होम / कोर्ट कचहरी / सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डरों को दिया बड़ा झटका, जानें अदालत ने क्या कहा 

सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डरों को दिया बड़ा झटका, जानें अदालत ने क्या कहा 

आम्रपाली मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डरों ऐसा आदेश सुनाया है, जो उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बिल्डरों को बड़ा झटका दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम्रपाली मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि अब बिल्डर्स को हर विलंबित भुगतान के लिए प्राधिकरण को 8% ब्याज देना होगा.  

दिए जाएंगे 11,858 फ्लैट
वहीं, सितंबर में आम्रपाली होमबॉयर्स मामले में अदालत द्वारा नियुक्त रिसीवर वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि घर खरीदारों को दो से तीन महीने में 11,858 फ्लैट वितरित किए जाएंगे, जिनमें से 5,428 इकाइयों को अक्टूबर में पजेशन के लिए सौंप दिया जाएगा. गौरतलब है कि कई खरीदारों ने बिल्डर पर फ्लैटों की डिलीवरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद से कोर्ट पूरे मामले की निगरानी कर रहा है.

प्राधिकरण से भी नाराज
अदालत इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के रवैये पर भी नाराजगी जता चुकी है. अक्टूबर में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्राधिकरण से पूछा था कि आम्रपाली घोटाले के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? कोर्ट ने कहा था कि ऐसे अधिकारियों की वजह से नोएडा को हजारों करोड रुपए का नुकसान है और घर खरीदने वाले इंतजार कर रहे हैं. इस पर नोएडा प्राधिकरण के वकील ने कहा था कि हम फिलहाल कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं  हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

11 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

12 hours ago

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

9 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

11 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

10 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

14 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

12 hours ago