होम / एक्सप्लेनर / आज से आपकी जिंदगी में आए ये 5 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

आज से आपकी जिंदगी में आए ये 5 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

आज 1 अगस्त से कई बदलाव हुए हैं, जो आपकी जेब पर असर डालेंगे. इन बदलावों को समझ लीजिए, ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अगस्त का महीना कई बड़े बदलाव लेकर आया है. 1 अगस्त यानी आज से कई नियम बदल गए हैं, ये नियम आपकी जेब जुड़े हैं, सीधा या परोक्ष रूप से इसका असर आप पर पड़ेगा. तो बेहतर होगा कि आप इन नियमों को समझ लें जान लें और इन बदलावों के हिसाब से खुद को ढाल लें. एक-एक नियम को हम आसान भाषा में आपको समझा रहे हैं. 

1- चेक से जुड़ा नियम बदला
ये खबर बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए है. बैंक ने आज से पांच लाख रुपये या उससे ज्यादा की राशि वाले चेक के पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू कर दिया है. पॉजिटिव पे सिस्टम का मतलब ये हुआ कि अब चेक क्लियर होने से पहले आपको ऑथेंटिकेशन के लिए बैंक को जानकारी देनी होगी. इससे चेक से जुड़े फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी आपको SMS, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंगऔर मोबाइल बैंकिंग के जरिए चेक के बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, चेक में अमाउंट, चेक नंबर वगैरह सभी जानकारियों को दर्ज कराना होगा. इसके बाद इस जानकारी को बैंक की ओर से क्रॉस वेरीफाई किया जाएगा, सबकुछ ठीक रहने पर ही चेक को क्लियर किया जाएगा.

2. ITR भरना चूक गए, अब दो पेनल्टी
ITR भरने से चूक गए लोगों को पेनाल्टी देनी पड़ेगी. 31 जुलाई ITR भरने की आखिरी तारीख थी, जो लोग इस तारीख तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए इनकम टैक्स विभाग उनसे पेनल्टी लेगा. जिनकी इनकम पांच लाख रुपये से ज्यादा है तो उन्हें 5,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है, जिनकी 5 लाख रुपये से कम है तो 1,000 रुपये तक पेनल्टी देनी पड़ सकती है. 

3. ITR ई-वेरिफिकेशन के नए नियम
CBDT ने ITR के बाद ई-वेरिफिकेशन के नियमों में भी बदलाव किया है. ई-वेरिफिकेशन को लेकर CBDT ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है. ये नोटिफिकेशन 1 अगस्त 2022 यानी आज से लागू हो चुका है. CBDT के सर्कुलर के मुताबिक,  नोटिफिकेशन के लागू होने के दिन या उसके बाद जो भी रिटर्न भरे जाएंगे सिर्फ उनके लिए ई-वेरिफिकेशन की समयसीमा 30 दिन होगी. जिस दिन आप अपना ई-वेरिफिकेशन दाखिल करेंगे उसी दिन को आपके ITR दाखिल करने की तारीख माना जाएगा. साथ ही अगर ITR-V को 30 दिन की समयसीमा के बाद भरा जाता है तो ये माना जाएगा कि जिसके लिए  ITR-V भरा गया है वो ITR कभी दाखिल ही नहीं किया गया. इसके बाद टैक्सपेयर को दोबारा रिटर्न भरना होगा और 30 दिनों के अंदर फिर से नया ITR-V भरना होगा. लेकिन जिन लोगों ने 31 जुलाई तक अपना रिटर्न दाखिल कर दिया है, यानी इस नोटिफिकेशन के लागू होने से पहले पहले, तो उन पर इसका असर नहीं होगा.

4. बिना KYC नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि 
अगर आप किसान हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ रहे हैं तो आपके लिए अब KYC कराना जरूरी होगा. केवाईसी के लिए पुराने लाभार्थियों को 31 जुलाई तक का समय दिया गया था, जो कि अब निकल चुका है. जिन लाभार्थियों ने केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त की राशि नहीं मिलेगी. पीएम किसान की 12वीं किस्त का पैसा सितंबर 2022 में किसानों के खाते में डाला जाएगा.

5. कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर सस्ता
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज एक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 36 रुपये की कटौती की गई है. अब आज से राजधानी दिल्ली में एक 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1,976.50 रुपये हो जाएगी. पिछले महीने तक ये 2012.50 रुपये में मिलता था. कोलकाता में अब यह 2095.50 रुपये में मिलेगा तो मुंबई में 1936.50 में और चेन्नई में 2141 रुपये में मिलेगा. पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम किए गए थे, जबकि घरेलू रसाई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगे हुए थे.

VIDEO: बाइक में कम पेट्रोल और शख्स का कट गया चालान, क्या ऐसा हो सकता है? जानिए क्या कहता है नियम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

19 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago