होम / चुनाव / कांग्रेस की खटाखट योजना पर रिश्वतखोरी के आरोप, क्या कांग्रेस के 99 सांसदों पर गिरेगी गाज?

कांग्रेस की खटाखट योजना पर रिश्वतखोरी के आरोप, क्या कांग्रेस के 99 सांसदों पर गिरेगी गाज?

कांग्रेस ने कई परिवारों को 'गारंटी कार्ड' या प्रॉमिसरी नोट्स दिए, जिसमें हर गरीब परिवार की महिला मुखिया को हर साल 1 लाख रुपये देने का वादा किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

राहुल गांधी के प्रसिद्ध "खटाखट कैश ट्रांसफर" नारे और कई राज्यों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पार्टी कार्यालयों के बाहर "गारंटी कार्ड" के साथ महिलाओं की लाइनें लग रही हैं, जो उन्हें सत्ता में आने पर 1 लाख रुपये देने का वादा करती हैं. अब इस मामले को लेकर नई दिल्ली के वकील विभोर आनंद ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है क्योंकि भारत का चुनाव कानून, पार्टियों को वोट के लिए नकद देने और वादे करने से रोकते हैं. कानूनी प्रक्रिया के तहत, विभोर आनंद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखकर उनसे भारतीय चुनाव आयोग (EC) को इस मामले का संज्ञान लेने का निर्देश देने की मांग की है.

खटाखट योजना से मतदाताओं को किया प्रभावित

चुनाव भविष्यवाणियों के विपरीत, कांग्रेस पार्टी ने 99 सीटें जीतीं और 2019 में जीती गई 52 सीटों से अपनी सीटें लगभग दोगुनी कर ली हैं. चुनाव प्रचार के आखिरी कुछ हफ्तों में राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी "खटाखट योजना" का प्रचार करते दिखे थे, जिसमें कहा गया था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो महिलाओं के उनके खातों में हर महीने 8500 रुपये और हर साल 1 लाख रुपये देगी. नई रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने कई परिवारों को 'गारंटी कार्ड' या प्रॉमिसरी नोट्स दिए, जिसमें हर गरीब परिवार की महिला मुखिया को हर साल 1 लाख रुपये देने का वादा किया था. 2019 में राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी से हार गए थे, लेकिन इस बार खटाखट योजना की मदद से राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और केरल के वायनाड से दोनों सीटें जीतीं.

विभोर आनंद के अनुसार, खटाखट योजना और गारंटी कार्डों का वितरण करना मतदाताओं को रिश्वत देने जैसा है. कांग्रेस ने हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 123(1) के तहत अपराध किया है, जो केवल मतदाताओं को रिश्वत देने के इरादे से की गई गंभीर भ्रष्ट प्रथाओं के बराबर है. भारत में चुनाव जनप्रतिनिधित्व (RP) अधिनियम, 1951 के तहत संचालित होते हैं. 

क्या कहता है धारा 123 का RP Act?

चुनावों के दौरान भ्रष्ट प्रथाओं से संबंधित आरपी अधिनियम की धारा 123 के अनुसार: "रिश्वतखोरी किसी भी उपहार, पेशकश या वादे को कहते हैं" जो किसी उम्मीदवार या उसके एजेंट द्वारा या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किसी उम्मीदवार या उसके चुनाव एजेंट की सहमति से किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की संतुष्टि देने के लिए होता है, ताकि वह चुनाव में उम्मीदवार के रूप में खड़ा हो या न हो, या चुनाव से हट जाए या न हटे, या किसी मतदाता को चुनाव में वोट देने या न देने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से, या ऐसा करने के लिए उसे इनाम देने के लिए.

मतदाताओं को हुई लुभाने की कोशिश

विभोर आनंद ने कहा कि सीधे शब्दों में कहें, तो राहुल गांधी का वोटरों को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट देने के लिए सीधे उनके खातों में 1 लाख रुपये देने का वादा और गारंटी कार्डों का वितरण "रिश्वत" के अंतर्गत आता है, जो भारत में चुनाव कानूनों को संचालित करने वाले जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धाराओं के तहत है. "आरपी अधिनियम की धारा 123 और कांग्रेस गारंटी कार्ड की लिखे गए वादों से साफ पता चलता है कि कांग्रेस और इसके नेता अपने सभी सदस्यों के साथ मिलकर महिलाओं को 8500 रुपये प्रति माह और 1 लाख रुपये प्रति वर्ष की रिश्वत देकर वोट मांग रहे थे. उपरोक्त तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी और इसके नेताओं ने अपने सदस्यों के साथ मिलकर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 123(1) के तहत अपराध किया है.

उम्मीदवारों को घोषित किया जाए अयोग्य

आनंद ने आगे कहा कि कांग्रेस ने गरीब मुस्लिम मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की. "यहां यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि पिछले 3 दिनों में, मीडिया में कांग्रेस कार्यालयों के सामने कतार में खड़ी हजारों महिलाओं के वीडियो भरे पड़े हैं और यह दिलचस्प है कि इनमें से अधिकांश महिलाएं मुस्लिम समुदाय से हैं, इसलिए यह संदेह से परे है कि कांग्रेस गारंटी कार्ड के माध्यम से किसी विशेष समुदाय के मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया है.

विभोर आनंद ने मांग की है कि भारत के चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि वह 1951 के जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 146 के तहत कांग्रेस पार्टी और इसके नेताओं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, सोनिया गांधी और कांग्रेस के सभी सदस्यों के खिलाफ जाँच शुरू करें. उनका आरोप है कि इन नेताओं ने कांग्रेस गारंटी कार्ड के माध्यम से मतदाताओं को रिश्वत देकर प्रभावित किया है. साथ ही, उन्होंने मांग की है कि लोकसभा में चुने गए कांग्रेस के सभी 99 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया जाए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago