✕

होम / B टाउन / बॉलीवुड सेलेब्रिटी अनु मलिक ने खरीदी नई रेंज रोवर, जानिए क्या है इसकी खासियत और कीमत?

बॉलीवुड सेलेब्रिटी अनु मलिक ने खरीदी नई रेंज रोवर, जानिए क्या है इसकी खासियत और कीमत?

बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक ने अपने कार कलेक्शन में एक बिल्कुल नई रेंज रोवर स्पोर्ट जोड़ी है. इसमें 19 स्पीकर 800W मेरिडियन म्यूजिक सिस्टम भी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड और रेंज रोवर्स के बीच एक कनेक्शन जरूर है, तभी तो इंडस्ट्री में लगभग हर बॉलीवुड सेलिब्रिटी के पास रेंज रोवर एसयूवी है. माधुरी दीक्षित, रणदीप हुड्डा, अनन्या पांडे, शिल्पा शेट्टी, जान्हवी कपूर, सलमान खान सहित कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के कार कलेक्शन में रेंज रोवर भी शामिल है. ऐसे में अब हाल ही में बॉलीवुड सेलिब्रिटी अनु मलिक ने भी अपने कार कलेक्शन में ब्रांड-न्यू रेंज रोवर जोड़ी है. म्यूजिक कंपोजर और पूर्व इंडियन आइडल जज अनु मलिक ने अपने गैरेज में एक बिल्कुल नई रेंज रोवर स्पोर्ट जोड़ी है. आइए जानते हैं इसकी कीमत क्या है और इसमें क्या खास फीचर्स हैं?

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

अनु मलिक ने अपनी नई खरीदी गई रेंज रोवर स्पोर्ट की डिलीवरी लेते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इस मौके पर उनकी पत्नी अंजू मलिकभी साथ नजर आईं. उन्होंने अपनी नई रेंज रोवर स्पोर्ट से ब्लैक कवर हटाते हुए भी एक इमेज शेयर की है. इस छोटे क्लिप में अनु मलिक भगवान शिव का नाम लेकर कवर हटाते हैं. उन्होंने अपनी पत्नी के साथ इस अवसर पर एक केक भी काटा.

इतने करोड़ है रेंज रोवर की कीमत
अनु मलिक ने ईगर ग्रे शेड की रेंज रोवर खरीदी है. वर्तमान में रेंज रोवर स्पोर्ट की न्यू जेनरेशन की कीमत 1.62 करोड़ रुपये से शुरू होती है और SV वैरिएंट के लिए 3.22 करोड़ रुपये तक जाती है. यह अपने पतले ऑल-एलईडी हेडलाइट्स और डीआरएल के साथ काफी बेहतरीन दिखती है. इसमें 21 से 23 इंच के अलग-अलग और अनोखे डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी हैं.

ये हैं खास फीचर्स
इसके इंटीरियर की बात करें, तो इसमें पिवी प्रो सॉफ्टवेयर और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट गेज क्लस्टर के साथ एक बड़ा 13.1-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन वाला डैशबोर्ड मिलता है. इसमें 19-स्पीकर 800W मेरिडियन म्यूजिक सिस्टम भी हैं. वहीं, पावरट्रेन ऑप्शन की बात करें तो रेंज रोवर स्पोर्ट दो इंजन विकल्पों के साथ आती है. पहला 3.0-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल है, जो 400BHP और 500NM का टॉर्क जेनरेट करता है. दूसरा विकल्प 3.0-लीटर D350 डीजल है, जो 350BHP की पावर और 700NM का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इन दोनों मोटर्स को 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें 4WD और एयर सस्पेंशन मानक के रूप में हैं.

अनु मलिक इतनी संपत्ति के हैं मालिक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनु मलिक के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति है. वह म्यूजिक कंपोजिशन और रियेलिटी शो के जरिए मोटी कमाई करते हैं. उन्होंने पिछले ही साल मुंबई के खार पश्चिम इलाके में एक नया आलीशाम घर खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 14 करोड़ है.

इसे भी पढ़ें-TRAI ने पेश किया सस्ते WiFi रिचार्ज का प्रस्ताव, जानिए किन लोगों को मिलेगा फायदा?


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago