होम / कोर्ट कचहरी / राजनीतिक दलों की कमाई के इस सोर्स पर सुप्रीम कोर्ट ने चलाई कैंची, कही ये बात 

राजनीतिक दलों की कमाई के इस सोर्स पर सुप्रीम कोर्ट ने चलाई कैंची, कही ये बात 

2018 में बनाई गई इस योजना के तहत कोई भी ईकाई इस बॉन्‍ड को खरीद सकती है. इन बॉन्‍ड को वही पार्टी या राजनीतिक दल स्‍वीकार कर सकता था जिसे पिछले चुनाव में एक प्रतिशत वोट मिले हों. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जल्‍द ही लोकसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है लेकिन उससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड को लेकर बड़ा फैसला लिया है. कोर्ट ने इसे असंवैधानिक बताया है और कहा है कि वोटर का अधिकार है कि वो जाने कि आखिर देश की पार्टियों को फंडिंग कौन कर रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्‍ड स्‍कीम को अवैध बताते हुए इस पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने ये भी कहा कि ये सूचना के अधिकार का उल्‍लंघन है. 

सुप्रीम कोर्ट ने इस पर और क्‍या कहा 
सुप्रीम कोर्ट ने इस योजना को असंवैधानिक बताते हुए चुनाव आयोग से पिछले पांच सालों में राजनीतिक दलों को की गई फंडिंग की जानकारी भी मांग ली है. साथ ही चुनाव आयोग को पिछले पांच सालों की जानकारी एसबीआई से जुटाकर अपनी वेबसाइट पर डालने को कहा है, जिससे लोगों को ये पता चल सके कि आखिर किस राजनीतिक दल को किसने कितना चंदा दिया. इस फैसले को इंडस्‍ट्री के लिए भी एक झटका माना जा रहा है. 

आखिर क्‍यों लाई गई थी ये योजना
राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे में पारदर्शिता लाने के मकसद से इस योजना को लाया गया था. 2018 में तत्‍कालीन वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने इस योजना को लेकर एक अहम बयान भी दिया था. उन्‍होंने कहा था कि इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड की योजना चुनावों में होने वाली फंडिंग में पारदर्शिता लाने के लिए लाई गई है. 

आखिर क्‍या होते हैं इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड? 
राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले चंदे में पारदर्शिता लाने के मकसद से इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड की ये योजना लाई गई थी. इसके जरिए कोई भी व्‍यक्ति, कॉर्पोरेट और अन्‍य संस्‍थाएं बॉन्‍ड खरीदकर राजनीतिक दलों को चंदा दे देती थी और राजनीतिक दल इस बॉन्‍ड को भुनाकर रकम हासिल कर सकते थे. इस योजना के अंतर्गत एसबीआई की 29 शाखाओं को अधिकृत किया गया था. इनमें दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्‍नई गांधीनगर, चंडीगढ़, पटना, रांची, गोवाहाटी, भोपाल, जयपुर और बेंगलुरु शामिल थे. 

इसकी खूबी पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाया सवाल 
इस इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड में कोई भी डोनर अपनी पहचान छिपाते हुए एक करोड़ रुपये तक मूल्‍य के इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड खरीदकर सरकार को डोनेट कर सकता है. इसका फायदा ये भी था कि इसमें पहचान छिपने के साथ साथ टैक्‍स में भी राहत मिल जाती है. लेकिन इसकी शर्त यही थी कि ये उन्‍हीं राजनीतिक दलों को दिए जा सकते थे जो पिछले विधानसभा या लोकसभा चुनाव में 1 प्रतिशत वोट लाए हों. 
 

ये भी पढ़ें: REC ने इस कंपनी के साथ किया कोयला खदान के लिए समझौता, ऐसे मिलेगा फायदा
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

34 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

59 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago