होम / चुनाव / मोदी सरकार का राज्यों के हक में बड़ा फैसला, जारी किए 1.39 लाख करोड़ रुपये

मोदी सरकार का राज्यों के हक में बड़ा फैसला, जारी किए 1.39 लाख करोड़ रुपये

नई सरकार के गठन के बाद निर्मला सीतारमण के वित्त मंत्री बनते ही राज्यों को यह पैसा ट्रांसफर करने का ऐलान हुआ है. यूपी, बिहार और एमपी को सबसे ज्यादा पैसा दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार 3.0 ने राज्यों के हक में बड़ा फैसला लेते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त मंत्रालय ने जून 2024 के महीने के लिए डिवोल्यूशन अमाउंट के अलावा राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की एक अतिरिक्त इंस्टॉलमेंट जारी करने का फैसला लिया है. चालू महीने में दोनों को मिलाकर 1,39,750 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. इससे राज्य सरकारें विकास और कैपिटल स्पेंडिंग में तेजी लाने में सक्षम होंगी. अंतरिम बजट 2024-25 में राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन के लिए 12,19,783 करोड़ रुपये का प्रावधान था. 

अंतरिम बजट में जारी हुए थे 12 लाख करोड़ 

निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट 2024-25 में राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन के लिए 12,19,783 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था. इस अतिरिक्त 1,39,750 करोड़ रुपये के साथ ही 10 जून, 2024 तक राज्यों को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कुल 2,79,500 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं. इससे राज्य सरकारें विकास और कैपिटल स्पेंडिंग में तेजी लाने में सक्षम होंगी. फिलहाल केंद्र सरकार द्वारा एक वित्त वर्ष में इकट्ठे किए गए कुल टैक्स में से 41 फीसदी राज्यों के बीच 14 किस्तों में बांट दिया जाता है.

महंगाई के मोर्चे पर मोदी सरकार का पहला इम्तिहान, 5 माह के टॉप पर पहुंच सकती है इन्फ्लेशन

यूपी को 25000 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले

वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा 25069.88 करोड़ रुपये मिले हैं. दूसरे नंबर पर बिहार रहा है. उसे 14056.12 करोड़ रुपये दिए गए हैं. तीसरे स्थान पर 10970.44 करोड़ रुपये के साथ मध्य प्रदेश है. चौथे पर 10513.46 करोड़ रुपये के साथ पश्चिम बंगाल और पांचवें स्थान पर 8828.08 करोड़ रुपये के साथ महाराष्ट्र है.

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जून के लिए राज्यों को टैक्स ट्रांसफर की मंजूरी देने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर आलोचना की और इस कदम को थर्ड रेट पीआर बताया. जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर किये एक पोस्ट में लिखा कि वित्त मंत्रालय ने अभी घोषणा की है कि राज्यों को टैक्स ट्रांसफर के रूप में क्या बिल दिया जा रहा है. निस्संदेह यह एक तिहाई प्रधानमंत्री के आदेश पर किया गया है. राज्यों को टैक्स ट्रांसफर केंद्र का कोई विशेष उपकार नहीं है. यह तीसरे दर्जे का पीआर है, जो राज्यों को वैध रूप से देय है उसे प्रसाद वितरण के रूप में पारित करने की कोशिश हो रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago