होम / चुनाव / Delhi Election में जानें किस पार्टी के कितने करोड़पति लड़ रहे चुनाव, 2 अरबपति उम्मीदवार भी शामिल

Delhi Election में जानें किस पार्टी के कितने करोड़पति लड़ रहे चुनाव, 2 अरबपति उम्मीदवार भी शामिल

दिल्ली विधानसभा का चुनावी दंगल तैयार हो चुका हैं. राष्ट्रीय राजधानी की 70 सीटों पर कुल 699 प्रत्याशी मैदान में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार एक-दूसरे को शह-मात देने में जुटे हुए हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी. जबकि मतों की गणना 8 फरवरी को होगी. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 719 उम्मीदवार मैदान में हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाले करीब तीन चौथाई उम्मीदवार करोड़पति हैं. इस चुनाव में 155 करोड़पति प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 77.14 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं. वहीं, राजधानी में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने इस बार 70 फीसदी ऐसे लोगों को टिकट दिया गया है, जो करोड़पति हैं. इसके अलावा बीजेपी ने मौजूदा विधानसभा चुनाव में 77.14 फीसदी करोड़पतियों पर भरोसा जताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में सबसे गरीब उम्मीदवार कांग्रेस के टिकट पर मोतीनगर से चुनाव लड़ रहे राजेंद्र सिंह हैं. उनके पास महज 24,000 रुपये की संपत्ति है, हालांकि उनकी पत्नी करोड़पति है. उनके पास 5.5 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है.

दो अरबपति भी लड़ रहे चुनाव

दिल्ली चुनाव में दो अरबपति उम्मीदवार भी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. शकूरबस्ती से चुनाव लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवार करनैल सिंह सबसे अमीर प्रत्याशी हैं. उनके नाम पर 227 करोड़ रुपरये की चल और अचल संपत्ति है. वहीं, करनैल सिंह के अलावा बीजेपी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा के पास भी 1.86 अरब रुपये की चल अचल संपत्ति है. चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली के 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से 11 जिलों की 58 सीट सामान्य हैं. जबकि 12 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा दिल्ली में 83.49 लाख पुरुष मतदाता और 71.73 लाख महिला मतदाता हैं. थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 1,261 है. इनमें 25.89 लाख युवा मतदाता भी हैं. दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ से अधिक मतदाता हैं.

दिल्ली चुनाव 2025 की बड़ी बातें 

दिल्ली चुनाव में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 13,033 है, जिनमें से दिव्यांग व्यक्तियों और महिलाओं द्वारा प्रबंधित 70-70 मतदान केंद्र हैं. दिल्ली में सत्ता हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस में टक्कर है. आम आदमी पार्टी जहां तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा ठोक रही है. तो वहीं 10 साल से विधानसभा में अनुपस्थित रही कांग्रेस भी इस बार सिर्फ खाता खोलने की ही नहीं, बल्कि सरकार बनाने का दावा कर रही है.

इन दोनों पार्टियों के अलावा दिल्ली भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली में बीजेपी प्रत्याशियों के चुनावी प्रचार कर रहे हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कई चुनावी सभाएं यहां पर होनी हैं. दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी. 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago