होम / कोर्ट कचहरी / राहत तो मिली नहीं, टेंशन जरूर बढ़ गई; Kejriwal की गिरफ्तारी पर HC ने कही ये बड़ी बातें

राहत तो मिली नहीं, टेंशन जरूर बढ़ गई; Kejriwal की गिरफ्तारी पर HC ने कही ये बड़ी बातें

कथित शराब नीति घोटाले के मामले में ED द्वारा गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को हाई कोर्ट से फिर झटका लगा है. कोर्ट ने कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी नियम के मुताबिक हुई है. याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि इस कोर्ट के समक्ष ED ने जो दस्तावेज दिए हैं, उसमें कानून का पालन किया गया है. ईडी ने गिरफ्तारी में PMLA एक्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन किया है.

...तो आप जज पर सवाल उठा रहे हैं
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने यह भी कहा कि ईडी की तरफ से पेश दस्तावेज में हवाला डीलर्स के बयान हैं और 2022 में गोवा में 'आप' से चुनाव लड़ने वाले एक उम्मीदवार का भी बयान है. आबकारी नीति मामले में जो 2 अभियुक्त गवाह बने हैं, उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ बयान दिए हैं. केजरीवाल की याचिका में तर्क दिया था कि अभियुक्त से गवाह बने व्यक्ति के बयान पर भरोसा नहीं किया जा सकता. साथ ही ईडी ने वो शुरुआती बयान इसमें नहीं लगाए हैं, जिनमें उन पर आरोप नहीं थे. इस पर अदालत ने कहा कि अप्रूवर्स ने अपनी इच्छा से बयान दिया है या नहीं, इस पर अदालत फिलहाल सवाल नहीं उठा सकती. हालांकि, मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियुक्त उनसे क्रॉस एग्जामिनेशन जरूर कर सकते हैं. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि अप्रूवर का बयान एजेंसी नहीं बल्कि अदालत लिखती है. यदि आप उस पर सवाल उठाते हैं तो आप जज पर सवाल उठा रहे हैं. 

आपकी सहूलियत से जांच नहीं होगी
सुनवाई के दौरान, अदालत ने कहा कि ये याचिका जमानत के लिए नहीं है. बल्कि गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए लगाई गई थी. कोर्ट ने कहा कि ED ने जो तथ्य कोर्ट के सामने रखे हैं, उससे लगता है कि कथित घोटाले में सीएम की संलिप्तता है. केजरीवाल ने दलील दी थी कि ED गिरफ्तारी के बजाए अलग-अलग माध्यमों से उनसे पूछताछ कर सकती है. इस पर हाई कोर्ट ने कहा कि एजेंसी को ये निर्देश नहीं दिया जा सकता कि वो अभियुक्त की सहूलियत के हिसाब से जांच करे. जस्टिस शर्मा ने कहा कि केजरीवाल को कोई विशेषाधिकार नहीं दिया जा सकता. इसके साथ ही उन्होंने गिरफ्तारी के समय को लेकर दी गई दलील को भी खारिज कर दिया. केजरीवाल की याचिका खारिज होने का मतलब है कि फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा. गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago