होम / एक्सप्लेनर / HDFC Bank और L&T Tech के नतीजों के बाद इनके शेयरों में क्या करें? जानिए एक्सपर्ट की राय

HDFC Bank और L&T Tech के नतीजों के बाद इनके शेयरों में क्या करें? जानिए एक्सपर्ट की राय

HDFC Bank और L&T Tech के नतीजों के बाद आपको इसके शेयरों में क्या करना चाहिए, देखिए Axis Securities की राय

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक HDFC Bank और L&T Technologies ने बीते दिनों अपने तिमाही नतीजे पेश किए. नतीजों के बाद HDFC Bank के शेयरों में आज जबरदस्त दबाव देखनो को मिल रहा है. जबकि L&T Technologies में आज अच्छी तेजी है. इन दोनों नतीजों को लेकर Axis Securities का क्या आउटलुक है और शेयरों को लेकर क्या राय है. देखिए 

कैसे रहे HDFC Bank के नतीजे 
HDFC Bank का FY23 की पहली तिमाही में प्रदर्शन NII/PAT के संदर्भ में मोटा-मोटा हमारे अनुमानों के मुताबिक रहा है. हालांकि ऑपरेटिंग खर्चे और प्रोविजनिंग हमारे अनुमानों से चूक गए. लोन ग्रोथ में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है. कमर्शियल और ग्रामीण बैंकिंग के चलते सालाना आधार पर लोन ग्रोथ 22% और तिमाही आधार पर 2% रही है. रिटेल पोर्टफोलियो में भी सालाना आधार पर 22% और तिमाही आधार पर 5% की ग्रोध दिखाई दी है, जबकि कॉर्पोरेट लोन ग्रोथ तिमाही आधार पर बिल्कुल सपाट रहा है. 

इसके अलावा ऑटो और 2-व्हीलर सेगमेंट में सप्लाई साइड दिक्कतों के चलते ग्रोथ में गिरावट जारी रही, अगर इन दोनों को छोड़ दें तो सालाना आधार पर रिटेल पोर्टफोलियो में 25% की ग्रोथ दर्ज की गई है. ऊंचे एग्री स्लिपेजेस की वजह से तिमाही के दौरान स्लिपेज बढ़े हैं, जिसके चलते GNPA तिमाही दर तिमाही आधार पर 1.17% परसेंट से बढ़कर 1.28% रहा. हालांकि 2400 करोड़ रुपये की रिकवरी ने आंशिक रूप से स्लिपेज को कम किया. हमें भरोसा है कि बैंक के पास मजबूत अर्निंग विजिबिलिटी है, जिसके कई कारक हैं, जैसे कुल पोर्टफोलियो में रिटेल और CRB लोन की हिस्सेदारी में सुधार होना. कर्ज का पुनर्मूल्यांकन का असर जिससे NIM का धीरे-धीरे विस्तार होगा, और स्टेबल असेट क्वालिटी और परिणामस्वरूप क्रेडिट कॉस्ट नॉर्मलाइजेशन, और जुड़ी लागतों के साथ विलय के रेगुलेटरी कंप्लायंस की जरूरत बैंक के आय अनुमानों के लिए प्रमुख जोखिम बने हुए हैं. 

HDFC Bank: वैल्यूएशन और आउटलुक 
HDFC Bank के एडवांस ग्रोथ में तेजी है जिसके आगे भी बने रहने की उम्मीद है. ब्रांच और बिजनेस के विस्तार, रिटेल फ्रेंचाइजी और टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने पर बैंक के Opex में बढ़त जारी रहेगी. इसलिए निकट भविष्य में ऑपरेटिंग प्रॉफिट ग्रोथ पर इसका असर दिख सकता है. ऊंचे Opex और कम होती ब्याज से कमाई को देखते हुए FY23/24E के दौरान हम अपना कमाई अनुमान घटाकर 3/1% करते हैं. 

HDFC Bank के शेयर पर राय 
हम शेयर पर अपनी BUY की सलाह पर बरकरार है, हालांकि हमने लक्ष्य (Target Price) को संशोधित करके 1,840/शेयर कर दिया है. 

L&T Technologies के नतीजे 
L&T Technologies ने  Q1FY23 में अच्छे नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का रेवेन्यू तिमाही दर तिमाही आधार पर  67% बढ़कर 1,874 करोड़ रुपये कहा है, जो कि हमारे अनुमानों से थोड़ा ज्यादा है. ऑपरेटिंग प्राफिट या कामकाजी मुनाफा भी QoQ आधार पर 4.9% बढ़कर 343 करोड़ रुपये रहा है.  बेहतर परिचालन लागत अनुकूलन और समृद्ध सेवा मिश्रण के चलते कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन काफी हद तक 18.3% पर स्थिर रहा है. मैनेजमेंट को भरोसा है कि वो स्थायी ऑपरेटिंग मार्जिन हासिल कर लेंगे, क्योंकि यह कंपनी द्वारा किए गए मजबूत लागत अनुकूलन कोशिशों के साथ-साथ इसे मजबूती से लागू करने की क्षमता रखते हैं. कंपनी की नेट इनकम Q1FY23 में तिमाही दर तिमाही आधार पर 4.7% बढ़कर 274 करोड़ रुपये रही है. मैनेजमेंट ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को भी रिवाइज करके 13.5%-15.5% कर दिया है. कंपनी की डील पाइपलाइन पिछली तिमाही की तुलना में मजबूत बनी हुई है क्योंकि इसने दो $10 मिलियन से ज्यादा सौदों सहित तीन बड़े सौदों पर दस्तखत किए हैं. तिमाही के दौरान रेवेन्यू में डिजिटल और लीडिंग एज टेक्नोलॉजी का योगदान 56% रहा है. मैनेजमेंट को भरोसा है कि नए सौदों और डील पाइपलाइन के चलते अगली तिमाहियों में प्रदर्शन और अच्छा रहेगा. 

L&T Tech के शेयर पर राय 
हमारी L&T Technologies को लेकर खरीद की सलाह (BUY RATING) है और FY24E की आय के लिए 129.5/शेयर पर 27x P/E मल्टीपल देते हैं, जो 3,435/शेयर तक पहुंचेगा जो कि मौजूदा भाव से 11% ज्यादा है. 

VIDEO: GAP के साथ साझेदारी से मुकेश अंबानी क्या होगा फायदा?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

6 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 hour ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

2 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

3 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

3 hours ago