होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / क्या पैसे से खुशी खरीदी जा सकती है, या फिर जीवन में संतुष्टि ही सबकुछ है?

क्या पैसे से खुशी खरीदी जा सकती है, या फिर जीवन में संतुष्टि ही सबकुछ है?

शोध बताते हैं कि जो लोग अपनी दौलत का इस्तेमाल दूसरों की मदद करने या किसी बड़े उद्देश्य में योगदान देने के लिए करते हैं, उन्हें ज्यादा संतुष्टि मिलता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हाल ही में भारतीय मूल के उद्यमी विनय हिरेमठ की कहानी चर्चा में है, जिन्होंने अपनी स्टार्टअप को 975 मिलियन डॉलर में बेचा. लेकिन इतनी दौलत के बावजूद, उन्होंने खुद को खोया हुआ महसूस किया. यह सवाल उठता है: क्या पैसे से खुशियां खरीदी जा सकती है? उनकी स्थिति इस बात को दिखाती है कि आज़ादी, अगर मकसद के बिना हो, तो उलझन और खालीपन ला सकती है.

पैसा आपको आज़ादी, आर्थिक चिंताओं से मुक्ति, अपने शौक पूरे करने का मौका, और अपनी पसंद का जीवन जीने का अधिकार जरूर देता है. लेकिन यही आज़ादी कभी-कभी फैसले लेने में दिक्कत या असंतोष भी ला सकती है. बिना किसी सीमा या मकसद के, लोग भटक जाते हैं.

खुशी बनाम संतुष्टि

खुशी अस्थायी होती है, छोटे-छोटे पलों से जुड़ी होती है. जबकि संतुष्टि लंबे समय तक रहती है, जो मेहनत, मकसद और अपने मूल्यों के साथ जुड़ाव से आता है. संतुष्टि एक गहरा अनुभव है, जो लगातार प्रयास मांगता है.

वेदांत दर्शन का ज्ञान

वेदांत दर्शन में काम, अर्थ, धर्म और मोक्ष का महत्व समझाया गया है:

•    काम (इच्छा): यह क्षणिक होती है और जल्दी खत्म हो जाती है. 
•    अर्थ (धन): यह थोड़ी देर तक टिकता है लेकिन बुनियादी जरूरतें पूरी होने के बाद इसका महत्व घट जाता है. 
•    धर्म (कर्तव्य): असली संतुष्टि यहीं से आता है.
•    मोक्ष (मुक्ति): धन को सही दिशा में उपयोग करके धर्म और मोक्ष की ओर बढ़ा जा सकता है.

असल सवाल यह है कि पैसा जो आज़ादी देता है, उसे हम किस दिशा में ले जाते हैं. अगर मकसद न हो, तो धन अक्सर खालीपन और ठहराव ला देता है. जैसे आजकल Gen Z में "बेड-रॉटिंग" का चलन है – बिस्तर में पड़े रहना और कुछ न करने की आदत. यह दिखाता है कि बिना मकसद के आराम और सुविधाएं भी जीवन को अधूरा और असंतोषजनक बना सकती हैं.

दर्शन और संस्कृति से सीखें

शोध बताते हैं कि जो लोग अपनी दौलत का इस्तेमाल दूसरों की मदद या किसी बड़े मकसद के लिए करते हैं, उन्हें ज्यादा संतुष्टि मिलती है. यह मार्टिन सेलिगमैन के प्रयोगों की याद दिलाता है, जहां उन्होंने अपने छात्रों को सिखाया कि क्षणिक खुशी और मकसद से जुड़ी खुशी में क्या फर्क है. उनके क्लास में इस दर्शन की गहरी गूंज यह दिखाती है कि हम सभी पल भर की खुशी से ज्यादा अर्थपूर्ण जीवन की चाह रखते हैं.

यह जापानी विचार इकीगाई (Ikigai) से मेल खाता है, यह संतुलन सिखाता है कि आप क्या पसंद करते हैं, किसमें अच्छे हैं, दुनिया को क्या चाहिए, और आप किससे पैसा कमा सकते हैं. यह संतुलन दिखाता है कि आज़ादी का सही उपयोग कैसे किया जाए.

कृतज्ञता (Gratitude) भी अहम है. पैसा आपको आज़ादी देता है, लेकिन रिश्तों, सेहत, और छोटी-छोटी खुशियों के लिए आभार आपको वर्तमान में बांधे रखता है और संतुलन बनाए रखता है.

अगर अनुशासन न हो, तो चाहे कितने भी संसाधन हों, जीवन में अव्यवस्था आ सकती है. अनुशासन आज़ादी और संतुष्टि के बीच पुल का काम करता है, जैसे नियमित प्रयास से शारीरिक स्वास्थ्य बना रहता है. जीवन भी फिटनेस की तरह है, संतुलन और विकास के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती है.

धन: साधन, न कि लक्ष्य  

इंसान अपनी प्रकृति से ही एक " work-in-progress" प्रोजेक्ट है. सोचिए, अगर आप एक महीने तक कसरत करना छोड़ दें, अस्वस्थ आदतें अपनाएं, और उम्मीद करें कि आपकी पुरानी मेहनत आपको फिट रखेगी, ऐसा संभव नहीं है. यही बात जीवन पर भी लागू होती है. जब धन तो आ जाता है, लेकिन आगे बढ़ने और योगदान देने की इच्छा खत्म हो जाती है, तो लंबी खुशी खो जाती है.

धन एक ताकतवर साधन है, लेकिन इसे लक्ष्य नहीं बनाना चाहिए. असली संतुष्टि इस बात से आता है कि आप अपनी आज़ादी का उपयोग कैसे करते हैं—आप कैसे सेवा करते हैं, कुछ नया बनाते हैं, और खुद को बेहतर बनाते हैं. यही जीवन का असली मकसद है.

उपयोगी सुझाव  

विनय हिरेमठ और उन सभी के लिए, जिनके पास भले ही 975 मिलियन डॉलर न हों, लेकिन जो संतोष की तलाश में हैं:  
•    एक ऐसा लक्ष्य तय करें जो मकसद से जुड़ा हो, चाहे आपकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो. 
•    छोटे-छोटे तरीकों से दूसरों की मदद करें – अपना समय, मेहनत या संसाधन दें. 
•    रोज़ की आदतों में कृतज्ञता, ध्यान, और सेवा को शामिल करें.  

पैसा खुशी नहीं खरीद सकता, लेकिन यह विकास, अर्थ और सकारात्मक प्रभाव के लिए एक ज़रिया बन सकता है. असली सवाल यह नहीं है कि पैसा आपके लिए क्या कर सकता है, बल्कि यह है कि आप पैसे का कैसे उपयोग करते हैं.

आपका क्या विचार है? क्या पैसा सच में खुशी ला सकता है, या असली इनाम संतुष्टि है?  

(लेखक- यह लेख यसुदास एस पिल्लई, संस्थापक, Y&A ट्रांसफॉर्मेशन और रणनीतिक सलाहकार द्वारा लिखा गया है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

16 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

18 hours ago

टाटा संस: क्या चंद्रा की विदाई अब यू-टर्न ले रही है?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा टाटा संस के NBFC पंजीकरण रद्द करने के आवेदन को खारिज किए जाने से उत्तराधिकार का समीकरण बदल गया है. जानिए क्यों चंद्रशेखरन की निरंतरता पर फिर से विचार किया जा सकता है:

20 hours ago

हीराबेन के हीरा पुत्र नरेंद्र मोदी: नारी शक्ति को सम्मान, अधिकार और नेतृत्व देने की पहल

प्रोफेसर पायल मागो कहती हैं, नरेंद्र मोदी के भाषणों और जमीनी कार्यों में शिक्षा और महिला सशक्तीकरण को राष्ट्र के विकास की केंद्रीय शर्त के रूप में प्रस्तुत किया गया है.

20 hours ago

नूरिंग्स: टाटा संस, RBI और हर पक्ष को क्या साबित करना होगा

यह विवाद टाटा संस की विशिष्ट कॉरपोरेट संरचना और RBI के अपने नियमों को लगातार लागू करने और उनकी व्याख्या करने की जिम्मेदारी पर केंद्रित है.

1 day ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

22 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago