होम / चुनाव / कौन हैं इंदिरा गांधी को 'मदर ऑफ इंडिया' करार देने वाले मोदी सरकार के मंत्री? 

कौन हैं इंदिरा गांधी को 'मदर ऑफ इंडिया' करार देने वाले मोदी सरकार के मंत्री? 

पीएम मोदी की टीम में शामिल भाजपा सांसद ने कुछ ऐसा कह दिया है जो शायद पार्टी को पसंद न आए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फिल्मी दुनिया से सियासत में पहुंचे सुरेश गोपी (Suresh Gopi) हाल ही में तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने मोदी कैबिनेट छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी. अब एक बार फिर से वह खबरों में हैं. इस बार उन्होंने जो कुछ कहा है वो भाजपा आलाकमान को शायद ही पसंद आए. केरल से भाजपा के एकमात्र सांसद गोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 'मदर ऑफ इंडिया' बताया है. इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस नेता व केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत के. करुणाकरण की प्रशंसा करते हुए उन्हें साहसी प्रशासक भी बताया है. 

इन्हें बताया अपना गुरु
बीजेपी लीडर सुरेश गोपी का यह भी कहना है कि के. करुणाकरण और मार्क्सवादी नेता ईके नायनार उनके राजनीतिक गुरु हैं. गोपी ने केरल के पुन्कुन्नाम स्थित करुणाकरण के स्मारक मुरली मंदिरम का दौरा करने के बाद यह बातें कहीं. यहां गौर करने वाली बात ये है कि गोपी ने दिवंगत के. करुणाकरण के बेटे और कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन को शिकस्त देते हुए त्रिशूर लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है. त्रिशूर सीट पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में मुरलीधरन तीसरे नंबर पर रहे थे. 

राजनीति से न जोड़ें
केंदीय मंत्री गोपनी ने मीडिया आग्र​ह किया कि वे करुणाकरण के स्मारक की उनकी यात्रा को सियासत से न जोड़ें. वह यहां अपने 'गुरु' के प्रति सम्मान व्यक्त करने आए हैं. उन्होंने कहा कि वह इंदिरा गांधी को 'भारतथिंते मथावु' यानी भारत की मां के रूप में देखते हैं और के. करुणाकरण को केरल में कांग्रेस पार्टी का जनक मानते हैं. सुरेश गोपी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता की सराहना करते हुए कहा कि वे अपनी पीढ़ी के साहसी प्रशासक थे. गोपी की कांग्रेस नेताओं की इस तरह प्रशंसा करना शायद भाजपा को रास न आए. 

फिल्मों पर ही फोकस
मोदी सरकार में राज्यमंत्री कैबिनेट मंत्री चुने जाने के बाद सुरेश गोपी ने कहा था कि वह मंत्री के बजाए केवल सांसद के रूप में काम करना चाहते हैं. गोपी ने यह भी कहा था कि मैंने पार्टी को पहले ही बता दिया था कि मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भी गोपी ने स्पष्ट किया था कि वे फिल्म इंडस्ट्री नहीं छोड़ेंगे क्योंकि एक्टिंग उनका जुनून है. उनके पास पहले से ही कुछ प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, इसलिए उन पर फोकस करना चाहते हैं. गोपी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1965 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी की करीब 250 फिल्मों में काम किया है. 

कितने रईस हैं गोपी?
सुरेश गोपी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और जीत हासिल की. गोपी की बदौलत ही केरल में भाजपा का खाता खुला, इसलिए उन्हें इनाम के तौर पर कैबिनेट में शामिल किया गया है. लेकिन वह इसका हिस्सा नहीं रहना चाहते. गोपी की संपत्ति की बात करें तो सैकड़ों फिल्मों में काम करने के बाद भी उनके पास केवल 12 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है. लोकसभा चुनाव के दौरान दायर हलफनामे में सुरेश गोपी ने बताया था कि उनकी नेटवर्थ 12 करोड़ रुपए है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में उन्होंने 4 करोड़ 39 लाख 68 हजार की इनकम घोषित की थी. गोपी के पास आठ गाड़ियां, जिसकी कुल कीमत 2.53 करोड़ है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago