होम / एक्सप्लेनर / दुनिया में सबसे ज्यादा इस देश में बिकती हैं इलेक्ट्रिक कारें, जानें कैसे बना वर्ल्ड लीडर

दुनिया में सबसे ज्यादा इस देश में बिकती हैं इलेक्ट्रिक कारें, जानें कैसे बना वर्ल्ड लीडर

फ्यूल की बढ़ती कीमतें और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में पिछले कुछ सालों में तेजी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बीते कुछ वक्त में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के बिक्री में तेजी आई है. इसकी सबसे बड़ी वजह है पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दाम. महंगाई के दौर में लोग ईंधन पर होने वाले खर्चे को सीमित करना चाहते हैं, इसलिए वह EV का रुख कर रहे हैं. हालांकि, इस मामले में भारत अभी भी कई देशों से पीछे है. हमारा पड़ोसी चीन दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक कार मार्केट है.

कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी
एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया का सबसे बड़ा EV मैन्युफैक्चरर भी चीन ही है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि इस साल दुनिया में जितनी भी EV बिकेंगी, उनसे ज्यादा अकेले चीन में बिकने की उम्मीद है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन EV के बाजार को बढ़ाने को लेकर कितना गंभीर है. अमेरिका में नई कारों की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी 5% है. जबकि चीन इस आंकड़े को 2018 में ही पार कर चुका है. भारत की बात करें, तो वित्त वर्ष 2021-22 में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री कुल कार बिक्री का महज 0.7% रही.

आधे टॉप ब्रांड चीनी
चीन दुनिया का सबसे बड़ा EV मार्केट है. उसकी कई कंपनियां इस सेक्टर में तेजी से ग्रोथ कर रही हैं. दुनिया के टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाले EV ब्रांड में से आधे चीनी हैं. फिलहाल 300 से ज्यादा चीनी कंपनियां EV बना रही हैं. चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी SAIC और बिल्ड योज ड्रीम्स (BYD) ग्लोबल मार्केट शेयर में केवल एलन मस्क की टेस्ला से पीछे हैं. चीन की सरकार कंपनियों को ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बनाने और लोगों को उन्हें खरीदने के लिए प्रमोट कर रही है. इसलिए सब्सिडी पर भी अच्छी-खासी रकम खर्च करती है.

US तीसरे नंबर पर
पिछले साल सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बेचने वाले देशों की बात करें, तो चीन 3,519,054 यूनिट की बिक्री के साथ पहले स्थान पर है. इसके बाद जर्मनी है, जहां पिछले साल 695,657 EV बेची गईं. फिर अमेरिका (631,152 यूनिट) फ्रांस, यूके, नार्वे और इटली का नंबर आता है. बात केवल EV की ही नहीं है, उसमें लगनी वाली बैटरी के मामले में भी चीन काफी आगे है. चीनी बैटरी मैन्युफैक्चरर CATL और BYD इंडस्ट्री में सबसे बड़े प्लेयर्स माने जाते हैं.

आखिर चीन ने क्या किया? 
यहां यह सवाल भी लाजमी है कि आखिर चीन में EV का बाजार इतना बड़ा कैसे हो गया है? इसका जवाब है, सही प्लानिंग और इम्पेलिमेंटशन. चीन ने काफी पहले ही सोच लिया था कि उसे इलेक्ट्रिक मार्केट में वर्ल्ड लीडर बनना है और उसी के अनुरूप उसने अपनी योजनाओं को परवान चढ़ाया. भारत जैसे देश में EV को चार्ज करना फिलहाल बड़ी समस्या है. सरकार इस दिशा में काम कर रही है, लेकिन स्पीड धीमी है. वहीं, चीन में लगभग 1.15 मिलियन पब्लिक चार्जिंग स्टेशन हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है. इसके अलावा, EV की कॉस्ट कम करने के लिए उसने एंडवांस्ड टेक्नोलॉजी विकसित की और सब्सिडी पर फोकस किया. सेल्स की करीब 33% सब्सिडी ऑटो कंपनी, सप्लायर और कंज्यूमर तीनों को दी गई. इस तरह, उसने लोगों को EV खरीदने और निर्माताओं को ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए प्रेरित किया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

11 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

19 hours ago