होम / कोर्ट कचहरी / संजय बनाम संजय: निरुपम ने दागे आरोपों के गोले, निशाने पर राउत; आखिर क्या है खिचड़ी घोटाला?

संजय बनाम संजय: निरुपम ने दागे आरोपों के गोले, निशाने पर राउत; आखिर क्या है खिचड़ी घोटाला?

पूर्व कांग्रेस लीडर का कहना है कि संजय राउत ही घोटाले के मास्टरमाइंड हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

'हाथ' का साथ छोड़ने वाले संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) अब दूसरों का खेल बिगाड़ने में लग गए हैं. पहले उन्होंने अपनी पूर्व पार्टी यानी कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाए और अब उनके आरोपों की बंदूक संजय राउत (Sanjay Raut) की तरफ घूम गई है. राउत महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी और शिवेसना (यूबीटी) के नेता हैं. निरुपम ने आरोप लगाया है कि राउत ही खिचड़ी घोटाले (Khichdi Scam) के मास्टरमाइंड हैं. इतना ही नहीं उन्होंने ED से राउत की गिरफ्तारी की मांग भी की है. बता दें कि 2022 में एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने राउत को गिरफ्तार किया था. करीब तीन महीने बाद उन्हें जमानत मिल सकी थी. 

'खिचड़ी चोर' कहकर बुलाया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में हुए खिचड़ी घोटाले में संजय राउत ने मुख्य भूमिका निभाई थी. उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम मुंबई से शिवसेना (यूबीटी) के लोकसभा उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर 'खिचड़ी चोर' को ईडी ने समन भेजा है. पूछताछ के बाद ED क्या करेगी मुझे नहीं पता, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. जनता को पता होना चाहिए कि एक बेईमान व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया गया है. जब मैंने इस घोटाले पर काम करना शुरू किया, तो पता चला कि इसके सरगना संजय राउत हैं. उन्होंने अपनी बेटी, भाई और पार्टनर के नाम पर रिश्वत ली थी. 

राउत को गिरफ्तार करे ED
संजय निरुपम ने कहा कि इस घोटाले में संजय राउत के परिवार ने एक करोड़ रुपए की रिश्वत ली थी. निरुपम ने आगे कहा कि राउत ने अपनी बेटी के नाम पर चेक के माध्यम से रिश्वत ली, जबकि उनकी बेटी विधिता को शायद इसके बारे में पता भी नहीं होगा. पूर्व कांग्रेस लीडर ने कहा कि यदि प्रवर्तन निदेशालय (ED) मामले की जांच कर रहा है, तो उसे संजय राउत को भी गिरफ्तार करना चाहिए. इस घोटाले में दोषी सभी के खिलाफ करवाई होनी चाहिए. गौरतलब है कि खिचड़ी घोटाले में ED ने आज अमोल कीर्तिकर को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था.

ये भी पढ़ें - PM मोदी ने जिन माधवी लता पर जताया है विश्वास, उनके बारे में बहुत कुछ है खास

ऐसे दिया घोटाले को अंजाम 
निरुपम ने जिस घोटाले में संजय राउत पर आरोप लगाया है, वो 2020 से जुड़ा है. कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2022 में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने संकट में फंसे प्रवासी मजदूरों को खिचड़ी बांटने का निर्णय किया था. खिचड़ी के पैकेट बांटने का ठेका BMC ने ‘फोर्स वन मल्टी सर्विसेज’ को का दिया गया. आरोप है कि इसी दौरान मिलीभगत से घोटाले को अंजाम दिया गया. आर्थिक अपराध शाखा ने 6.37 करोड़ रुपए के घोटाले में संजय राउत के पार्टनर सुजीत पाटकर और सुनील कदम सहित शिवसेना यूबीटी के कई नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था. संजय राउत के पार्टनर की कंपनी को ही खिचड़ी वितरित करने का ठेका मिला था.

ऐसे सामने आया घोटाला
जून 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी (MVA) की सरकार गिर गई. इसके बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई. समझौते के तहत शिंदे CM और पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस बने. NCP लीडर शरद पवार को बड़ा झटका देते हुए उनके भतीजे और अजित पवार भी शिंदे गुट से जा मिले. इसके बाद पिछली सरकार के कार्यकाल में BMC के कामकाज की जांच शुरू हुई और कथित खिचड़ी घोटाले सामने आया. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago