होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / BW People: Narayan Murthy के 70 घंटे वाले बयान पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

BW People: Narayan Murthy के 70 घंटे वाले बयान पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

प्रोडक्टिव होने के लिए बिना किसी रुकावट के काम करना ज्यादा बेहतर सोल्यूशन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भविष्य के लिए टैलेंट का पालन-पोषण कितना ज्यादा जरूरी है, इस बात से हम सभी परिचित हैं. भविष्य में टैलेंट के बेहतर पालन-पोषण और इस विषय पर एक्सपर्ट्स की राय जानने के लिए BW बिजनेसवर्ल्ड द्वारा आज देश की राजधानी दिल्ली में “भविष्य के लिए टैलेंट को पोषित करने के कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया था. 

सबसे बड़ी क्वालिटी
कार्यक्रम के दौरान अगली जनरेशन को कैसे प्रेरित किया जाए इस मुद्दे पर भी एक्सपर्ट्स से बातचीत की गई. भविष्य के लीडर्स को तैयार करने के लिए पहले ये जान लेना जरूरी है कि आखिर सबसे महत्त्वपूर्ण लीडरशिप क्वालिटी क्या है? इस विषय पर अपने विचार प्रकट करते हुए अडानी एनर्जी सोल्यूशंस में मानव संसाधन के अध्यक्ष, संदीप गौतम कहते हैं कि उनके विचार में सबसे बड़ी लीडरशिप क्वालटी प्रमाणिकता है. उनके अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अच्छे पद पर है लेकिन वह सही मायनों में एक लीडर का काम नहीं कर पा रहा है तो वह सही नहीं है और इसीलिए प्रमाणिकता सबसे जरूरी है.

नारायण मूर्ति का बयान
संदीप के साथ-साथ क्लिक्स कैपिटल की CHRO सांत्वना कहती हैं कि उनके विचार में मानसिक चुस्ती बेहद जरूरी क्वालिटी है और इससे लोग विभिन्न इकोसिस्टम में आराम से काम कर पाते हैं. साथ ही ग्रांट थोर्नटन भारत में पार्टनर प्रियंका गुलाटी कहती हैं कि उनके विचार में आपसी सहयोग ही सबसे आवश्यक लीडरशिप क्वालिटी है. कुछ ही महीनों पहले इनफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने एक बयान देते हुए कहा था कि हर व्यक्ति को एक हफ्ते में 70 घंटे तो काम करना ही चाहिए. आइये जानते हैं जब एक्सपर्ट्स से इस मुद्दे पर बात की गई तो उन्होंने क्या कहा?

एक्सपर्ट्स की राय
इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए वाधवानी ग्लोबल फाउंडेशन के ग्लोबल CHRO गौतम सैनी कहते हैं कि में नारायण मूर्ति जी कि इज्जत करता हूँ लेकिन लोगों को अपनी प्रेरणा और काम के संतुलन के बीच में चयन कर लेना चाहिए. मेरे अनुसार अनुशासन सबसे महत्त्वपूर्ण चीज है और अगर आप काम पूरा कर पा रहे हैं तो काम करने के घंटों से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता. दूसरी तरफ प्रियंका गुलाटी कहती हैं कि 8 घंटे काम करके भी भारत की जनसंख्या अन्य देशों जितनी प्रोडक्टिव नहीं है. प्रोडक्टिव होने के लिए बिना किसी रुकावट के काम करना ज्यादा बेहतर सोल्यूशन है. 
 

यह भी पढ़ें: 77% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ DOMS Industries का IPO, इन्वेस्टर्स की हुई बल्ले-बल्ले!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

16 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

20 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

20 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

21 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

23 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago