होम / कोर्ट कचहरी / Divya Dant Manjan को अपना प्रोडक्ट नहीं मानती Patanjali? जानें क्या है पूरा मामला

Divya Dant Manjan को अपना प्रोडक्ट नहीं मानती Patanjali? जानें क्या है पूरा मामला

पतंजलि ने एडवोकेट शाशा जैन के लीगल नोटिस का जवाब दे दिया है. जैन ने इस रिप्लाई की कॉपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जिस 'दिव्य दंत मंजन' (Divya Dant Manjan) को अब तक लोग 'पतंजलि' (Patanjali) का मानकर इस्तेमाल करते रहे हैं, क्या वो बाबा रामदेव की कंपनी का प्रोडक्ट नहीं है? ये सवाल खड़ा हुआ है कि एक महिला वकील के नोटिस पर 'पतंजलि' की तरफ से दिए गए जवाब से. दरअसल, एडवोकेट शाशा जैन ने पतंजलि के डेंटल केयर प्रोडक्ट में नॉन वेजिटेरियन पदार्थ के इस्तेमाल पर कंपनी को लीगल नोटिस भेजा था. जैन ने आरोप लगाया था कि पतंजलि अपने 'दिव्य दंत मंजन' में 'समुद्र फेन' (कटलफिश) नाम का मांसाहारी पदार्थ यूज करती है. अब पतंजलि ने इस नोटिस का जवाब दिया है.

ट्विटर पर पोस्ट किया रिप्लाई
अपने जवाब में पतंजलि ने एक तरह से 'दिव्य दंत मंजन' को अपना प्रोडक्ट मानने से ही इनकार कर दिया है. एडवोकेट शाशा जैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पतंजलि के रिप्लाई की कॉपी शेयर की है. कंपनी के वकील की तरफ से भेजे गए इस जवाब में लिखा गया है, 'आपके द्वारा भेजा गया लीगल नोटिस पूरी तरह से भ्रमित करने वाला है. आपने अपने नोटिस में जिस उत्पाद ('दिव्य दंत मंजन') का जिक्र किया है उसे हमारे क्लाइंट (पतंजलि) द्वारा निर्मित नहीं किया जाता'. अब पतंजलि का यह जवाब तो यही दर्शा रहा है कि कंपनी 'दिव्य दंत मंजन' को अपना प्रोडक्ट नहीं मानती.

भावनाओं को आहत करने वाला  
एडवोकेट शाशा जैन ने पतंजलि के रिप्लाई की कॉपी पोस्ट करते हुए लिखा है - 'दिव्य दंत मंजन' में कटल फिश के प्रयोग को लेकर पतंजलि को भेजे गए कानूनी नोटिस का जवाब मिल गया है. आप सभी यह जानकर चौंक जाएंगे कि पतंजलि ने अपने जवाब में दिव्य दंत मंजन को अपना मानने से ही इनकार कर दिया है. बता दें कि इससे पहले शाशा ने 'दिव्य दंत मंजन' और उसमें इस्तेमाल किए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स की फोटो भी शेयर की थी शाशा ने कहा था कि यह हमारे समुदाय और अन्य शाकाहारी समुदायों की भावनाओं को आहत करने वाला है. क्योंकि नॉन वेजिटेरियन पदार्थ के इस्तेमाल के बावजूद इस प्रोडक्ट पर ग्रीन यानी वेजिटेरियन लेबल दिया गया है.

ये भी देखें: सावधान! क्या आप भी चलाते हैं 16 डिग्री पर AC? 

पतंजलि के उत्पादों से की तौबा
शाशा जैन ने कहा था कि दिव्य दंत मंजन में नॉन वेजिटेरियन इंग्रीडिएंट समुद्र फेन का उपयोग और इसकी वेजिटेरियन प्रोडक्ट के रूप में मार्केटिंग और सेलिंग, कंज्यूमर राइट्स और लेबलिंग अधिनियम का उल्लंघन है. उन्होंने यह भी कहा था कि वो सालों से पतंजलि के उत्पाद इस्तेमाल करती आ रही हैं, लेकिन अब वो ऐसा नहीं करेंगी. उन्होंने पतंजलि को नोटिस भेजकर 15 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा था. गौरतलब है कि पतंजलि अपने प्रोडक्ट को लेकर पहले भी विवादों में रही है. पिछले साल उत्तराखंड में आयुर्वेदिक और यूनानी सेवा के अधिकारियों ने पतंजलि को 5 दवाओं का उत्पादन रोकने को कहा था. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

43 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago