होम / कोर्ट कचहरी / महिला ने बनाई फर्जी कंपनी, हो गया भंडाफोड़; बैंक मैनेजर से लेकर लेखपाल तक हैं आरोपी

महिला ने बनाई फर्जी कंपनी, हो गया भंडाफोड़; बैंक मैनेजर से लेकर लेखपाल तक हैं आरोपी

यह आपके लिए भी सावधानी वाली खबर है. जिस कंपनी के बारे में आपको कुछ नहीं पता, उसपर आंख बंद करके बिल्कुल भरोसा न करें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगरा: उत्तर प्रदेश के इस ऐतिहासिक शहर में एक महिला द्वारा बनाई गई फर्जी कंपनी बनाने और लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का खुलासा हुआ है. इस मामले में बैंक मैनेजर और लेखपालों की भी मिलीभगत सामने आई है. इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए बैंक मैनेजर और लेखपालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया.

सुनीता उर्फ पूजा नाम की महिला ने बनाई फर्जी कंपनी
प्राप्त सूचना के अनुसार, सुनीता उर्फ पूजा नाम की महिला ने एक फर्जी कंपनी बनाई. उसने जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र बनाकर फर्जी खाते खोले. ग्राहकों से ठगी कर बैंकों के माध्यम से फर्जी काम को अंजाम दिया. सभी की मिलीभगत से धड़ल्ले से फर्जी काम चल रहा था.

11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस मामले में थाना एत्मादपुर में तीन अज्ञात सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें तहसील एत्मादपुर के 3 लेखपालों का नाम भी शामिल है. क्षेत्रीय लेखपाल अयोध्या प्रसाद और राजकुमार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके अलावा एत्मादपुर के सुरेरा स्थित एक बैंक मैनेजर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है. इस फर्जीवाड़े में फिरोजाबाद के बैंक मैनेजर की भी मिलीभगत भी सामने आई है. उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है. इन 11 लोगों के खिलाफ 420, 211, 166, 467, 468, 471, 406, 405, 506, 120 बी, 10 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

पिछले दिनों भी हुआ था एक और खुलासा
पिछले दिनों ऐसे ही एक और मामले का खुलासा हुआ था, जिसमें लोगों को फंसाकर उनसे ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था. मामले में गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई कंपनियों की फर्जी मोहरें और उनके कागजात मिले थे. ये गिरोह भोले-भाले लोगों को अपनी जाल में फंसाकर उनके साथ ठगी कर रहे थे.

दो-दो हजार रुपये की करते थे ठगी
यह गिरोह कई लोगों को उनका काम करवाने के नाम पर दो-दो हजार रुपये की ठगी करते थे. इस फर्जी कंपनी के लीडर का नाम नीरज उर्फ मोटा है. यह गिरोह लखनऊ, गोसाई गंज, सफीपुर उन्नाव, रामपुर, मुरादाबाद, बिलारी, संभल, बहजोई, बिसौली बदायूं, अल्लापुर आदि जनपदों में लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं. 

VIDEO: ये है दुनिया की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी, हर सेकंड इतने लाख का प्रॉफिट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

52 minutes ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

1 hour ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

1 hour ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

1 hour ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

17 hours ago