होम / कोर्ट कचहरी / Neet पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्‍त रवैया, कहा 0.0001 प्रतिशत पर भी होना चाहिए सख्‍त एक्‍शन

Neet पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्‍त रवैया, कहा 0.0001 प्रतिशत पर भी होना चाहिए सख्‍त एक्‍शन

 नीट में सामने आई अनियमित्‍ताओं को लेकर 13 जून को भी सुनवाई हुई थी. इस दिन नीट की ओर से प्रभावित 1563 स्‍टूडेंट के परीक्षा फिर से करवाने के प्रस्‍ताव को सुप्रीम कोर्ट ने स्‍वीकार कर लिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नीट विवाद पर सुनवाई कर सुप्रीम कोर्ट की वैकेशन बेंच ने मंगलवार को एक बार फिर इस मामले की सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में गंभीर टिपपड़ी करते हुए कहा कि अगर 0.01 प्रतिशत की कमी किसी के भी स्‍तर पर रह जाती है तो उस पर गंभीर कार्रवाई की जानी चाहिए.अब इस मामले पर भी सुनवाई 8 जुलाई को होने की उम्‍मीद है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने काउंसिलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. उसी सुनवाई में एनटीए की ओर से 1563 छात्रों का फिर से एग्‍जाम कराने की भी बात कही थी. 

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में क्‍या हुआ? 
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में जब इस मामले की सुनवाई हुई तो उस वक्‍त दो जजों की बेंच जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस एस वी भाटी की ओर से इस मामले की सुनवाई की गई. इस मामले पर सुनवाई करते हुए इस परीक्षा में काफी गंभीर प्रतिक्रिया देखने को मिली. जजों की ओर से कहा गया कि अगर परीक्षा से जुड़े किसी भी पक्षकार के स्‍तर पर 0.01 प्रतिशत भी खामी रहती है तो उसका समाधान गंभीरता से किया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले को भी पुराने मामले के साथ 8 जुलाई को सुनवाई कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट का ये ऑब्‍जर्वेशन इस मामले में तब आया है जब इससे पहले एनटीए इस परीक्षा को फिर से कराने की बात कर चुका है.

ये भी पढ़ें: रेल सुरक्षा बढ़ाने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 11000 करोड़ के टेंडर होंगे जारी

वकीलों ने कही ये बात 
इस मामले में याचिकाकर्ता विजय की ओर से दायर हुए वकील ने कहा कि अदालत को इस बात को समझना चाहिए कि आखिर स्‍टूडेंट ने इसके लिए कितनी कोशिश की है. वहीं एनटीए और सरकार की ओर से पेश हुए वकील कानू अग्रवाल ने कहा कि ने कहा कि कोर्ट को इस मामले में कोई ऑब्‍जर्वेशन तब तक नहीं देना चाहिए जब तक इस मामले में जवाब दाखिल नहीं हो जाता है. वही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कहा कि हम इस मामले में समय से एक्‍शन चाहते हैं. कोर्ट ने आगे कहा कि अगर किसी तरह की गलती होती है तो ऐसे में ये मानना चाहिए और गलती हुई है और हम उसे सुधारने के लिए ये काम कर रहे हैं. 

13 जून को भी हुई थी सुनवाई
 
नीट में सामने आई अनियमित्‍ताओं को लेकर 13 जून को भी सुनवाई हुई थी. इस दिन नीट की ओर से प्रभावित 1563 स्‍टूडेंट के परीक्षा फिर से करवाने के प्रस्‍ताव को सुप्रीम कोर्ट ने स्‍वीकार कर लिया था. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के वक्‍त एनटीए की ओर से कहा गया था कि 23 जून को एग्‍जाम कराया जाएगा जबकि 30 जून तक उसका रिजल्‍ट भी दे दिया जाएगा. गौरतलब है कि नीट परीक्षा की काउंसिलिंग 4 जुलाई से शुरू हो रही है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

39 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

13 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

18 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

17 hours ago