होम / B टाउन / Raksha Bandhan Movie Review: एक ऐसी फिल्म जो आपको हंसाएगी भी और रुलाएगी भी

Raksha Bandhan Movie Review: एक ऐसी फिल्म जो आपको हंसाएगी भी और रुलाएगी भी

Raksha Bandhan Movie Review: जानिए, कैसी है अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन? हिंदी में पढ़िए फिल्म रिव्यू.

चंदन कुमार 4 years ago

फिल्म : रक्षा बंधन (Raksha Bandhan)
मुख्य कलाकार : अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, सादिया खातिब, दीपिका खन्ना, सहजमीन कौर, स्मृति श्रीकांत, नीरज सूद, सीमा पेहवा
निर्देशक : आनंद एल. राय
निर्माता : आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा
रेटिंग :  4/5

दहेज आज भी समाज में एक अभिशाप की तरह है. एक पिता, एक भाई पाई-पाई जोड़कर, अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर दहेज के लिए पैसा इकट्ठा करता है, सिर्फ इसलिए ताकि उसकी बेटी, उसकी बहन की शादी ठीक से हो जाए. वो एक अच्छे घर में चली जाए, पर अफसोस इसके बावजूद इस बात की कोई गारंटी नहीं कि दहेजलोभी उस लक्ष्मी जैसी बेटी को अपने घर में खुशियां ही दें. इस बात की कोई गारंटी नहीं कि उसकी जिंदगी स्वर्ग जैसी बन जाए. इस बात की कोई गारंटी नहीं कि उसकी जिंदगी सही-सलामत रहे. आज रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' में इसी कड़वे सच को दिखाने की कोशिश की गई है.

क्या है फिल्म की कहानी
लाला केदारनाथ (अक्षय कुमार), जो दिल्ली के चांदनी चौक में चाट और गोलगप्पे बेचकर अपनी चार बहनों का लालन-पालन करता है. उसकी एक ही चिंता है, कैसे इन चार बहनों की अच्छे घर में शादी हो जाए, जो उसने अपनी स्वर्गवाशी मां को वचन दिया था. उसने ये वचन दिया था कि जब तक वह अपनी चार बहनों की शादी नहीं कर देता, अपनी शादी नहीं करेगा. इस काम में उसकी मदद करता है सौभाग्यशाली मैरिज ब्यूरो, जिसकी मालिकन जानी-मानी एक्ट्रेस सीमा पेहवा हैं. बहुत मुश्किल से सबसे बड़ी बहन गायत्री (सादिया खातिब) की शादी तय होती है, लेकिन इसके लिए उसे 18 लाख रुपये का इंतजाम करना होता है. बहन की शादी के लिए केदारनाथ अपनी उस दुकान को गिरवी रख देता है, जो उसकी कमाई और जीवनयापन का मुख्य जरिया है. अन्य बहनों की शादी के लिए उसे अपनी एक किडनी तक बेचनी पड़ जाती है. पर, इतने पैसे खर्च करके और 18 लाख दहेज देने के बाद भी बड़ी बहन गायत्री के साथ क्या हुआ. कहानी में असली ट्विस्ट यहीं पर है. कहानी में यहीं से असली मोड़ आता है. फिल्म हंसी-मजाक के साथ आगे बढ़ रही होती है, तभी कुछ ऐसा होता है, जो आपको झकझोर कर रख देगी. आपकी चेहरे की हंसी के तुरंत बाद आपकी आंखों से आंसू निकलने लगेंगे.

भूमि पेडनेकर का रोल
फिल्म में सपना (भूमि पेडनेकर) लाला केदारनाथ के बचपन का प्यार है और दोनों शादी के लिए भी तैयार हैं, पर वादे का पक्का लाला मां को दिए हुए वचन को नहीं तोड़ता है. इस दौरान उसे कई ताने भी सुनने पड़ते हैं, पर वो अपने इरादे से डगमगाता नहीं है. फिल्म के पहले हाफ में आप कई जगह खिलखिला उठेंगे. भाई और बहन के बीच की नोंकझोक आपको काफी गुदगुदाएगी. फिल्म की शुरुआत में लाला केदारनाथ की दुकान की खासियत जो बताई गई है, वो भी काफी मजेदार है. दूसरे हाफ में फिल्म काफी सीरियस हो जाती है और आपको आज की सच्चाई बताती है.

कैसा है अभिनय
अभिनय की बात करें तो एक भाई की भूमिका में अक्षय कुमार ने जबरदस्त एक्टिंग की है. चाहे कॉमेडी हो या फिर सीरियस सीन हो, अक्षय कहीं कमजोर नजर नहीं आते. भूमि पेडनेकर ने भी अक्षय का अच्छा साथ दिया है. अक्षय की बहनों में दीपिका खन्ना, जो दुर्गा के रोल में हैं, अपने अभिनय से खासा प्रभावित किया है. साहिल मेहता ने लाला की दुकान पर सहायक की भूमिका निभाई है. उनकी कॉमेडी भी लोगों को हंसाने में कामयाब रहती है. सीमा पेहवा का रोल बहुत बड़ा नहीं है, पर बहुत प्रभावी है. नीरज सूद ने लाला की गर्लफ्रेंड सपना के पिता का किरदार निभाया है. फिल्म में उन्हें थोड़ा निगेटिव दिखाया गया है और अपने रोल को उन्होंने ईमानदारी से निभाया है.

फिल्म कहां बोझिल लगती है
वैसे तो पूरी फिल्म आपको बांधकर रखने में कामयाब है, लेकिन जब लाला अपनी प्रेमिका सपना को किसी और से शादी करने के लिए कहता है तो उस दौरान का संवाद फिल्म के सब्जेक्ट के हिसाब से जरूरत से ज्यादा लगता है. उसकी जगह यदि बड़ी बहन गायत्री की शादी के बाद की जिंदगी पर थोड़ा प्रकाश डाला जाता तो और ज्यादा असरदायक होता.

क्यों देखनी चाहिए फिल्म
इस फिल्म में एक सोशल मैसेज है, जो दर्शकों पर गहरा असर डालने में कामयाब भी है. बहुत ही बारीकी से एक सच दिखाया गया है, जिसे हम गलत तो कहते हैं, पर जब अपनी बारी आती है तो चुपके से सपोर्ट करने लगते हैं. ये सच देखने के लिए आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए. अक्षय की एक्टिंग आपको प्रभावित करेगी और आप यह कह सकेंगे कि इस रोल के लिए उनसे बेहतर एक्टर कोई और नहीं होता.

क्यो न देखें ये फिल्म
यदि आप आज भी दहेज को सही मानते हैं, तो इस फिल्म को न देखें, क्योंकि आपसे सच बर्दाश्त नहीं हो पाएगा. आपको ऐसा लगेगा जैसे किसी ने आपके गाल पर एक जोरदार तमाचा जड़ दिया हो.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

14 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago