✕

होम / B टाउन / Dream Girl 2 Box Office: Gadar 2 के सामने ऐसी रही शुरुआत!

Dream Girl 2 Box Office: Gadar 2 के सामने ऐसी रही शुरुआत!

ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना और अनु मालिक तो हैं ही लेकिन साथ ही इस फिल्म में अनन्या पांडेय भी मौजूद हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

साल 2019 में आयुष्मान खुराना, नुसरत भरुचा और अनु कपूर स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) को परदे पर उतारा गया था. इसके बाद हाल ही में ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) का ट्रेलर लॉन्च किया गया था और ट्रेलर को लोगों का खूब पसंद भी किया गया. अब देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी और क्या एक बार फिर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) पूजा की आवाज में लोगों को अपना दीवाना बना पाएंगे या नहीं?

ड्रीम गर्ल 2 को मिल रहा मिश्रित रिएक्शन
इस बार फिल्म की कास्ट में थोड़ा सा परिवर्तन है. ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना और अनु मालिक तो हैं ही लेकिन साथ ही इस फिल्म में अनन्या पांडेय भी मौजूद हैं. ड्रीम गर्ल 2 भी ड्रीम गर्ल की तरह ही एक कॉमेडी फिल्म है जिसे राज शांडिल्य के द्वारा डायरेक्ट किया गया है. 25 अगस्त यानी कल इस फिल्म को देश भर में रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर के द्वारा फाइनेंस किया गया है. अभी तक इस फिल्म को लोगों के साथ-साथ क्रिटिक्स का मिश्रित रिएक्शन ही मिल रहा है. 

फिल्म की शानदार शुरुआत
ड्रीम गर्ल 2 ने काफी शानदार शुरुआत की है और अपनी शुरुआत के पहले दिन ही 9.7 करोड़ रूपए की कमाई से शुरुआत की है. ज्यादातर बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स द्वारा अनुमान लगाया जा रहा था कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसी ही शुरुआत करेगी. कमाल की बात ये है कि देश भर में मौजूद तीन सबसे बड़े सिनेमा ग्रुप्स PVR, सिनेपोलिस (Cinepolis) और INOX ने फिल्म की कमाई में काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है और फिल्म की शुरूआती कमाई का 60% हिस्सा इन ग्रुप्स के थिएटर्स से ही आई है. 

ड्रीम गर्ल का कम्पटीशन
ड्रीम गर्ल 2 का सीधा कम्पटीशन सनी देओल और अमीशा पटेल की Gadar 2 और रजनीकांत की जेलर से होगा. Gadar 2 ने फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर भी गदर मचा रखा है और हाल ही में फिल्म ने 400 करोड़ रूपए का आंकड़ा पार कर लिया था. 2023 में Gadar 2 बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है. अनु मालिक और आयुष्मान खुराना के अलावा ड्रीम गर्ल 2 में परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह और विजय राज भी शामिल हैं.  
 

यह भी पढ़ें: Sony और Zee के मर्जर की बदौलत Zee के लिए आई बुरी खबर!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago