होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / BW IBLF: सीरियस टॉपिक को स्टोरी टेलिंग फॉर्म में पेश करती है Vaibhav Dange की ये किताब

BW IBLF: सीरियस टॉपिक को स्टोरी टेलिंग फॉर्म में पेश करती है Vaibhav Dange की ये किताब

इन्फ्रास्ट्रक्चर और गवर्नेंस पर इंडिपेंडेंट एक्सपर्ट Vaibhav Dange ने BW IBLF में अपनी किताब के बारे में बताया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ब्रिज गिरने की घटना, उसके बाद के प्रयास और तमाम चुनौतियों के बीच एक नई प्रक्रिया का अमल में आना. यह सबकुछ आपको Building Bridges: Shaping the Future में पढ़ने को मिलेगा, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती. Vaibhav Dange की किताब यह भी बताती है कि कैसे 'ये नहीं हो सकता' कि आदत से पार जाते हुए बड़े से बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. BW BusinessWorld द्वारा आयोजित Non Fiction Book Festival-IBLF में वैभव ने अपनी किताब और उससे जुड़े अनुभव सबके साथ साझा किए.

अनुभवों पर केंद्रित है किताब
इन्फ्रास्ट्रक्चर और गवर्नेंस पर इंडिपेंडेंट एक्सपर्ट Vaibhav Dange ने बताया कि Building Bridges: Shaping the Future भारत के डिलीवरी सिस्टम में बदलाव लाने के हमारे अनुभव पर केंद्रित है. उन्होंने कहा, 'हमें खुद पर यह विश्वास रखना चाहिए कि हर बदलाव संभव है. हम सभी ने हाल ही में गुजरात में पुल गिरने की घटना के बारे में सुना होगा, अब तक ऐसी कई घटनाएं हुई हैं. कुछ साल पहले गोवा-मुंबई हाईवे पर भी एक पुल नदी में बह गया था. उस वक्त मैं मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे से जुड़ा हुआ था. मैं हमारे मिनिस्टर का निजी सचिव था. उस घटना से मिनिस्टर काफी दुखी थे. वह हादसे के लिए खुद को जिम्मेदार मान रहे थे. उन्होंने छह महीने में ब्रिज फिर से खड़ा करने की घोषणा की थी, लेकिन हमने 165 दिनों में उसे बना दिया'.    

तैयार हुआ दुनिया का पहला सिस्टम
Vaibhav Dange ने आगे कहा, 'हालांकि, हम इतने भर से संतुष्ट नहीं थे. हमने सोचा कि ऐसा क्या किया जाए कि इस तरह की घटनाएं फिर न हों. जब हमने नेशनल हाईवे पर मौजूद पुलों का डेटा एकत्र करना शुरू किया, तो यह जानकर हैरान रह गए कि ऐसा कोई डेटा मौजूद ही नहीं है. इसके बाद हमने कई कदम उठाए. हमने गवर्नेंस और डिलीवरी में सिल्पलिसिटी लाने के लिए चीजों को एक साथ रखा. पहले से मौजूद टेक्नोलॉजी की मदद से इंडियन ब्रिज मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया. ये सिस्टम हाईवे पर मौजूद स्ट्रक्चर्स के बारे में जानकारी देता है. हमारा डेटा ऑनलाइन और रियल टाइम है. यह दुनिया में अपनी तरह का पहला सिस्टम है. इसी सब को मैंने किताब में शामिल करने का प्रयास किया है, लेकिन कुछ अलग ढंग से'.

इस तरह मिली प्रेरणा
कार्यक्रम में मॉडरेटर के तौर पर मौजूद Blue Star Limited के MD बी त्यागराजन ने इस दौरान Vaibhav Dange से पूछा - आपने बहुत सीरियस सब्जेक्ट चुना, लेकिन स्टोरी टेलिंग फॉर्म में उसे लोगों तक पहुंचाया, आपको ये प्रेरणा कहां से मिली? इसके जवाब में वैभव ने कहा, 'जब मैं और मेरा को-ऑथर अपने विचारों पर बात कर रहे थे, तो हमने सोचा कि किसी को यह पढ़ने में दिलचस्पी क्यों होगी कि हमने क्या किया. फिर हमने इसे रोचक बनाने पर काम किया. दरअसल, मेरे स्कूली शिक्षा मराठी में हुई, जब मैं MBA करने गया तो मेरे डायरेक्टर ने कहा कि मुझे अपनी स्किल्स में सुधार करना चाहिए. उन्होंने किताबे पढ़ने का सुझाव. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं ब्रिटिश लेखक Arthur Hailey की किताब पढूं, वो संदेशों को बहुत रोचक तरीके से व्यक्त करते थे. उसी को ध्यान में रखते ही मैंने अपनी किताब को आकार दिया, ताकि आम आदमी भी उसे दिलचस्पी से पढ़े सके. 

डिस्कवरी पर दिखेगी सीरीज 
क्या आपने अपनी किताबों को ऑडियो-विजुअल मीडियम या टीवी चैनल जैसे दूसरे प्लेटफ़ॉर्म पर ले जाने का प्रयास किया? इस सवाल पर Vaibhav Dange ने कहा, 'किताब के बारे में तो नहीं, लेकिन लोगों तक कुछ नया और ज़रूरी पहुंचाने के लिए मैंने प्रयास किए हैं. मैंने डिस्कवरी चैनल से बात की कि उन्हें भारत पर भी फोकस करना चाहिए. उन्हें दिखाना चाहिए कि कैसे भारत ग्लोबल मार्केट में खुद को स्थापित कर रहा है. मैंने डिस्कवरी के साथ एक सीरीज भी डेवलप की है, जो भारत के मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर मोनुमेंट्स की कहानी बताती है. 'बिल्ड इंडिया' के नाम से यह सीरीज जल्द डिस्कवरी चैनल पर आएगी'. Vaibhav भारत की इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ से काफी प्रभावित हैं. उनका कहना है कि पिछले 7-8 सालों में इस दिशा में काफी काम हुआ है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

15 hours ago

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

1 week ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 week ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 week ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

1 week ago


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

14 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

14 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

16 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

15 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

19 hours ago