होम / कोर्ट कचहरी / Madras High Court ने क्यों कहा - स्कूली बच्चों की तरह है सरकारी कर्मचारी?

Madras High Court ने क्यों कहा - स्कूली बच्चों की तरह है सरकारी कर्मचारी?

कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर एम्प्लॉइज यूनियन की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने ये टिप्पणी की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मद्रास हाई कोर्ट (Madras High Court) ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर एक बेहद तल्ख टिप्पणी की है. एक मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और स्कूली बच्चों में कोई अंतर नहीं है. जिस तरह से बच्चों की नजर स्कूल से छुट्टी के लिए सार्वजनिक अवकाशों पर रहती है, ठीक वैसे ही सरकारी कर्मचारियों की नजर हमेशा सरकारी छुट्टियों और काम से छूट पर रहती है. 

क्या था याचिका में?
मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच के जस्टिस जीआर स्वामीनाथन (Justice GR Swaminathan) ने यह टिप्पणी कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर एम्प्लॉइज यूनियन (Kudankulam Nuclear Power Employees Union) द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान की. इस याचिका में मांग की गई थी कि चूंकि कर्मचारियों से 14 अप्रैल, 2018 को आंबेडकर जयंती के मौके पर घोषित सार्वजनिक अवकाश वाले दिन काम करवाया गया था, इसलिए उन्हें दोगुना भत्ता मिलना चाहिए.  

हाई कोर्ट ने दिया आदेश
हाई कोर्ट के जस्टिस जीआर स्वामीनाथन ने कर्मचारी यूनियन की याचिका पर प्रोजेक्ट के डायरेक्टर को आदेश दिया कि कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश वाले दिन काम करवाने के लिए दोगुना भत्ता दिया जाए. लेकिन साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया था. डॉ. बीआर आंबेडकर भी यही चाहेंगे कि उनकी जयंती पर लोग छुट्टी मनाने के बजाये ज्यादा से ज्यादा काम करें.

शिष्टाचार हमारी पहचान
हाईकोर्ट ने कहा कि हमने भावनाओं और प्रतीकों के एक सिस्टम का पालन किया. दक्षता के बजाय शिष्टाचार में विश्वास किया. देश प्रतीकवाद और भावनाओं की बहुत परवाह करता है. जस्टिस जीआर स्वामीनाथन ने कहा कि कुशलता के बजाय शिष्टाचार हमारी पहचान है. भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम की तरह, आंबेडकर ने भी यही कहा होगा कि मेरी मृत्यु पर छुट्टी घोषित न करें, इसके बजाय एक अतिरिक्त दिन काम करें, यदि आप मुझसे प्यार करते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 day ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

15 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

15 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

15 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

20 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

17 hours ago