होम / एक्सप्लेनर / दुनिया की करेंसीज के सामने रुपये की हालत हो रही पतली! इस दावे में कितनी सच्चाई, जानिए

दुनिया की करेंसीज के सामने रुपये की हालत हो रही पतली! इस दावे में कितनी सच्चाई, जानिए

अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ना तय है, इसलिए निवेशकों ने दुनियाभर से अपना पैसा निकालकर अमेरिका में झोंकना शुरू कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: इसमें कोई दो राय नहीं कि डॉलर के मुकाबले रुपया वाकई कमजोर हो रहा है, रुपये की खराब होती सेहत पर थोड़ी चिंता तो जायज है, देखा जाए तो आज भी रुपये ने 80.05 का रिकॉर्ड निचला लेवल छुआ है. लेकिन रुपये की कमजोरी पर छाती पीटने से पहले इसका दूसरा पहलू भी देखना जरूरी है. डॉलर के मुकाबले दुनिया की सभी करेंसीज की हालत पतली है. हमेशा डॉलर से मजबूत रहने वाला यूरो भी डॉलर के सामने बौना हो गया, बाकी देशों की करेंसीज की तो क्या ही बात करें. 

दूसरी करेंसीज के मुकाबले रुपया कितना मजबूत
डॉलर से तुलना करके सिर्फ ये बताना कि रुपया कमजोर हो गया है, ये आधी सच्चाई है, जबतक कि रुपये को दुनिया की बाकी करेंसीज के सामने खड़ा करके न तौला जाए. जब रुपये की तुलना बाकी करेंसीज से करेंगे तो तस्वीर ठीक उलट हो जाएगी. रुपया एक साल के दौरान दुनिया की कई करेंसीज के मुकाबले काफी मजबूत हुआ है. नीचे की टेबल पर एक नजर डालिए. 

A. जापानी येन Vs रुपया 
1 जापानी येन =  
₹0.70                             ₹0.58
19 जुलाई 2021         19 जुलाई 2022

B. यूरो  Vs रुपया 
1 यूरो =   
₹88                                ₹80
19 जुलाई 2021         19 जुलाई 2022

C. पाउंड स्टर्लिंग Vs रुपया 
1 पाउंड स्टर्लिंग 
₹102                               ₹95
19 जुलाई 2021         19 जुलाई 2022

D. फ्रेंच फ्रैंक Vs रुपया 
1 फ्रेंच फ्रैंक = 
₹13.6                             ₹12.2
19 जुलाई 2021         19 जुलाई 2022

अमेरिका पर पड़ेगी ब्याज दरों की मार
इन आंकड़ों को देखकर आपको ये समझ आ गया होगा कि रुपया दुनिया की करेंसीज के मुकाबले कमजोर नहीं बल्कि मजबूत हुआ है. अब बात करतें हैं डॉलर की जो लगातार मजबूत होता जा रहा है. सबसे पहले ये सवाल पूछिये कि डॉलर क्यों मजबूत हो रहा है, क्या अमेरिका की इकोनॉमी बहुत ग्रोथ कर रही है, तो इसका जवाब है बिल्कुल नहीं. बल्कि हकीकत तो ये है कि अमेरिका में रिटेल महंगाई दर 41 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है, ये 9.1 परसेंट दर्ज की गई है. जिसकी वजह से अब ये अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगाई को काबू करने के लिए फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में 75 से लेकर 100 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी कर सकता है. 

अमेरिका की ओर मुड़ गए निवेशक
अब जब अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ेंगी तो निवेशकों को मुंह में तो पानी आएगा ही, यूएस बॉन्ड यील्ड भी बढ़ रहा है जिससे निवेशक अपना पैसा दूसरी अर्थव्यवस्थाओं से निकालकर अमेरिकी बॉन्ड में लगा रहे हैं और यही वजह से ही डॉलर दूसरे देशों की करेंसीज के मुकाबले लगातार मजबूत होता जा रहा है. जो डॉलर इंडेक्स कभी 90 के इर्द-गिर्द घूमता था अब 108 पहुंच चुका है, जो कि इसका भी ऑल टाइम हाई है. 

रुपये के लिए उठाया ये कदम 
तो एक तो साफ है कि अगर डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट अगर बढ़ रहा है तो इसमें रुपये का कोई कुसूर नहीं है. हां अगर रुपये की मजबूती के लिए सरकार ने कुछ किया है तो ये कि उसने रूस और ईरान जैसे देशों के साथ व्यापार करने के लिए डॉलर की जगह रुपये को एक्सचेंज करेंसी के तौर पर इस्तेमाल करने को मंजूरी दी है. इससे रुपये की डिमांड बढ़ेगी और डॉलर की डिमांड घटेगी तो रुपया अपने आप सुधर जाएगा. 

अब एक बात और समझ लीजिए कि डॉलर भले ही मजबूत हो रहा है लेकिन महंगाई भी आसमान पर है, जिसे काबू में करने के लिए अमेरिका के लिए ब्याज दरें बढ़ाना मजबूरी होगी. ऐसे में अमेरिका में कंपनियों को सस्ता लोन नहीं मिलेगा, जिसका सीधा असर ग्रोथ पर दिखेगा. 

VIDEO: खाने के तेल को लेकर आई एक और अच्छी खबर, सुनते ही झूम उठेंगे आप


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

23 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

21 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

21 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago