होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / E4mDNPA: 'एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरह प्रीमियम कंटेंट मॉडल अपनाए डिजिटल मीडिया'

e4mDNPA: 'एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरह प्रीमियम कंटेंट मॉडल अपनाए डिजिटल मीडिया'

दिल्ली में आयोजित e4mDNPADigitalMedia Conference 23 में ABP न्यूज के सीईओ अविनाश पाण्डेय में भी अपने विचार रखे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप और डिजिटल न्यूज पब्लिशर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (DNPA) द्वारा आयोजित की जा रही e4mDNPADigitalMedia Conference 23 में मीडिया जगत की दिग्गज हस्तियां शिरकत कर रही हैं. कार्यक्रम के दौरान सीईओ पैनल में BW Bussiness World के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ डॉक्टर अनुराग बत्रा ने मीडिया कंपनियों के CEOs से डिजिटल मीडिया के लिए अवसरों और चुनौतियों पर बात की.

कंज्यूमर तक पहुंचना चुनौती
डॉक्टर अनुराग बत्रा ने पूछा कि जब हम अगले 12 या 15 महीनों की बात करते हैं, आपकी सबसे बड़ी चुनौती और अवसर क्या हैं? इसके जवाब में ABP न्यूज के सीईओ अविनाश पाण्डेय ने कहा कि डिजिटल दुनिया में 12 महीने काफी लंबा समय है, लेकिन आज की सबसे बड़ी चुनौती है कंज्यूमर तक पहुंचना. ऐसी दुनिया में जहां हर कोई पब्लिशर और ब्रॉडकास्टर बन गया आपकी प्रमाणिक न्यूज कंज्यूमर तक कैसे पहुंचती है और आप उसे कैसे सबसे अच्छे तरीके से Monetization करते हैं. ये सबसे अहम है. 

बस फ्रेमवर्क तैयार करना है
अविनाश पाण्डेय ने आगे कहा कि आज कंज्यूमर कंटेंट के लिए पैसा देने को तैयार है, आपको बस सही फ्रेमवर्क तैयार करना है. आवश्यक रेगुलेटरी एनवायरनमेंट लाना है. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आर्टिकल पढ़ने के अधिकार को फर्टिलाइजर सब्सिडी के अधिकार के तौर पर देखा जाता है, लेकिन ये फ्री नहीं है. मीडिया मालिक, नियामक और प्लेटफॉर्म ऑपरेटर तीनों को इस समस्या को सुलझाने के लिए एक साथ बैठने होगा. 

इस तरह करें कंट्रोल
ABP न्यूज के सीईओ अविनाश पाण्डेय ने कहा कि हम केवल कंटेंट को कंट्रोल करते हैं. मेरा मानना है कि लार्जर पब्लिक हैडलाइन वाला कंटेंट फ्री होना चाहिए. जबकि आर्टिकल जैसे कंटेंट को प्रीमियम की कैटेगरी में रखा जाना चाहिए. उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी कुछ कंटेंट सामान्य सब्सक्राइबर के लिए रखा जाता है, जबकि कुछ स्पेशल कंटेंट प्रीमियम होता है. हमें भी उस डायरेक्शन में चलना चाहिए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

1 week ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 week ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 week ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

1 week ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 week ago


बड़ी खबरें

फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम! अब 1601 नंबर से आएगी बिजली, गैस और कूरियर कंपनियों की कॉल

TRAI ने वॉयस कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामलों पर लगाम लगाने के लिए 1601 नंबर सीरीज शुरू की है.

13 hours ago

सेबी का अजीब आंकड़ा: 26 बच्चों को पुरस्कार, एक भी मुखबिर को नहीं मिला इनाम

छह साल पहले मुखबिरों को 10 करोड़ रुपये तक इनाम देने का वादा हुआ था, लेकिन सेबी की पिछली दो रिपोर्टों में किसी को इनाम नहीं मिला.

7 hours ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

8 hours ago

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

11 hours ago

LPG पर सरकारी तेल कंपनियों का घाटा घटा, अगस्त में ₹188 प्रति सिलेंडर रह गया नुकसान

जुलाई में ₹500 प्रति 14.2 किलो सिलेंडर था घाटा, सरकार पर अब भी ₹59,000 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी देनदारी

11 hours ago