होम / कोर्ट कचहरी / NCLT में  ZEE MEDIA की बड़ी जीत, ट्रिब्यूनल ने मंजूर की डॉ. सुभाष चंद्रा की याचिका

NCLT में  ZEE MEDIA की बड़ी जीत, ट्रिब्यूनल ने मंजूर की डॉ. सुभाष चंद्रा की याचिका

एनसीएलटी ने दिवालिया कार्यवाही में रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल को बदलने की एस्सेल ग्रुप के संस्थापक डॉ. सुभाष चंद्रा की याचिका को मंजूर कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने 27 मई को दिए अपने आदेश में तहत ZEE TV के संस्थापक डॉ. सुभाष चंद्रा की कार्यवाही में रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (RP) को बदलने का निर्देश दिया है. ये आदेश NCLT के समक्ष डॉ. चंद्रा द्वारा दायर एक याचिका के बाद पारित किया गया है, इस याचिका में डॉ चंद्रा ने NCLT  की तरफ से नियुक्त किए गए रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (RP) को 22 अप्रैल, 2024 के आदेश के तहत बदलने की मांग की थी.  

डॉ सुभाष चंद्रा की ओर से किया गया ये आग्रह

इस केस में पर्सनल गारंटर यानी डॉ सुभाष चंद्रा की ओर से आग्रह किया गया कि वह हजारों करोड़ रुपये के मामले में रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल की क्षमता पर भरोसा करने में असमर्थ है. साथ ही ये भी कहा गया कि था कि रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल को प्रक्रिया में पर्सनल गारंटर का मार्गदर्शन और सहायता करने की स्थिति में होना चाहिए न कि सिर्फ एक पोस्ट ऑफिस की भूमिका में होना चाहिए. कार्यवाही के दौरान, ट्रिब्यूनल को यह भी बताया गया कि पहली बैठक लोधी होटल में रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल द्वारा बुलाई गई थी और रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल के साथ एक वकील भी था, जिसे रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल ने स्वीकार किया था. 

ट्रिब्यूनल ने दिए ये निर्देश

सभी पक्षों को सुनने के बाद ट्रिब्यूनल ने माना कि IBC 2016 की धारा 105 के प्रावधानों के अनुसार कार्यों का निर्वहन करते समय रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल की भूमिका केवल पर्सनल गारंटर के लिए सलाहकार के रूप में सेवा का विस्तार करना है. जिसके बाद ट्रिब्यूनल ने रेजोल्यूशन प्रोफेशनल (RP) को बदलने का निर्देश दिया और आगे निर्देश दिया कि रेजोल्यूशन प्रोफेशनल 22 अप्रैल, 2024 के आदेश के अनुसार अपने कार्यों का निर्वहन नए सिरे से करेगा.

क्या है ये मामाल?

आपको बता दें कि  22 अप्रैल को NCLT में डियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस की याचिका पर मीडिया दिग्गज सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया. दरअसल सुभाष चंद्रा समूह की जुड़ी कंपनी विवेक इन्फ्राकान लिमिटेड को दिए गए कर्ज के गारंटर थे. 2022 में विवेक इन्फ्राकान द्वारा लगभग170 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करने के लिए बाद इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने NCLT का दरवाजा खटखटाया था.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

58 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago