होम / कोर्ट कचहरी / Zomato और McDonalds को 1 लाख की पड़ी एक गलती, जानें आखिर क्या कर दिया ऐसा

Zomato और McDonalds को 1 लाख की पड़ी एक गलती, जानें आखिर क्या कर दिया ऐसा

जोधपुर के जिला उपभोक्ता विवाद निपटान मंच ने दोनों कंपनियों को फटकार लगाते हुए एक लाख का जुर्माना भी लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले ICC वर्ल्ड कप के दौरान जोमैटो (Zomato) सहित फूड सेक्टर से जुड़ी कंपनियां मोटी कमाई कर रही हैं. इस बीच, एक गलती जोमैटो और उसके रेस्टोरेंट पार्टनर मैकडॉनल्ड्स (McDonalds) को भारी पड़ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला शाकाहारी भोजन की जगह मांसाहारी भोजन की डिलीवरी से जुड़ा हुआ है. उपभोक्ता अदालत ने इस गलती को गंभीर चूक मानते हुए दोनों कंपनियों पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.  

अपील दायर करेगी Zomato
अदालत ने जुर्माने के साथ ही मुकदमे की लागत के रूप में अतिरिक्त 5,000 रुपए भरने का भी आदेश दिया है. जोधपुर के जिला उपभोक्ता विवाद निपटान मंच ने दोनों पर यह जुर्माने की कार्रवाई की है. Zomato ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है कि कंपनी आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी. उपभोक्ता अदालत ने कहा कि जुर्माना और मुकदमे की लागत दोनों को संयुक्त रूप से अदा करनी होगी है.

कंपनी ने दिया ये तर्क
ऑनलाइल फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो और उसके रेस्टोरेंट पार्टनर मैकडॉनल्ड्स को यह गलती एक लाख से ज्यादा की पड़ी है. वहीं, जोमैटो का कहना है कि वो इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर करेगी. कंपनी का तर्क है कि फूड McDonalds की ओर से भेजा गया था, इसलिए पूरी जिम्मेदारी उसकी है और वो ही इसका भुगतान करने के लिए उत्तरदायी है. जानकारी के मुताबिक, McDonalds से वेज बर्गर ऑर्डर किया गया था, लेकिन ग्राहक को नॉनवेज बर्गर डिलीवर कर दिया गया. ग्राहक ने इसकी शिकायत दोनों कंपनियों से की, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद पीड़ित ग्राहक ने जिला उपभोक्ता विवाद निपटान मंच का रुख किया.

पहले भी लग चुका है जुर्माना
गलत खाना डिलीवर करने की शिकायत कोई नई नहीं है, इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल ऑर्डर डिलीवर करने में विफल रहने पर Zomato को 8,362 का तगड़ा झटका लगा था. दरअसल, केरल के छात्र ने जोमैटो से खाना ऑर्डर किया था, लेकिन उसे न खाना मिला और न ही रिफंड. पीड़ित ग्राहक ने दो अलग-अलग ऑर्डर दिए थे, मगर उनमें से किसी की भी डिलीवरी नहीं हुई. इस मामले में उपभोक्ता अदालत ने जोमैटो को छात्र को मुआवजे के तौर पर 8,362 रुपए देने का आदेश दिया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago