✕

होम / B टाउन / Tiger 3 Box Office: Ind Vs Aus मुकाबले से Tiger हुआ जख्मी, क्या कर पाएगा वापसी?

Tiger 3 Box Office: Ind vs Aus मुकाबले से Tiger हुआ जख्मी, क्या कर पाएगा वापसी?

हफ्ते भर पहले रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म Tiger 3 के Box Office कलेक्शन को Ind vs Aus मुकाबले से चोट पहुंची है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल भारत और ऑस्ट्र्रलिया (Ind vs Aus) के बीच क्रिकेट के महाकुंभ वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला खेला गया. पूरी प्रतियोगिता में अजेय रही भारतीय टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पडा और इस वक्त देश भर के क्रिकेट फैंस के बीच उदासी बनी हुई है. लेकिन क्या आप जानते हैं, कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) के मुकाबले से टाइगर (Salman Khan) को चोट पहुंच गई है? यहां बात सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर 3 की बॉक्स ऑफिस (Tiger Box Office) कलेक्शन के बारे में की जा रही है. 

Tiger 3 Box Office कलेक्शन
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर टाइगर 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को (Tiger 3 Box Office) को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) मुकाबले का खामियाजा भुगतना पड़ा है. आपको बता दें कि सलमान खान स्टारर टाइगर 3, रिलीज होने के एक हफ्ते के भीतर ही लगभग 187.65 करोड़ रुपए कमा चुकी है. फिल्म ने रिलीज होने के बाद अपने पहले शुक्रवार के दिन 13.25 करोड़ रुपयों की कमाई की थी जबकि रिलीज होने के बाद पड़ने वाले पहले शनिवार के दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपयों की कमाई की. फिलहाल घरेलु बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगभग 230 करोड़ रुपयों की कमाई कर चुकी है. 

क्या चोट से उभरेगा जख्मी टाइगर?
जैसा कि हमने बताया कि टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस (Tiger 3 Box Office) पर पहले शुक्रवार और शनिवार को ठीक-ठाक कमाई की थी, लेकिन अगर रविवार की बात करें तो भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) मुकाबले का असर फिल्म की कमाई पर पड़ा है. रविवार को फिल्म के हिंदी शो की ऑक्यूपेंसी 14.75% थी. चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, चंडीगढ़, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR), बैंगलोर, अहमदाबाद, लखनऊ और कोल्कता जैसे क्षेत्रों में इस फिल्म के हिंदी शो की ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा देखने को मिली है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) मुकाबले से चोट खाए टाइगर का भविष्य में बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन ही बताएगा, कि फिल्म इस चोट से उभर पाएगी या नहीं. 

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर टाइगर का प्रदर्शन
अगर टाइगर 3 के ग्लोबल बॉक्स ऑफिस (Tiger 3 Box Office) कलेक्शन की करें तो यहां फिल्म 350 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. जहां अपने पहले ही दिन फिल्म ने 95.23 करोड़ रुपयों की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 88.16 करोड़, तीसरे दिन फिल्म ने 67.34 करोड़ और सातवें दिन फिल्म ने 32.14 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. फिलहाल ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 (Tiger 3 Box Office) 366.75 करोड़ रुपयों की कमाई कर चुकी है. ऐसे में देखना ये होगा कि क्या टाइगर 3 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) की दी हुई चोट से उभर पाती है या नहीं?
 

यह भी पढ़ें: सहारा प्रमुख की मौत के बाद अब यहां ट्रांसफर हो सकता है पैसा, होगा इसका ये फायदा 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago