होम / कोर्ट कचहरी / अब ऐसा क्या कर गई Patanjali कि सुप्रीम कोर्ट पूछ बैठा - आपकी हिम्मत कैसे हुई?

अब ऐसा क्या कर गई Patanjali कि सुप्रीम कोर्ट पूछ बैठा - आपकी हिम्मत कैसे हुई?

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने बाबा रामदेव की कंपनी को कड़ी फटकार लगाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर कड़ी फटकार लगाई है. जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की खंडपीठ भ्रामक विज्ञापन को लेकर पतंजलि के रुख से काफी नाराज नजर आई. जस्टिस अमानुल्लाह ने पतंजलि के वकील से सवाल किया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद आपने भ्रामक विज्ञापन छपवाने की हिम्मत कैसे की? बता दें कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने पतंजलि के खिलाफ याचिका दायर की है. IMA ने बाबा की कंपनी पर आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों के खिलाफ भ्रामक दावे और विज्ञापन प्राकशित करने का आरोप लगाया है.

आपकी दवाएं कैसे हैं बेहतर?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस अहसानुद्दीन ने कहा - हमारे आदेश के बाद भी आपमें यह विज्ञापन लाने की हिम्मत की है. क्या आप कोर्ट को लुभा रहे हैं? जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने आगे कहा कि मैं प्रिंटआउट लेकर आया हूं. हम आज बेहद सख्त आदेश पारित करने जा रहे हैं. इस विज्ञापन को देखिए, आप कैसे कह सकते हैं कि हर बीमारी ठीक कर देंगे? हमारी चेतावनी के बावजूद आप विज्ञापन जारी करके कह रहे हैं कि हमारी दवाएं रसायन आधारित दवाओं से बेहतर हैं.

ये भी पढ़ें - Chanda Kochhar को लेकर क्या भूल कर बैठी CBI, जो अदालत ने लगा दी क्लास?

क्या हैं पतंजलि पर आरोप?
पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ IMA ने कुछ समय पहले याचिका दायर की थी. इस याचिका में एलोपैथी को बदनाम करने के लिए बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पतंजलि से साफ शब्दों में कहा था कि इस तरह के विज्ञापन प्रकाशित न किए जाएं. कोर्ट ने चेतावनी भी दी थी कि ऐसा करने पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का आरोप है कि रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने साक्ष्य आधारित आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के खिलाफ अखबारों में भ्रामक विज्ञापन छपवाए और अपनी दवा से मरीजों के ठीक होने का दावा किया. 

बाबा ने कही थी ये बात
कोर्ट से पहली बार मिली फटकार के बाद बाबा रामदेव ने कहा था कि कुछ डॉक्टरों ने एक समूह बनाया है, जो लगातार योग, आयुर्वेद आदि के खिलाफ प्रचार करता है. यदि हम झूठे हैं, तो हम पर 1000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाएं. हम मृत्युदंड के लिए भी तैयार हैं, लेकिन अगर हम झूठे नहीं हैं, तो उन लोगों को दंडित करें जो वास्तव में झूठा प्रचार कर रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से रामदेव और पतंजलि को निशाना बनाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है. बाबा रामदेव ने कहा था कि एलोपैथी और मार्डन मेडिकल साइंस की ओर से झूठ फैलाया जा रहा है. वह अदालत के समक्ष सैकड़ों मरीजों की परेड कराने के लिए भी तैयार हैं. वह कोर्ट में अपने सभी शोध भी दिखा सकते हैं. रामदेव ने यह भी कहा था कि वह सुप्रीम कोर्ट, देश के कानून और देश के संविधान का सम्मान करते हैं. हालांकि, वह झूठा प्रचार वह नहीं कर रहे, बल्कि डॉक्टरों का एक समूह इस काम में लगा हुआ है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

57 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

24 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

45 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

31 minutes ago