होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / दिसंबर 2023 तक हमारी अर्थव्‍यवस्‍था 4 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी: हरदीप सिंह पुरी

दिसंबर 2023 तक हमारी अर्थव्‍यवस्‍था 4 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी: हरदीप सिंह पुरी

केन्‍द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 2047 में जब भारत विकसित देश बनेगा तब हमारी अर्थव्‍यवस्‍था US से ज्‍यादा हो जाएगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IHA BW Hotelier के 7 वें संस्‍करण में अपनी बात रखते हुए केन्‍द्रीय शहरी विकास और पेट्रोलियम मिनिस्‍टर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दिसंबर 2023 तक भारत की अर्थव्‍यवस्‍था 4 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी. हम दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन जाएंगे. उन्‍होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं आज इस इवेंट में आया हूं. मैं यहां आकर बेहद खुश हूं. मुझे खुशी है कि इस इवेंट के माध्‍यम से मुझे ये बताने का मौका मिल रहा है कि मैं इस इंडस्‍ट्री के बारे में क्‍या सोचता हूं. मैंने जो कुछ भी सीखा है. मैं आपको बताना चाहता हूं कि आज इंडियन इकोनॉमी हास्पिटैलिटी के अनुसार कैसे ग्रो कर रही है. 

6 मिलियन की आबादी में 28 मिलियन टूरिस्‍ट 

केन्‍द्रीय शहरी विकास और पेट्रोलियम मिनिस्‍टर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जब मेरी पत्‍नी हंग्री में थी और मैं लंदन में था. मैं ये सोचता था कि कैसे 6 मिलियन की आबादी वाले देश में 36 मिलियन टूरिस्‍ट आ सकते हैं. मुझे ये लगा कि ये हो सकता है कि लोकेशन के कारण हो या आप किसी टूरिस्‍ट को ऐसा कुछ आफर कर रहे हो जिससे पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं. या हो सकता या यहां का वेदर या दूसरी चीज हो जो लोगों को आ‍कर्षित करती हो. फिर मैने अपने आपसे सवाल पूछा कि आखिर क्‍या ये भारत में नहीं हो सकता है. मुझे उसका जवाब कभी नहीं मिला लेकिन शायद अब मिल रहा है. 

मेट्रो नेटवर्क में हम यूएस को पीछे कर देंगे

केन्‍द्रीय शहरी विकास और पेट्रोलियम मिनिस्‍टर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मुझे दो साल तक मुझे सिविल एविएशन मैं भी काम करने का मौका मिला. PM मोदी के आने के पहले ये कोई 242 किलोमीटर थी लेकिन उनके आने के बाद आज 895 किलोमीटर मेट्रो ऑपरेशनल हो चुकी है. अभी 960 किलोमीटर मेट्रो पाइपलाइन में है. लेकिन मैं आपसे कह सकता हूं कि आने वाले डेढ दो साल में हमारे पास दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क होगा. हम यूनाइटेड स्‍टेट को इसमें पीछे छोड़ देंगें. हालांकि चीन इसमें बहुत आगे है, क्‍योंकि वो एक बड़ा देश है. आज हमारे देश में मेट्रो में हर रोज 1 करोड़ लोग सफर करते हैं. आज एयरपोर्ट की संख्‍या डबल हो चुकी है. एयरपोर्ट के जिरए यात्रियों की संख्‍या प्री कोविड लेवल को पार कर गई है. हमारी उड़ान यात्रा ने एयर ट्रैवल को एफोर्डेबल बनाया है.

2047 में हम यूएस को पीछे छोड़ देंगे
 
केन्‍द्रीय शहरी विकास और पेट्रोलियम मिनिस्‍टर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि होटल एसोशिएसन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हॉस्पिटैलिटी का 2022 में भारत की जीडीपी में योगदान 40 बिलियन डॉलर का रहा है. 2027 तक इसके 68 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्‍मीद है. 2022 में 40 बिलियन डॉलर थी. लेकिन 2047  में हम 1 ट्रिलियन हो जाएंगे और 2023 में इसके 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्‍मीद है. 2047 में हमारे पीएम का लक्ष्‍य है कि देश को विकसित बना देना है. जैसा कि कई अर्थव्‍यवस्‍था के जानकारों ने उम्‍मीद जताई है 2047 में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था 26 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी.

सन 1700 में अगर भारत का दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था में योगदान को देखें तो वो कोई 25 प्रतिशत था, उसके बाद कोलोनियल काल में ये सिंगल डिजिट में आ गया. 2010 में हम 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था थे, आज हम पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था हैं. अगले कुछ साल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यव्‍सथा होंगी.  दिसंबर 2023 में हमारी इकोनॉमी 4 ट्रिलियन हो जाएगी. अभी जर्मनी और जापान हमने आगे हैं, अगर आपको पर्यटन बाहर सिस्‍टम पर निर्भर है तो आप कुछ कह नहीं सकते हैं. कोई कुछ भी प्रीडिक्‍ट नहीं कर सकता है. पर्यटन के रोजगार की बात करें तो 2019 में ये 79.86 मिलियन जॉब थे. लेकिन अगर आज इस सेक्‍टर को देखें तो ये एक बड़ा सेक्‍टर है. 

प्राचीन शहरों का हो रहा है नवीनीकरण

केन्‍द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आज हम लोग 1000 साल पुराने शहर वाराणसी के पुनरुद्धार को लेकर काम कर रहे हैं. कइकासल ही वर्ल्‍ड टूरिस्‍ट काउंसिल के द्वारा गुजरात के धोरदो में बसे गांव को बेस्‍ट विलेज का अवॉर्ड मिला है. ये सभी कुछ जुड़ रहा है कि भारत इस क्षेत्र में क्‍या दे सकता है. मैने दुनिया के कई देशों में काम किया है, लेकिन मैं ये कह सकता हूं कि भारत का हॉस्पिटैलिटी सेक्‍टर कई देशों से बहुत अच्‍छा है. मेरा मानना है कि ऐसा ना हो कि देश में घूमना थाइलैंड जैसे भारत के किसी शहर में घूमने से सस्‍ता हो जाए. उन्‍होंने कहा कि हमें अपनी प्राइसिंग को लेकर काम करना होगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

18 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

22 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

22 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

23 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

2 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

37 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

12 minutes ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

52 minutes ago