होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / लॉन्ग टर्म विजन वाले Budget 2023 में सबके लिए है कुछ न कुछ

लॉन्ग टर्म विजन वाले Budget 2023 में सबके लिए है कुछ न कुछ

बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया है और नई टैक्स व्यवस्था में 7 लाख रुपए की आय को टैक्स फ्री रखा गया है, जो स्वास्थ्य योग्य कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

  • एस रवि, पूर्व अध्यक्ष BSE, रवि राजन एंड कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर

बजट 2023 का फोकस प्रो-ग्रोथ है और इसका लॉन्ग टर्म विजन है. इसे "अमृत काल" बजट के रूप में भी वर्णित किया गया है. बजट मुफ्त नकदी  उपलब्धता की अनुमति देता है और रोजगार सृजन को बढ़ावा देता है, जिससे घरेलू खपत के साथ-साथ ग्रामीण मांग को भी बढ़ावा मिलेगा. आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए सरकार ने बजट में कई उपायों की घोषणा की है और महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए आवंटन बढ़ाया है. इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे और डिस्पोजेबल इनकम में वृद्धि होगी.

ऐसे होगी मनरेगा की भरपाई
इस तरह के उपायों में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपए का आवंटन और 20 लाख करोड़ का एग्रीकल्चरल क्रेडिट टारगेट निर्धारित करना शामिल है. पीएम आवास योजना के फंड को भी 66 प्रतिशत बढ़ाकर 79,000 करोड़ रुपए कर दिया गया है. मनरेगा के बजट में कटौती पर भले ही बहस का मुद्दा हो, लेकिन उम्मीद है कि ग्रामीण भारत को बढ़ावा देने के उपायों से इसकी भरपाई हो जाएगी.

बजट की असाधारण विशेषता
रेलवे के लिए बजट में 2.40 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जो 2013-14 का 9 गुना है. रेलवे की विकास दर सुस्त रही है, और उम्मीद है कि इस क्षमता विस्तार का अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. कुल मिलाकर पूंजी निवेश परिव्यय (Capital Investment Outlay) 33 प्रतिशत बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपए (जिसका अर्थ है, 2021-22 में खर्च की गई पूर्ण राशि का लगभग दोगुना) करना, केंद्रीय बजट की एक असाधारण विशेषता है. यह विकास को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे के विस्तार को बढ़ावा देने के सिद्धांत में सरकार के विश्वास को दर्शाता है.

स्वागत योग्य कदम
बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया है और नई टैक्स व्यवस्था में 7 लाख रुपए की आय को टैक्स फ्री रखा गया है, जो स्वास्थ्य योग्य कदम है. कुल मिलाकर इस बजट में हर किसी के लिए और समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है. अर्थव्यवस्था पर नजर रखने वालों के लिए, राजकोषीय समेकन (Fiscal Consolidation) के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का स्वागत है. वैश्विक उथल-पुथल (उदाहरण के लिए, यूक्रेन युद्ध ने उर्वरक क्षेत्र को किस तरह प्रभावित किया) को ध्यान में रखें, तो बजट में 2023-24 के लिए केंद्र के राजकोषीय घाटे का लक्ष्य जीडीपी के 5.9 प्रतिशत, 6.4 प्रतिशत से कम, आश्वस्त करने वाला है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

4 days ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

5 days ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

5 days ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

1 week ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 week ago


बड़ी खबरें

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों की सफाई, ‘ईंधन सुरक्षित’; 90 हजार पंपों पर बढ़ी क्वालिटी जांच

E20 विवाद के बीच इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL ने कहा कि देशभर में पेट्रोल की गुणवत्ता की व्यापक जांच की गई है. कंपनियों के मुताबिक, ज्यादातर सैंपल में क्लोराइड और नमी की मात्रा तय मानकों के भीतर मिली है.

12 hours ago

DRDO की परियोजनाओं में देरी पर सरकार से जवाब तलब, 33,000 करोड़ के R&D रोडमैप पर भी नजर

33,000 करोड़ रुपये के डिफेंस R&D रोडमैप की निगरानी बढ़ाने की सिफारिश, टेक्नोलॉजी और ऑपरेशनल क्षमता पर भी हो आकलन

9 hours ago

अमेरिकी टैरिफ की धमकी से बढ़ सकता है भारत का क्रूड बिल, चालू खाता घाटा भी होगा दोगुना: CareEdge

रूसी तेल पर 100% टैरिफ लगा तो बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें, कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का अनुमान

9 hours ago

बिहार के मखाना की विदेश में धूम! ऑस्ट्रेलिया पहुंची पहली खेप, किसानों को मिला 18% ज्यादा दाम

18 मीट्रिक टन की पहली समुद्री खेप ने खोला विदेशी बाजार का रास्ता, जीआई टैग वाले मिथिला मखाना को किसानों की आय बढ़ाने का नया जरिया बनाने पर जोर

10 hours ago

डीपफेक और AI कंटेंट पर मेटा की बढ़ी मुश्किलें, छिन सकता है ‘सेफ हार्बर’ का कवच

सरकार ने Meta के कंटेंट मॉडरेशन और रिकमेंडेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, डीपफेक और बिना लेबल वाले AI कंटेंट को लेकर मांगा जवाब

11 hours ago