होम / कोर्ट कचहरी / Vedanta को आखिर सुप्रीम कोर्ट से क्‍यों लगा झटका? आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 

Vedanta को आखिर सुप्रीम कोर्ट से क्‍यों लगा झटका? आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 

2018 में प्‍लांट बंद करने को लेकर हुए विवाद में 13 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद प्‍लांट को सरकार ने बंद कर दिया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता (Vedanta) को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा. दरअसल वेदांता ने सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडु स्थित प्‍लांट को फिर से खोले जाने की याचिका लगाई थी. जिसे सुप्रीम कोर्ट ने ये कहकर खारिज कर दिया कि उसने बार बार नियमों का उल्‍लंघन किया है. माना जा रहा है  कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का असर शुक्रवार को कंपनी के शेयरों पर पड़ सकता है. गुरुवार को ये तब सामने आई जब बाजार बंद हो गया था. 

सु्प्रीम कोर्ट ने क्‍या कहा? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि वेदांता ने बार बार पर्यावरणीय नियमों का उल्‍लंघन किया है. ऐसे में इस कार्रवाई के अलावा कोई और विकल्‍प रह नहीं जाता है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि हम जानते हैं कि वेदांता कई लोगों को रोजगार देने के साथ साथ देश की एसेट बिल्डिंग में योगदान दे रहा है. लेकिन इसे सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट के सिद्धांतों को लेकर सचेत रहना होगा. कंपनी को (polluter Pays Principle) को ध्‍यान में रखना होगा. लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य बेदह अहम है और राज्‍य सरकार को इसकी रक्षा करनी होगी. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
दरअसल साल 2018 में इस प्‍लांट के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था. लेकिन अचानक प्रदर्शन के हिंसक होने के कारण पुलिस को बल का इस्‍तेमाल करना पड़ा जिसमें हुई गोलीबारी से 13 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद प्‍लांट पर कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु सरकार ने स्‍टरलाइट कॉपर को बंद करने का आदेश दे दिया था. तमिलनाडु सरकार ने बंद करने का आदेश इसलिए दिया क्‍योंकि कंपनी पर्यावरण नियमों का उल्‍लंघन कर रही थी. सबसे अहम बात ये है कि जिस वक्‍त सरकार ने इस प्‍लांट को बंद किया था उस वक्‍त  ये 400000 टन धातु अयस्‍कों का उत्‍पादन कर रही थी. 

वेदांता ने सरकार के फैसले को दी चुनौती 
इस मामले में तमिलनाडु सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए वेदांता ने अदालत में केस फाइल कर दिया. इसके बाद ग्रीन ट्रिब्‍यूनल ने कंपनी को बंद करने के आदेश को गलत बता दिया. लेकिन जब इसके बाद सरकार सुप्रीम ने भी बंद करने का निर्णय को सही बताया और राहत के लिए हाईकोर्ट जाने को कहा. इस पर हाईकोर्ट के राहत न देने पर वेदांता वापस जब सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई तो उसने इसे खारिज कर दिया. 

ये भी पढ़ें: ब्‍लॉकचेन Unicorn 5ire Bags को इस कंपनी से मिली फंडिंग, इसलिए निवेश कर रही है कंपनी
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

59 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

26 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

47 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

33 minutes ago