैंकों के पैसों को डायवर्ट कर लिया. अब सीबीआई धीरे-धीरे मामले की परतें उधेड़ रही है.

क्या करती है GTL लिमिटेड?
मीडिया रिपोर्ट्स में CBI के हवाले से बताया गया है कि GTL लिमिटेड ने हेराफेरी करके 20 से अधिक बैंकों वाले एक समूह से लोन हासिल किया था. फिर अधिकांश पैसे को सभी ने मिलकर हड़प लिया. इस घोटाले में कुछ अज्ञात बैंक अधिकारी और वेंडर भी शामिल हैं. घोटाले को बारीकी से समझने से पहले GTL के बारे में जानते हैं. GTL 1987 में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में अस्तित्व में आई थी और 1991 में इसे एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल दिया गया. यह कंपनी भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दूरसंचार ऑपरेटरों को दूरसंचार नेटवर्क से जुड़ी सेवाएं, उनका संचालन और रखरखाव सेवाएं, पेशेवर सेवाएं, नेटवर्क योजना और डिजाइन सेवाएं और ऊर्जा प्रबंधन सेवाएं प्रदान करती है. सीबीआई की FIR में कहा गया है कि मनोज तिरोडकर और ग्लोबल होल्डिंग कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड (जीएचसी) कंपनी के प्रमोटर हैं.

कैसे दिया घोटाले को अंजाम?
यह मामला बैंक लोन फ्रॉड से जुड़ा है, जिसे कथित रूप से 2009 से 2012 के बीच अंजाम दिया गया. सीबीआई के अनुसार, कंपनी ने बैंकों के एक समूह से धोखाधड़ी करके कई क्रेडिट सुविधाएं हासिल की और इस लोन का ज़्यादातर पैसा कुछ बैंक अधिकारियों और वेंडरों के साथ मिलीभगत करके डायवर्ट कर लिया. आरोपों के अनुसार, घोटाले की योजना को परवान चढ़ाने के लिए विभिन्न वेंडर कंपनियां बनाई गईं, और जीटीएल लिमिटेड की मिलीभगत से बैंकों के लोन के पैसों को डायवर्ट किया गया. GTL को लोन देने वाले बैंकों के समूह में करीब 24 बैंक शामिल हैं. कुल 4,760 करोड़ रुपए के लोन कंपनी को दिया गया था. अब ICICI बैंक का GTL पर 650 करोड़ रुपए, बैंक ऑफ इंडिया का 467 करोड़ और कैनरा बैंक का 412 करोड़ रुपए बकाया है.

स्कैम से अंजान थे डायरेक्टर्स?
इस घोटाले को बड़ी चालाकी से अंजाम दिया गया. GTL ने बैंकों के समूह से कुछ खास बिजनेस एक्टिविटीज के लिए लोन हासिल किए. बैंकों से वादा किया गया कि इन पैसों का इस्तेमाल बताए गए उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा. हालांकि, ऐसा किया नहीं गया. लोन का अधिकांश पैसा डायवर्ट कर दिया गया. डायरेक्टर्स का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये मुमकिन है? क्या कंपनी के निदेशक वास्तव में अपनी नाक के नीचे चल रहीं इन गतिविधियों से अंजान थे?

कैसे हुआ घोटाले का खुलासा?
GTL में कुछ गड़बड़ चल रहा है, इसका अंदेशा 2016 में उस समय हो गया था जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने IDBI बैंक को पत्र लिखकर जीटीएल लिमिटेड को चिह्नित करने और एक फॉरेंसिक ऑडिट कराने का निर्देश दिया था. IDBI को यह निर्देश इसलिए दिया गया, क्योंकि वो भी GTL को लोन देने वालों बैंकों के समूह में शामिल है. RBI के निर्देश पर GTL के खातों की फॉरेंसिक ऑडिट कराई गई और इसका जिम्मा चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म NBS एंड कंपनी को सौंपा गया. इसके बाद पूरा घोटाला सामने आ गया. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025

शानदार रणनीति से BJP को दिल्ली में मिली बंपर जीत, जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी सफलता?

BJP ने दिल्ली में AAP के 10 साल के शासन को खत्म किया, मजबूत रणनीति और दिल्ली BJP नेताओं की मेहनत से 48 सीटें जीत कर सफलता हासिल की है.

18-February-2025


बड़ी खबरें

Paytm के शेयरों में 7% से ज्यादा उछाल, पहली बार पूरे साल मुनाफे में आई कंपनी

मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गई. वहीं EBITDA भी अब पॉजिटिव हो गया है.

3 hours ago

RBI का बड़ा फैसला: मनी चेंजर्स के नए लाइसेंस पर रोक, फॉरेक्स कारोबार के लिए सख्त नियम लागू

नए नियमों के अनुसार, विदेशी मुद्रा सेवाएं देने के लिए ‘प्रिंसिपल-एजेंट मॉडल’ का विस्तार किया जाएगा. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सेवाएं बेहतर निगरानी और उचित जांच-परख के साथ प्रदान की जाएं.

1 hour ago

दमदार नतीजों के बाद बजाज ऑटो का बड़ा फैसला, डिविडेंड के साथ बायबैक का ऐलान

बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 150 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है. यह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1500 प्रतिशत डिविडेंड के बराबर है.

2 hours ago

भारत का निर्यात बना नई ताकत, 863 अरब डॉलर के पार पहुंचा विदेशी व्यापार

निर्यात वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान सेवा क्षेत्र का रहा है. सेवा निर्यात 2024-25 में 387.55 अरब डॉलर से बढ़कर 2025-26 में 421.32 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो 8.71 प्रतिशत की वृद्धि है.

4 hours ago

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में बढ़ेगी कोटक महिंद्रा की हिस्सेदारी, RBI से निवेश की मंजूरी

RBI की मंजूरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक का AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है.

4 hours ago