होम / कोर्ट कचहरी / SEBI की सुब्रत रॉय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अधिकारी भी नपे

SEBI की सुब्रत रॉय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अधिकारी भी नपे

सहाराश्री सुब्रत रॉय के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे है. अब बाजार नियामक सेबी ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अब सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेबी ने नियमों के उल्लंघन के मामले में सहारा समूह की कंपनी सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन, उसके प्रमुख सुब्रत रॉय और कंपनी के तीन अन्य अधिकारियों के बैंक अकाउंट, डीमैट खाते और लॉकर अटैच करने का आदेश दिया है. 

इनके खिलाफ कार्रवाई
SEBI के मुताबिक, सहारा ग्रुप की कंपनी सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन की तरफ से Optionally Fully Convertible Debentures-OFCD जारी करने में नियमों के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की है. बाजार नियामक ने सहारा समूह से जुड़े जिन लोगों के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है, उसमें सुब्रत रॉय के अलावा अशोक रॉय चौधरी, रविशंकर दुबे और वंदना भार्गव शामिल हैं. इनसे कुल 6.42 करोड़ रुपए की वसूली की जानी है.

बैंकों को भी दिया निर्देश
सेबी ने सभी बैंकों, डिपॉजिटरी और म्यूचुअल फंड इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे इनमें से किसी के भी डीमैट खातों से निकासी की मंजूरी न दें. हालांकि, इन लोगों को अपने खातों में पैसा जमा करने की छूट होगी. इसके अलावा इनके लॉकर को भी कुर्क किया जाएगा. बता दें कि सेबी ने जून 2022 में जारी आदेश में सहारा समूह की फर्म और उसके चार प्रमुख अधिकारियों पर कुल छह करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था. यह जुर्माना सहारा की तरफ से 2008-09 में ओएफसीडी जारी कर निवेशकों से पैसे जुटाने के मामले में लगाया गया था.

पहुंची थी 12 थानों की पुलिस
गौरतलब है कि सहारा बैंकिंग में निवेश को लेकर गड़बड़ी के मामले में 9 दिसंबर को सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ में 12 थानों की पुलिस पहुंची थी. जानकारी के अनुसार, बिहार में सहारा बैंकिंग के एक निवेशक ने सुब्रत रॉय के खिलाफ नालंदा कंज्यूमर कोर्ट में केस दाखिल किया गया था. इस मामले में रॉय को कई बार समन जारी किया गया, लेकिन वह पेशी के लिए नहीं पहुंचे. इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ वॉरंट जारी कर दिया था. मालूम हो कि सहारा इंडिया (Sahara India) में अब भी सैकड़ों निवेशकों के पैसे फंसे हुए हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

1 hour ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

36 minutes ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

3 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

2 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

5 hours ago