होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / 'अजनबियों पर न करें भरोसा' याद रहेगा ये मंत्र, तो नहीं होंगे साइबर फ्रॉड के शिकार

'अजनबियों पर न करें भरोसा' याद रहेगा ये मंत्र, तो नहीं होंगे साइबर फ्रॉड के शिकार

लोगों को इस संबंध में जागरुक होना चाहिए कि सरकारी एजेंसियां भुगतान के लिए किसी को फोन नहीं करतीं और न ही बैंक कॉल करके ओटीपी मांगते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

  • एस रवि

नई-नई टेक्नोलॉजी का आगमन, डिजिटल प्लेटफॉर्म का बढ़ता इस्तेमाल और विभिन्न वित्तीय लेनदेन के लिए मोबाइल के वन स्टॉप डिवाइस बनने से पैसे प्राप्त करना-भेजना आसान हो गया है, बिलों के भुगतान में समय बचने लगा है, आजकल इन्वेस्टमेंट पर रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलते हैं. हालांकि, जैसे एक सिक्के के दो पहलू होते हैं, टेक्नोलॉजी के लाभ के साथ-साथ नुकसान भी हैं. उदाहरण के तौर पर, साइबर थ्रेट, फिशिंग, खातों का हैक होना, बोगस लोन/डिस्काउंट/कैश बैक ऑफर आज आम हो गए हैं. इनके अलावा, जालसाजों द्वारा कई तरह के घोटालों को अंजाम दिया जा रहा है, जैसे कि क्रेडिट लिमिट अपडेशन, मल्टी-लेवल मार्केटिंग, वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन शॉपिंग, सामाजिक कल्याण योजनाएं आदि. 

'राजू और 40 चोर'
टेक्नोलॉजी की प्रगति के साथ, जालसाज ग्राहकों को धोखा देने के नए-नए तरीके आजमा रहे हैं. पिछले साल आरबीआई ने एक दिलचस्प और ग्राहक जागरुकता पुस्तिका 'राजू और 40 चोर' को प्रकाशित किया था, जिसमें ग्राहकों को धोखा देने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे धोखाधड़ी के विभिन्न तौर-तरीकों के साथ-साथ लेनदेन करने से पहले की जाने वाली जांच का विवरण दिया गया है. वेब सीरीज Jamtara भी ऑनलाइन धोखाधड़ी पर ही केंद्रित है. इसमें दिखाया गया है कि किस तरह जल्दी और आसानी से पैसा कमाने की चाह में युवा फिशिंग रैकेट चलाकर मासूम लोगों का पैसा लूट रहे हैं.  

ऐसे भी हो रही ठगी
लोगों को कई तरह से ठगा जा रहा है. जैसे, लेन-देन के लिए ओटीपी मांगने वाले टेलीफोन कॉल, सिम क्लोनिंग, जहां जालसाज खुद को टेलीकॉम कंपनी का प्रतिनिधि बताता है और सिम कार्ड अपग्रेड के आईडिया को बेचता है, जिसके लिए आधार कार्ड विवरण और यूनिक सिम कार्ड नंबर शेयर करना होता है. इसके अलावा, एडवांस फीस के भुगतान पर आसान लोन पेमेंट, ATM में स्कीमिंग डिवाइस इस्तेमाल करके होने वाले एटीएम फ्रॉड की खबरें भी आती रहती हैं.  

ईमेल से स्कैम 
लोगों को धोखा देने के तरीकों में यह भी शामिल है - सोशल मीडिया/ ईमेल के माध्यम से वित्तीय सहायता वाले संदेश, विभिन्न व्यक्तिगत फॉर्म में भरे गए डेटा का उपयोग, सर्कुलेटेड गूगल फॉर्म, ऐसे ईमेल या टेक्स्ट संदेश, जो किसी वैध साइट से प्रतीत होते हैं, लेकिन वास्तव में स्कैम का हिस्सा होते हैं, जिसका उद्देश्य किसी के खाते या व्यक्तिगत जानकारी और तीसरे पक्ष के साथ साझा किए गए केवाईसी विवरण तक पहुंच प्राप्त करना होता है. 

बैंक नहीं मांगते OTP
ग्राहकों का इस संबंध में जागरुक होना जरूरी है कि सरकारी एजेंसियां भुगतान के लिए किसी को फोन नहीं करतीं और न ही बैंक कॉल करके ओटीपी मांगते हैं. एहतियात के तौर पर, सभी अवांछित दस्तावेजों, कैंसिल चेक या व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी वाले आवेदनों को हटा देना/नष्ट कर देना चाहिए. सभी को मोबाइल/ईमेल पर संदेश देखते समय, प्रयुक्त छोटे URL, स्पेलिंग और ग्रामर (व्याकरण) संबंधी गलतियों के बारे में पता होना चाहिए और इसी तरह कॉल रिसीव करते समय रिलेशनशिप मैनेजर का विवरण याद रखें. 

ये काम करना याद रखें
हमेशा ध्यान रखें कि डिस्काउंट/ऑफर/स्कीम्स की घोषणा करने वालीं सभी प्रमुख कंपनियां इन महत्वपूर्ण सूचनाओं को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित करती हैं. कभी भी SMS और ईमेल पर आने वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें. ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर/ID प्रूफ/एड्रेस प्रूफ कभी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या वेबसाइट पर नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि इनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. जागरुक होने के अलावा, आपको अपनी सुरक्षा के लिए अपनी डिवाइस को बार-बार अपडेट करना चाहिए, पासकोड/पिन के साथ सुरक्षा प्रश्नों का उपयोग कर के बहु-कारक प्रमाणीकरण इस्तेमाल करना चाहिए, डेटा का बैकअप लेना चाहिए और इंटरनेट कनेक्शन की सुरक्षा के लिए सॉफ्टवेयर इनस्टॉल करने चाहिए. इस तरह आप नए सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए अपनी डिवाइस को तैयार कर सकते हैं.

शिकायत जरूर करें
हमेशा सुरक्षित वेबसाइटों और सुरक्षित वाईफाई नेटवर्क से खरीदारी करनी चाहिए. साथ ही यदि आप किसी धोखाधड़ी का शिकार बनते हैं, तो उसकी रिपोर्ट बैंक/वित्तीय संस्थान/कंपनी को करने में बिल्कुल भी झिझक या शर्मिंदगी महसूस न करें. साइबर क्राइम की शिकायत https://cybercrime.gov.in/ वेबसाइट पर या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर जरूर करें. जालसाज इसलिए सफल होते हैं, क्योंकि वह लोगों की रिवॉर्ड या बेहतर रिटर्न पाने की लालसा, बढ़ी हुई खर्च सीमा, खर्च करते समय बचत जैसी आवश्यकताओं और लापरवाह रवैये को अच्छे समझते हैं. आजकल हम बुजुर्गों द्वारा दी गई सीख को भूल गए हैं - कभी भी अजनबियों पर भरोसा न करें और लालच बड़ी आपदा का कारण बनता है. यदि हमें साइबर क्राइम से खुद को बचाना है, तो इस सीख को हमेशा न केवल याद रखना होगा बल्कि आत्मसात भी करना होगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

1 week ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 week ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 week ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

1 week ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 week ago


बड़ी खबरें

फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम! अब 1601 नंबर से आएगी बिजली, गैस और कूरियर कंपनियों की कॉल

TRAI ने वॉयस कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामलों पर लगाम लगाने के लिए 1601 नंबर सीरीज शुरू की है.

17 hours ago

सेबी का अजीब आंकड़ा: 26 बच्चों को पुरस्कार, एक भी मुखबिर को नहीं मिला इनाम

छह साल पहले मुखबिरों को 10 करोड़ रुपये तक इनाम देने का वादा हुआ था, लेकिन सेबी की पिछली दो रिपोर्टों में किसी को इनाम नहीं मिला.

11 hours ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

11 hours ago

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

14 hours ago

LPG पर सरकारी तेल कंपनियों का घाटा घटा, अगस्त में ₹188 प्रति सिलेंडर रह गया नुकसान

जुलाई में ₹500 प्रति 14.2 किलो सिलेंडर था घाटा, सरकार पर अब भी ₹59,000 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी देनदारी

15 hours ago