✕

होम / B टाउन / ‘Jawan’ ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा, क्या 1000 करोड़ भी करेगी पार?

‘Jawan’ ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा, क्या 1000 करोड़ भी करेगी पार?

माना जा रहा है कि अब यह फिल्म जल्द ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपयों का आंकड़ा पार कर लेगी.

पवन कुमार मिश्रा 3 years ago

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फैन्स के लिए फिलहाल अच्छे दिन चल रहे हैं. जहां किंग खान की पिछली फिल्म ‘पठान (Pathaan)’ 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी थी, वहीं अब हाल ही में ‘जवान (Jawan)’ फिल्म रिलीज हुई है और जहां एक तरफ यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, वहीँ यह अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्म भी बन गई है. 

सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्म
अब हाल ही में जवान (Jawan) को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग तो की ही है पर माना जा रहा है कि अब यह फिल्म जल्द ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपयों का आंकड़ा पार कर लेगी. दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और वहां यह फिल्म 600 करोड़ रुपयों का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म की ओक्युपेंसी 20.50% के आस पास चल रही है. जवान ने 75 करोड़ रुपयों के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी और यह अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्म बन गई है. इसके साथ ही ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल भी है कि क्या यह फिल्म 1000 करोड़ रुपयों के पार पहुँच पाएगी या फिर नहीं? 

कहां, कब कितनी कमाई?
जहां अपनी रिलीज के दूसरे दिन जवान (Jawan) ने 53.23 करोड़ रुपयों की कमाई की थी, वहीं पहले शनिवार को फिल्म ने 77.83 करोड़, रविवार को 80.10 करोड़ और रिलीज के बाद पड़े पहले सोमवार को फिल्म ने 32.92 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. इस वक्त भारत में फिल्म द्वारा की गई कुल कलेक्शन लगभग 410.88 करोड़ रुपये है. फिल्म जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति तो हैं ही साथ ही दीपिका पादुकोण का एक कैमियो रोल भी है. 

1000 करोड़ का आंकडा पार?
रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. फिलहाल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 684.71 करोड़ रुपयों की कमाई कर चुकी है. फिल्म की ओक्युपेंसी में कमी देखने को मिल रही है लेकिन माना जा रहा है कि ओक्युपेंसी में कमी और अन्य कारकों के बावजूद  भी फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी. 
 

यह भी पढ़ें: Tata Steel की मदद करेगी ब्रिटिश सरकार, प्रदान करेगी 621 मिलियन की सहायता!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago