✕

होम / B टाउन / अमिताभ बच्चन और अंबानी की बनने वाली थी जोड़ी, फिर आखिर कहां अटक गई बात?

अमिताभ बच्चन और अंबानी की बनने वाली थी जोड़ी, फिर आखिर कहां अटक गई बात?

90 के दौर में अमिताभ बच्चन और अंबानी परिवार में नजदीकियां ज्यादा थीं. उस समय मुश्किल में घिरे अमिताभ की मदद के लिए अंबानी परिवार आगे आया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कुछ साल पहले एक समय ऐसा भी आया था, जब अमिताभ बच्चन और अंबानी परिवार एक-दूसरे के काफी करीब थे. धीरूभाई अंबानी अमिताभ के लिए कुछ करना चाहते थे, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी, क्योंकि अमिताभ इसके लिए तैयार नहीं थे. पूरा मामला समझने के लिए हमें 90 के दशक में चलना होगा. यही वो दौर था जब अमिताभ बच्चन सफलता के आसमान से सीधे जमीन पर आ गए थे. वह दिवालिया होने की कगार पर थे, उनके घर 'प्रतीक्षा' की नीलामी की नौबत आ गई थी. तब धीरूभाई के छोटे बेटे अनिल अंबानी एक मैसेज के साथ अमिताभ के पास पहुंचे थे, मगर बिग बी ने उनकी बात नहीं मानी..

कर्ज में डूब गई थी ABCL
ये वाकया जरूर पुराना है और इसकी चर्चा भी कई बार हो चुकी है, लेकिन इससे जो सीख मिलती है, वो कभी पुरानी नहीं पड़ सकती. 1999 में अमिताभ बच्चन की कंपनी अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) को भारी नुकसान हुआ था. ABCL फिल्म प्रॉडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी. कंपनी पर लगभग 90 करोड़ रुपए का कर्ज हो गया था. अमिताभ के घर लेनदारों का जमावड़ा लगने लगा. लोग उन्हें भला-बुरा कहने लगे. तब धीरूभाई अंबानी ने अमिताभ की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया, लेकिन बिग-बी ने उनकी मदद लेने से इनकार कर दिया. 

धीरूभाई से नहीं ली मदद
दरअसल, धीरूभाई अंबानी को अमिताभ की खराब वित्तीय हालत का पता चला, तो उन्होंने अनिल अंबानी को बिग बी के पास भेजा. अनिल अंबानी और अमिताभ अच्छे दोस्त रहे हैं. धीरूभाई ने अनिल को यह कहकर भेजा था कि अमिताभ का बुरा वक्त चल रहा है, उसे जितनी ज़रूरत है उतना पैसा दे आओ. अमिताभ के कुछ वक्त पहले खुद इसका जिक्र करते हुए बताया था - अनिल मुझसे आकर मिले. वो मुझे जितना पैसा देना चाह रहे थे, उससे मेरी हर परेशानी खत्म हो सकती थी. लेकिन मुझे ऐसा करना सही नहीं लगा.

समय बदला, सितारे बदले
अमिताभ बच्चन यदि चाहते, तो एक ही झटके में अपनी सभी परेशानियों का अंत कर सकते थे, लेकिन उस स्थिति में उन्हें अपनी खुद्दारी से समझौता करना पड़ता. जो उन्होंने नहीं किया. बिग बी खुद पर विश्वास बनाए रखते हुए काम तलाशते रहे और जल्द ही समय बदला. उन्हें काम मिलना शुरू हुआ और उन्होंने सारे कर्ज चुका दिए. अमिताभ बच्चन ने 2000 में फिल्म 'मोहब्बतें' की, जो लोगों को काफी पसंद आई. इसके बाद 'कौन बनेगा करोड़पति' से उन्होंने टेलीविजन डेब्यू किया. यही वो दौर था जब उनकी लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ना शुरू हो गया और आज वह सफलता के एक ऐसे शिखर पर पहुंच गए हैं, जहां पहुंचने की लोग बस ख्वाहिश ही कर पाते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago